मसूरी में भाजपा मंडल अध्यक्ष ने की अभद्रता, मांगी माफी

mussoorie-bjp-mandal-president-misbehavior-apology

मसूरी में भाजपा मंडल अध्यक्ष ने की अभद्रता, मांगी माफी

मसूरी में भाजपा मंडल अध्यक्ष ने की अभद्रता मांगी माफी

Mussoorie BJP President apology: मसूरी में उत्तराखंड गढ़वाल जल संस्थान के अधिशासी अभियंता के साथ कथित अभद्रता को लेकर माहौल गरमा गया। भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल पर अभद्र भाषा और हाथापाई के प्रयास के आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया और सख्त कार्रवाई की मांग की। हालांकि देर शाम माफी के बाद मामला शांत हो गया।

बैठक में अभद्र व्यवहार 

बताया जा रहा है कि 17 मार्च को गांधी चौक परिसर में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में नगर की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में उत्तराखंड जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अमित कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। कर्मचारियों के अनुसार बैठक के दौरान पेयजल और जल निकासी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा चल रही थी, तभी भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने हस्तक्षेप करते हुए अधिशासी अभियंता के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया। 

[caption id="attachment_141763" align="alignnone" width="1308"]कर्मचारियों ने रजत अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की कर्मचारियों ने रजत अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की[/caption]

Mussoorie BJP President apology: अपशब्द और हाथापाई

आरोप है कि उन्होंने अपशब्दों का प्रयोग किया और हाथापाई का प्रयास भी किया, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर टाल दिया। इस घटना के बाद जल संस्थान के कर्मचारियों में रोष फैल गया। उनका कहना था कि इस तरह की घटनाओं से अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल गिरता है और कार्य के दौरान भय का माहौल बनता है। घटना के विरोध में उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ, मसूरी के बैनर तले संध के कार्यवाहक अध्यक्ष रामचंद्र सेमवाल के नेत्त्व में कर्मचारियों ने मसूरी एसडीएम और कोतवाली कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। 

रजत अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग

कर्मचारियों ने रजत अग्रवाल के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को एक लिखित शिकायत भी सौंपी। कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 2 दिन के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो 23 मार्च 2026 तक सभी कर्मचारी और अधिकारी पूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जारी शासनादेश में स्पष्ट है कि ड्यूटी के दौरान किसी कर्मचारी के साथ अभद्रता या मारपीट करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में इस मामले में भी नियमों के तहत कार्रवाई जरूरी है।

[caption id="attachment_141764" align="alignnone" width="1347"]रामचंद्र सेमवाल, कार्यवाहक अध्यक्ष उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ रामचंद्र सेमवाल, कार्यवाहक अध्यक्ष उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ[/caption]

कर्मचारियों से मांगी माफी

Mussoorie BJP President apology: दिनभर चले विरोध और बढ़ते दबाव के बीच देर शाम रजत अग्रवाल जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अधिशासी अभियंता अमित कुमार और अन्य कर्मचारियों से अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी। माफी के बाद कर्मचारी संघ ने आपसी सहमति से अपनी शिकायत वापस लेने और मामले को समाप्त करने का निर्णय लिया।

संबंधित सामग्री

उत्तरप्रदेश में बारिश का तांडव, नदियां उफान पर, सड़कों पर चली नाव

राज्य

उत्तरप्रदेश में बारिश का तांडव, नदियां उफान पर, सड़कों पर चली नाव

उत्तरप्रदेश में बाढ़ के कारण 80 से अधिक गांव प्रभावित, गंगा और यमुना समेत 10 नदियां उफान पर हैं, फर्रुखाबाद में 49 गांवों में बाढ़ आई।

पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

राज्य

पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

पंजाब में अगले कुछ दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है।

बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम टेस्ट स्कोर! 198 पर ऑलआउट, हसन महमूद के 6 विकेट

खेल

बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम टेस्ट स्कोर! 198 पर ऑलआउट, हसन महमूद के 6 विकेट

डार्विन में खेले गए टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ 198 रन बनाए, जो उनका इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सबसे कम स्कोर है।

अमृतसर में नशे और अवैध हथियारों की तस्करी का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

राज्य

अमृतसर में नशे और अवैध हथियारों की तस्करी का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

अमृतसर पुलिस ने दो क्रॉस-बॉर्डर नेटवर्क का पर्दाफाश किया, जिसमें पांच आरोपियों को पकड़ा गया और सात पिस्तौल व 2 किलो हेरोइन बरामद की गई।

सिंहस्थ 2028 को लेकर बड़ा फैसला, MP सरकार ने बनाया मेला प्राधिकरण

राज्य

सिंहस्थ 2028 को लेकर बड़ा फैसला, MP सरकार ने बनाया मेला प्राधिकरण

मध्य प्रदेश सरकार ने सिंहस्थ 2028 के लिए विशेष प्राधिकरण का गठन किया, जिससे आयोजन की तैयारी में तेजी आएगी और व्यवस्थाएं सुधरेंगी।