Mandla : RTO अफसर की चप्पल से पीटाई

mp-rto-officer-fight-video-truck-driver

Mandla : RTO अफसर की चप्पल से पीटाई

mandla  rto अफसर की चप्पल से पीटाई

MP RTO Officer Fight Video : मंडला में ट्रक ड्राइवर ने की पिटाई, अवैध वसूली का आरोप

MP RTO Officer Fight Video : मंडला में ट्रक ड्राइवर और आरटीओ उड़नदस्ता के प्रभारी के बीच मारपीट हो गई। अफसर ने डंडा उठाया तो ट्रक ड्राइवर ने उसकी चप्पल से पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद एक युवक इस घटना का वीडियो बनाने लगा। यह देखकर आरटीओ आरक्षक उसे पकड़ने लगा। मोबाइल छीनने की कोशिश भी की।

नेशनल हाईवे 30 की घटना

घटना रविवार को नेशनल हाईवे 30 पर छत्तीसगढ़ सीमा से सटे मोतीनाला-पाण्डुतला के बीच जोगी मंडी घाट की है। इसका वीडियो सोमवार देर रात सामने आया।वीडियो में ड्राइवर और आरटीओ अफसर सड़क पर बहस करते दिख रहे हैं। ड्राइवर अवैध वसूली का आरोप लगाता सुनाई दे रहा है। इसी बीच प्रभारी उसे खींचकर अपनी गाड़ी के पास ले जाते हैं। गाड़ी में रखा डंडा निकालकर ड्राइवर को मारते हैं। इसके जवाब में ट्रक ड्राइवर अपनी चप्पल हाथ में लेकर आरटीओ अधिकारी पर बरसाने लगता है।

ट्रक आड़ा लगाकर सड़क पर जाम लगाया

ट्रक आड़ा लगाकर सड़क पर जाम लगाया ये नजारा देखकर सड़क से गुजर रहे अन्य वाहन रुक गए। लोग बीच-बचाव करने आए। दूसरे ट्रक ड्राइवर भी आरटीओ के स्टाफ से बहस करने लगे।इस बीच पहले ड्राइवर ने अपना ट्रक सड़क के बीच आड़ा लगा दिया। जिसकी वजह से जाम लग गया। किसी ने पुलिस को फोन लगा दिया।

तीन घंटे तक ट्रैफिक जाम

तीन घंटे तक ट्रैफिक जाम, 500 गाड़ियां फंसीं पुलिस के मांगने पर ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी के कागजात दिखाए। आरटीओ के दूसरे कर्मचारियों ने उसे ट्रक हटाने के लिए समझाइश दी। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन पर ड्राइवर ने ट्रक हटा लिया। हालांकि, नेशनल हाईवे 30 पर करीब तीन घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।

एक किलोमीटर तक लगी वाहनों की कतार

पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराया थाना प्रभारी हेमंत बावरिया ने कहा- सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। समझाइश देकर दोनों पक्षों में समझौता कराया। किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। जाम को क्लियर करने में थोड़ा समय लगा।

Read More :- दिल्ली कोर्ट ने ब्रिज भूषण को POCSO मामले में दी क्लीन चिट

Watch Now:- जापान को पीछे छोड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बना भारत

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

राज्य

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल-विदिशा रोड को 4-लेन में उन्नत करने की 1758 करोड़ रुपये की योजना का प्रस्ताव रखा है।

अहम समीक्षा कर सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं

राज्य

अहम समीक्षा कर सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक पर्व के रूप में मनाने का निर्देश दिया, स्वतंत्रता दिवस और अन्य त्योहारों के लिए व्यापक तैयारियों की समीक्षा की।

कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी

राज्य

कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में कम वर्षा की स्थिति की समीक्षा की और आपदा प्रबंधन के लिए सभी जिलों में आवश्यक तैयारियों का आदेश दिया।

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

राज्य

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

भोपाल में BHEL गेट नंबर-8 के पास बोरी में बंद युवक का शव मिला, जिसकी मौत करीब 4-5 दिन पहले हुई थी। पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त की।

130 करोड़ के जीजी फ्लाईओवर में डेढ़ साल में गड्ढे, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

राज्य

130 करोड़ के जीजी फ्लाईओवर में डेढ़ साल में गड्ढे, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

भोपाल के जीजी फ्लाईओवर जिसे हाल ही में डॉ. भीमराव अंबेडकर फ्लाईओवर का नाम दिया गया, में गड्ढे बन गए हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।