पूर्णिया पहुंचे CM नीतीश, की PM की तारीफ, भरे मंच पर रो पड़ी लेसी सिंह

nitish-kumar-purnia-visit-pm-modi-praise-leshi-singh-emotional

पूर्णिया पहुंचे CM नीतीश, की PM की तारीफ, भरे मंच पर रो पड़ी लेसी सिंह

पूर्णिया पहुंचे cm नीतीश की pm की तारीफ भरे मंच पर रो पड़ी लेसी सिंह

Nitish Kumar Purnia visit: समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्णिया पहुंचे। CM नीतीश ने कहा - साल 2005 के बाद से विकास के नए पथ पर अग्रसर बिहार अब नई ऊंचाइयों को छूने की कगार पर है। कानून व्यवस्था, विकास और सामाजिक सद्भाव के मामले में बिहार की पहचान बदल चुकी है।

पूर्णिया पहुंचे CM नीतीश

क्या बोले CM?

CM नीतीश ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार में हर क्षेत्र में व्यापक काम हुआ है और आने वाले 5 वर्षों के लिए भी विकास का रोडमैप तैयार कर लिया गया है। अब उद्योग और रोजगार को केंद्र में रखकर काम किया जाएगा, जिससे राज्य देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो सके।

विपक्ष पर साधा निशाना

CM  नीतीश ने कहा, ‘पहले शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था बेकार थी। सड़कें कम थीं, जो थीं उनका बुरा हाल था। हिंदू-मुस्लिम आपस में झगड़ते थे। लोगों को शाम को घरों से बाहर निकलने में डर लगता था। हमारी सरकार ने बिहार में कानून का राज स्थापित किया।

CM ने की PM की तारीफ

नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार की तारीफ की। CM ने कहा बिहार के विकास में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। जुलाई 2024 के बजट में बिहार को आर्थिक बजट के रूप में बड़ी राशि दी गई। केंद्र सरकार ने मखाना बोर्ड बनाया। इन सब कामों के लिए प्रधानमंत्री मोदी का नमन करते हैं। PM बिहार में घूमते रहते हैं। केंद्र सरकार के द्वारा भी बिहार में सब काम किया जा रहा है।

Nitish Kumar Purnia visit: रो पड़ी लेसी सिंह

वहीं मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले मंत्री लेसी सिंह मंच से लोगों को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान वे भावुक हो गई। उन्होंने कहा, ‘मेरे परिवार पर परेशानियां आईं तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ढाल बनकर खड़े रहे। कृष्ण के रूप में उन्होंने परेशानियों से हमें बाहर निकाला। ये कहते-कहते मंत्री लेसी सिंह रोती रहीं।’

[caption id="attachment_140487" align="alignnone" width="1161"]रो पड़ी मंत्री लेसी सिंह रो पड़ी मंत्री लेसी सिंह[/caption]

संबंधित सामग्री

टिहरी में खाई में गिरी पिकअप, 8 लोगों की मौत,पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया शोक

उत्तराखंड

टिहरी में खाई में गिरी पिकअप, 8 लोगों की मौत,पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया शोक

उत्तराखंड के टिहरी में पिकअप खाई में गिरने से 8 की मौत, 2 घायल। पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया शोक, राहत सहायता की घोषणा।

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

देश-विदेश

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

दक्षिण दिल्ली के कैलाश हिल्स में एक युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना हुई। पूर्व नौकर को इस ब्लाइंड मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया है।

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आर्थिक संकट के चलते मुख्यमंत्री से लेकर विधायकों तक की सैलरी में कटौती की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़ सरकार ने राजनीतिक गतिविधियों में शामिल न होने का आदेश 24 घंटे के भीतर वापस लिया, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना।

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्य प्रदेश

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूर किया। नया कोटा 100 लाख मीट्रिक टन है।