Bhind में अज्ञात आरोपियों द्वारा हत्या का खुलासा, दो गिरफ्तार, एक फरार

murder-by-unknown-accused-revealed-in-bhind-two-arrested-one-absconding

Bhind में अज्ञात आरोपियों द्वारा हत्या का खुलासा, दो गिरफ्तार, एक फरार

By:

Ranu

bhind में अज्ञात आरोपियों द्वारा हत्या का खुलासा दो गिरफ्तार एक फरार

Reporter- धर्मेंद्र सिंह कौरव

मामला भिण्ड जिले के दबोह थाना क्षेत्र का है जहां 17-18 दिसंबर की दरमियानी रात अज्ञात लोगों ने बिजपुर निवासी अर्जुनपाल के सीने में गोली मारकर हत्या कर थी। शिकायत के बाद आरोपियों के बिरुध्द थाना दबोह पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था। भिण्ड पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लहार के मार्गदर्शन में थाना दबोह ने हत्या के मामले का खुलासा कर आरोपियों को भेजा जेल पत्रकारों से चर्चा करते हुए एसडीओपी लहार ने बताया कि दबोह थाना क्षेत्र में गुजरे मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात में अज्ञात आरोपियों के द्वारा अर्जुनपाल पिता केशरीपाल निवासी बिजपुर की गोली मारकर हत्या की गई आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे अनुविभागीय अधिकारी लहार प्रवीण त्रिपाठी के द्वारा अज्ञात आरोपियों की तलास के लिए थाना प्रभारी राजेश शर्मा के नेत्रत्व में एक टीम का गठन किया गया टीम के प्रयास व सक्रीय मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता से अंधे कत्ल का खुलाशा किया गया है। जिसमें दो आरोपियों को घटना में प्रयुक्त हथियार एक 315 बोर की अधिया व एक खाली खोखा एवं एक प्लेटीना मोटर साईकिल एवं आरोपियों के मोबाईल जप्त किये गये । पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया घटना बाले आरोपियों ने बकरा पार्टी करने के लिये शराब पीकर योजनाबध्द तरीके से ग्राम बिजपुर पहुंचकर मृतक अर्जुनपाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने एक आरोपी 23 दिसंबर एवं दूसरा 24 को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह भी बताया आरोपी मीट मटन और शराब के शौकीन थे इसी की पूर्ति करने के लिए बिजपुर मे जाकर बकरा चुराते समय मृतक अर्जुनपाल के जाग जाने पर गोली मारकर हत्या को अंजाम दिया था जिसमें एक अन्य आरोपी अभी फरार है जिसकी तलास की जा रही है।

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-  5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

राज्य

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

दतिया उपचुनाव में, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा की विकास नीतियों का प्रचार किया और कांग्रेस के शासन की आलोचना की।

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

राज्य

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

CM Dr. Mohan Yadav transferred ₹3308 crore to over 82 lakh farmers in MP, aiming to modernize agriculture and increase farmers' income.

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

राज्य

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में दो बड़ी परियोजनाएं लुधियाना में शुरू कीं, जिसमें शिक्षा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में धूनीवाले धाम के विकास के लिए सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और इसे भव्य बनाने की बात कही।

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

राज्य

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

रायपुर में आईएएस अधिकारी सुबोध सिंह के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी से ठगी की गई। पुलिस ने जांच शुरू की है।