14 मार्च से पहले इस्तीफा दे सकते हैं CM नीतीश, 2 हिस्सों में बंटी JDU

nitish-kumar-resignation-raj-bhavan-visit-nishant-kumar-active

14 मार्च से पहले इस्तीफा दे सकते हैं CM नीतीश, 2 हिस्सों में बंटी JDU

14 मार्च से पहले इस्तीफा दे सकते हैं cm नीतीश 2 हिस्सों में बंटी jdu

Nitish Kumar resignation: बिहार में सियासी उठापटक के बीच नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे। करीब 10 मिनट तक उन्होंने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि विदाई प्रोटोकॉल के तहत CM नीतीश उनसे मिलने पहुंचे थे।

उपेंद्र कुशवाहा ने CM हाउस में CM  नीतीश कुमार से मुलाकात की है। इस दौरान उनसे साथ संजय झा भी मौजूद थे।

[caption id="attachment_139295" align="alignnone" width="1332"]उपेंद्र कुशवाहा, संजय झा से मिले CM उपेंद्र कुशवाहा, संजय झा से मिले CM[/caption]

निशांत कुमार एक्टिव

पॉलिटिकल पारी शुरू करने से पहले नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार एक्टिव हो गए हैं। उन्होंने JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर लगभग 24 विधायकों के साथ बैठक की। इस बैठक में संजय झा के अलावा परिवहन मंत्री श्रवण कुमार समेत कई वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ कई युवा विधायक भी शामिल हुए।

CM पद से इस्तीफा

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 से 14 मार्च के बीच इस्तीफा दे सकते हैं। राज्यसभा में नामांकन भरने के बाद नए सीएम को लेकर भाजपा और JDU के बीच चर्चा जारी है। इधर शुक्रवार को CM हाउस में मुख्यमंत्री नीतीश की JDU विधायकों और मंत्रियों के साथ बैठक हुई। बताया जा रहा है कि बैठक में मौजूद कई विधायकों ने मुख्यमंत्री के राज्यसभा जाने का विरोध किया। इस पर CM ने कहा- विरोध मत करिए मैं मैं वहां से सब देखता रहूंगा।

[caption id="attachment_139296" align="alignnone" width="1359"]0 से 14 मार्च के बीच इस्तीफा दे सकते है नीतीश 0 से 14 मार्च के बीच इस्तीफा दे सकते है नीतीश[/caption]

मीटिंग में भावुक हुए नीतीश

विधायक विनय चौधरी ने बताया कि 'मीटिंग के दौरान CM नीतीश भावुक हो गए। विधायक उन्हें देखकर रोने लगे। सभी ने उनसे फैसला वापस लेने को कहने लगे। मुख्यमंत्री ने विधायकों से कहा, मुझे जाने दीजिए। नीतीश राज्यसभा जाने पर अड़े रहे। इसके बाद निशांत को राजनीति में लाने के पर सभी विधायकों ने हाथ उठाकर अपनी सहमति जताई।' मीटिंग के नेताओं ने कहा कि 8 मार्च को निशांत JDU जॉइन करेंगे।

Nitish Kumar resignation: 2 हिस्सों में बंटी JDU

CM नीतीश के राज्यसभा में जाने को लेकर JDU 2 हिस्सों में बंट गई है। कुछ नेता खुलकर बोल रहे तो कई चुप है, लेकिन नाराज हैं। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने का फैसला बिना विधायक दल की बैठक के लिया गया। बंद कमरे में तय हुआ कि नीतीश CM की कुर्सी छोड़ेंगे। फैसले के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं? यह सवाल खड़ा हुआ।

नीतीश के राज्यसभा जाने की जानकारी पार्टी के सीनियर नेताओं को भी नहीं थी। नॉमिनेशन के चंद घंटे पहले सीएम नीतीश ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जानकारी शेयर की।

बिहार की राजनीति में भूचाल, JDU कार्यकर्ताओं ने PM के पोस्टर पर कालिख पोती

Bihar Politics JDU Protest: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का ऐलान कर दिया है। 5 मार्च को उन्होंने नामांकन दाखिल किया। CM नीतीश कुमार एक अणे मार्ग में पार्टी के सभी विधायक और विधान पार्षदों से मुलाकात करेंगे। JDU के सभी विधायक और विधान पार्षद पटना का रुख कर रहे हैं।

बिहार की राजनीति में भूचाल

बिहार में नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन करने के बाद JDU कार्यकर्ता गुस्से में हैं। वो इसे साजिश बता रहे हैं। इसको लेकर JDU दफ्तर के बाहर लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। पूरी खबर..

संबंधित सामग्री

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

देश-विदेश

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

जलगांव में एक आदिवासी महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच जारी है।

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

राज्य

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

हिमाचल प्रदेश सरकार ने डेंटल कॉलेज और अत्याधुनिक डेंटल रिसर्च सेंटर की स्थापना के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं में नई दिशा दी।

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

राज्य

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

झारखंड पीपुल्स पार्टी के संस्थापक सूर्य सिंह बेसरा ने हेमंत सोरेन के खिलाफ राजनीतिक और संवैधानिक संकट की चेतावनी दी है।

सीएम डॉ. मोहन ने सुदूर अंचलों में की कैबिनेट बैठकें, दिया गौरवशाली व्यक्तित्वों को सम्मान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने सुदूर अंचलों में की कैबिनेट बैठकें, दिया गौरवशाली व्यक्तित्वों को सम्मान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के विविध अंचलों में कैबिनेट बैठकों की नवाचारी श्रृंखला शुरू की, जिससे पर्यटन और जनकल्याण को बढ़ावा मिला है।

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा: पूर्व टेंपल अधिकारी को जेल भेजा, CCTV फुटेज में रोज नोटों के बं

राज्य

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा: पूर्व टेंपल अधिकारी को जेल भेजा, CCTV फुटेज में रोज नोटों के बं

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे में हेराफेरी के आरोप में बदरी-केदार मंदिर समिति के पूर्व अधिकारी राजेंद्र चौहान को गिरफ्तार किया गया है।