Mp news: ग्वालियर में डेंगू से पहली मौत

mp-news-first-death-due-to-dengue-in-gwalior

Mp news: ग्वालियर में डेंगू से पहली मौत

mp news ग्वालियर में डेंगू से पहली मौत

अब तक सामने आये 527 डेंगू मरीज

Mp news:मध्य्प्रदेश के ग्वालियर में डेंगू से पहली मौत हो गई है। इस साल की यह पहली मौत है। इस सीजन में अभी तक 527 डेंगू पॉजिटिव केस आ चुके हैं। शनिवार को 294 मरीजों में से 27 को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। लगातार बढ़ते डेंगू केस के बाद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है।

डेंगू से मरीज की पहली मौत

ग्वालियर में डेंगू तेजी से पैर पसार रहा है. हर दिन के साथ डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को डेंगू से ग्वालियर में पहली मौत भी रिकॉर्ड हुई है। शहर के पॉश इलाका हरिशंकरपुरम में रहने वाले 35 वर्षीय विवेक यादव को सात दिन से फीवर आ रहा था। तीन दिन पहले उन्होंने एक निजी क्लीनिक पर चेकअप कराया था और डेंगू के लिए टेस्ट कराया था। तीन दिन पहले प्राइवेट लैब से आई रिपोर्ट में विवेक को डेंगू होने की पुष्टि हुई थी। लगातार विवेक की हालत बिगड़ती जा रही थी, जिस पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसने इलाज के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया है।

अब तक 527 डेंगू मरीज

डेंगू के बढ़ते मरीजों को लेकर स्वास्त्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है. शनिवार को 27 डेंगू पॉजिटिव, अब तक 527 ग्वालियर में शनिवार को 294 रोगियों की डेंगू जांच में ग्वालियर के कुल 27 पॉजीटिव केस पाए गए। इस सीजन जनवरी से अभी तक कुल 8320 रोगियों की डेंगू जांच में कुल 527 पॉजिटिव केस पाए गये हैं, जिनका उपचार किया गया।

Mp news: सर्वे में 289 घरों में मिला लार्वा

सर्वे टीम द्वारा कुल 2951 घरों का सर्वे किया गया, जिनमें 289 घरो में लार्वा मिला और उसे नष्ट कराया गया। जनवरी से अभी तक कुल 406198 घरों का सर्वे किया गया जिनमें 12568 घरो में पाये गये लार्वा को नष्ट कराया गया है। हर दिन सर्वे किया जा रहा है. डेंगू प्रभावित क्षेत्र में जाकर सर्वे तथा दवा का छिड़काव किया जा रहा है.जनजागरूकता के लिए नगर निगम के वाहनों के माध्यम से माइकिंग द्वारा डेंगू से बचाव का प्रचार प्रसार कराया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

खेल

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को T20 सिरीज में 3-0 से हराया। वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

देश-विदेश

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें छात्रों के भविष्य के लिए नई पहल और कठोर सजा के प्रावधानों की घोषणा की।

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

राज्य

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

RJD नेता तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। उनके भाई तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

सनातन

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में नमक रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है, हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

देश-विदेश

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।