Neeraj Chopra Classic 2025: नीरज ने अपने ही नाम के टूर्नामेंट में मारी बाजी, 86....

neeraj-chopra-wins-tournament-86-18m-javelin-throw-champion

Neeraj Chopra Classic 2025: नीरज ने अपने ही नाम के टूर्नामेंट में मारी बाजी, 86.18 मीटर थ्रो से बने चैंपियन!

neeraj chopra classic 2025 नीरज ने अपने ही नाम के टूर्नामेंट में मारी बाजी 8618 मीटर थ्रो से बने चैंपियन

IND vs ENG 2nd Test: शुभमन गिल का धमाका! 430 रन बनाकर रचे कई रिकॉर्ड, इंग्लैंड के सामने 608 रन का लक्ष्य…

"मैं खुश हूं लेकिन इससे बेहतर की उम्मीद थी" - नीरज

नीरज ने कहा, "निश्चित रूप से मैं जीतना चाहता था और सफलतापूर्वक टूर्नामेंट को पूरा करना मेरा लक्ष्य था। मैं इस दूरी से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हूं, क्योंकि मैं इससे बेहतर थ्रो की उम्मीद कर रहा था। घरेलू दर्शकों और परिवार की मौजूदगी में प्रदर्शन करना मेरे लिए मेंटली काफी टफ रहा।"

नीरज की लगातार तीसरी जीत...

27 वर्षीय नीरज ने इस टूर्नामेंट से पहले पेरिस डायमंड लीग (88.16 मीटर) और ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक (85.29 मीटर) में भी खिताब जीता था। एनसी क्लासिक के आयोजन से भारत में पहली बार एक गोल्ड लेवल ट्रैक एंड फील्ड मीटिंग देखने को मिली, जिसे वर्ल्ड एथलेटिक्स ने ‘A कैटेगरी’ दी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी बधाई... सिंधिया ने अपने एक्स पर नीरज का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि- "86.18 मीटर के साथ खेल में टॉप पर! ? भारत के गोल्डन बॉय, #नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर शानदार थ्रो के साथ एनसी क्लासिक 2025 में शीर्ष स्थान हासिल किया। आप अद्भुत हैं, @Neeraj_Chopra1 अपनी भाले की तरह ऊंची उड़ान भरते रहें, आपकी यात्रा एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित करती है… ??"

टॉप इंटरनेशनल खिलाड़ियों को हराया....

नीरज के इस इवेंट में कीनिया के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन जूलियस येगो 84.51 मीटर के साथ दूसरे और श्रीलंका के रुमेश पथिरगे 84.34 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

कैसे शुरू हुआ ‘नीरज चोपड़ा क्लासिक’?

नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक गोल्ड जीतने के बाद सपना देखा था कि भारत में भी वर्ल्ड क्लास एथलेटिक्स इवेंट्स हों। उसी सपने को साकार करते हुए यह टूर्नामेंट पहली बार भारत में आयोजित किया गया, जिसमें 12 अंतरराष्ट्रीय और भारतीय जैवलिन थ्रोअर ने भाग लिया।

90 मीटर क्लब में शामिल हो चुके हैं नीरज...

इस साल की शुरुआत में दोहा डायमंड लीग में नीरज ने 90.23 मीटर का थ्रो कर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। यह इस सीजन का दूसरा सबसे बड़ा थ्रो है। अब तक केवल जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.06 मीटर के साथ उनसे बेहतर प्रदर्शन किया है।

संबंधित सामग्री

22 July 2026 Rashifal

सनातन

22 July 2026 Rashifal

22 July 2026 Rashifal: जानें 22 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए नौकरी, व्यापार, प्रेम, शिक्षा, धन, करियर और स्वास्थ्य का सटीक ज्योतिषीय भविष्यफल।

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

राज्य

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

सीएम डॉ. यादव ने कहा - डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार। राष्ट्र, आज समान नागरिक संहिता का महत्व समझ रहा है।

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

राज्य

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में इंटरकास्ट लव मैरिज करने वाली गर्भवती नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप किया गया। दोनों आरोपी गिरफ्तार।

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

राज्य

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

मध्यप्रदेश में पारस डिफेंस कंपनी द्वारा सेमीकंडक्टर परियोजना के लिए 6200 करोड़ रुपए निवेश और 2500 रोजगार सृजन की योजना।

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

राज्य

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

इंदौर के एमटीएच अस्पताल में आशा कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट के खिलाफ आशा-ऊषा-आशा पर्यवेक्षक एकता यूनियन ने प्रदर्शन किया।