MP News: मंत्री ने नाराज महिला के पैर छूकर मांगी माफी

mp-news-minister-apologizes-by-touching-feet-of-angry-woman

MP News: मंत्री ने नाराज महिला के पैर छूकर मांगी माफी

mp news मंत्री ने नाराज महिला के पैर छूकर मांगी माफी

माफी के बाद मंत्री प्रद्युम्न ने ली अधिकारियों की क्लास

MP News:मध्य प्रदेश के ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर हर बार की तरह फिर से सुर्ख़ियों में हैं. इस बार नाराज महिला के पैर छूकर माफ़ी मांगने के मामले में खूब सुर्खियां बंटोर रहे हैं.

नाराज महिला के पैर छूकर मांगी माफी

मध्यप्रदेश के ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर दो दिन पहले उनका मिड डे मील में सब्जी में आलू ढूंढते हुए एक वीडियो जमकर मुद्दा बना था, अब उनका एक और वीडियो सामने आया है. जिसमें अपने क्षेत्र की एक बाढ़ पीड़ित महिला के दरवाजे पर खड़े हैं, महिला उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रही है और मंत्री जी सुन रहे हैं. इसके बाद वे महिला के पैर छूकर माफी भी मांगते नजर आ रहे हैं. 

MP News: जाने क्या था मामला

दरअसल ग्वालियर में बीते दिनों हुई जमकर हुई बारिश के चलते तोमर के खुद के विधानसभा क्षेत्र में न केवल सड़कों बल्कि सैकड़ों घरों तक में सीवर और बरसात का पानी भर गया था. इसके बाद मंत्री पानी में  ही इन जलमग्न बस्तियों में स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे.नाराज महिला ने मंत्री को खूब खरी-खोटी सुनाई.इस बीच महिला के पैर छूने की कोशिश तोमर करते हैं तो महिला कहती है कि आप पैर मत छुइये. फिर वह मंत्री को पकड़कर अपने घर में ले गई. वहां ड्राइंग रूम से लेकर बेडरूम, किचन में भरे बरसात और सीवर का पानी दिखाया.

अफसरों को लगाई फटकार

इलाके का नजारा देखकर मंत्री अपने  साथ चल रहे नगर निगम के अधिकारियों के सामने दुखी होकर खूब नाराज हुए. उन्होंने कहा कि परसो भी मैं निर्देश देकर गया था. एक सीवर का चेम्बर जुड़ना था, लेकिन नहीं जुड़ा. उन्होंने अफसरों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ये काम जल्द पूरा करें. 

संबंधित सामग्री

मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 126 सड़कें बंद; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश-विदेश

मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 126 सड़कें बंद; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। उत्तराखंड में भूस्खलन के कारण 126 सड़कें बंद हुईं।

13 जुलाई 2026 राशिफल

सनातन

13 जुलाई 2026 राशिफल

13 जुलाई 2026 राशिफल: जानें आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का दैनिक राशिफल। पढ़ें करियर, नौकरी, व्यापार, प्रेम जीवन, शिक्षा और सफलता से जुड़े.....

मुख्यमंत्री ने दक्षिण-पश्चिम भोपाल के प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया

राज्य

मुख्यमंत्री ने दक्षिण-पश्चिम भोपाल के प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं को उनकी प्रतिभा के लिए सम्मानित किया, जिसमें विश्व स्तर पर पहचान बनाने की क्षमता की सराहना की गई।

एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0: सीएम डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ, जीसीसी, डेटा सेंटर-सेमीकंडक्टर में निवेश को मिलेगा बढ़ावा

राज्य

एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0: सीएम डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ, जीसीसी, डेटा सेंटर-सेमीकंडक्टर में निवेश को मिलेगा बढ़ावा

13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 का आयोजन होगा, जिसमें उद्योग जगत के नेता, निवेशक और नीति विशेषज्ञ भाग लेंगे। देश-विदेश के उद्योग जगत, निवेशकों और नीति विशेषज्ञों का होगा संगम

भिंड को सौगात, CM डॉ यादव ने 322.29 करोड़ की 56 विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन, लोकार्पण

राज्य

भिंड को सौगात, CM डॉ यादव ने 322.29 करोड़ की 56 विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन, लोकार्पण

मध्यप्रदेश सरकार ने लाड़ली बहनों के लिए 1835 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए और 322.29 करोड़ रुपये के 56 विकास कार्यों की शुरुआत की। सांदीपनि विद्यालयों की सौगात भी दी जाएगी।