My Naam Is Jaan :मुंबई में ‘माई नेम इज जान’ नाटक का शानदार आयोजन, अनुपम खेर ने अ...

my-name-is-jaan-play-mumbai-anupam-kher-praises-arpita-chatterjee

My Naam Is Jaan :मुंबई में ‘माई नेम इज जान’ नाटक का शानदार आयोजन, अनुपम खेर ने अर्पिता चटर्जी के अभिनय की जमकर की सराहना

my naam is jaan मुंबई में ‘माई नेम इज जान’ नाटक का शानदार आयोजन अनुपम खेर ने अर्पिता चटर्जी के अभिनय की जमकर की सराहना


मुंबई में मशहूर डांसर और सिंगर गौहर जान की जिंदगी पर आधारित नाटक 'माई नेम इज जान' का शो शुक्रवार को आयोजित किया गया। इस खास मौके पर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भी बांद्रा स्थित बाल गंधर्व थिएटर में नाटक देखने पहुंचे। शो के बाद अनुपम खेर ने मुख्य भूमिका निभाने वाली अदाकारा अर्पिता चटर्जी के बेहतरीन अभिनय की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "अर्पिता का प्रदर्शन अविस्मरणीय रहा। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है।"

इस आयोजन में टीवी9 नेटवर्क के एमडी और सीईओ बरुण दास, अभिनेत्री जूही बब्बर और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। खेर ने अर्पिता के अभिनय को सराहते हुए कहा कि उन्होंने गौहर जान के किरदार को जीवंत कर दिया है, जिसमें उनकी आवाज और नाटकीयता का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

भावुक होते हुए खेर ने नाटक के दौरान अपनी पुरानी यादें भी साझा कीं। उन्होंने कहा, "1981 में मैं पहली बार यहां टीचर के रूप में आया था और आज फिर उसी तरह पैदल यहां आना पड़ा। थिएटर में आना है तो चलकर आना होगा।" उन्होंने अर्पिता के प्रदर्शन के बारे में बताया कि नाटक के हर दृश्य में भावनाओं की विविधता ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया।

अर्पिता के गाए गानों की प्रशंसा करते हुए खेर ने कहा, "उनकी आवाज में एक खास अभिव्यक्ति है। मुझे पहली पंक्ति में बैठकर देखना थोड़ा अजीब लगा, क्योंकि जब मैं मंच पर होता हूं तो चाहता हूं कि मेरे परिचित दर्शक पीछे बैठें।"

Sharda Sinha: लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में चार नई हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया, जिससे प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

राज्य

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

अतीक अहमद के बेटे अबान का अंतिम संस्कार प्रयागराज में हुआ। अंतिम संस्कार में भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा देखने को मिली।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

दुबई ग्लोबल फाउंडेशन के प्रेसिडेंट ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को सितंबर 2026 में होने वाली निवेश मीटिंग का निमंत्रण दिया।

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

देश-विदेश

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

बाबा अमरनाथ की यात्रा खराब मौसम और लैंडस्लाइड के कारण 20 दिन पहले बंद कर दी गई। 4.8 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा पूरी की।

फतेहपुर में युवक ने की शिक्षिका पत्नी की हत्या: सिर पर किया वार, पानी के टब में डुबोया; झूठी कहानी से उठा पर्दा

जुर्म गाथा

फतेहपुर में युवक ने की शिक्षिका पत्नी की हत्या: सिर पर किया वार, पानी के टब में डुबोया; झूठी कहानी से उठा पर्दा

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक शिक्षिका की मौत से जुड़ी जांच में हत्या के संकेत मिले हैं। पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लिया है।