Mp Latest News:भूतड़ी अमावस्या पर भूतों का मेला

mp-latest-news-ghost-fair-on-bhootri-amavasya

Mp Latest News:भूतड़ी अमावस्या पर भूतों का मेला

mp latest newsभूतड़ी अमावस्या पर भूतों का मेला

भूत-प्रेत बाधा दूर करने शिप्रा-नर्मदा में लोगों का तांता

Mp Latest News:सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या है.इसे भूतड़ी अमावस्या भी कहते हैं। इस मौके पर मध्यप्रदेश के नर्मदा घाटों और उज्जैन में शिप्रा नदी पर स्नान के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से कष्ट और भूत-प्रेत की बाधा दूर होती है।

सेठानी घाट पर लोगों का जमावाड़ा

अमावस्या से एक दिन पहले शाम को सेठानी घाट पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। रातभर भजन-कीर्तन चलता रहा। श्रद्धालुओं ने रात्रि जागरण किया। कथित प्रेतबाधा दूर कराने व देवी-देवता को मनाने लोगों के लिए परिजन और पडिहारों, तांत्रिक, ओझा ने धाम लगाया

Mp Latest News:रात को भूतों का लगा मेला आई डरावती आवाजें

सेठानी घाट पर रात करीब 11 बजे। चौदस और अमावस्या की काली रात। नर्मदा के घाट दीयों से जगमग हैं। कथित प्रेतबाधा दूर कराने आए लोगों के परिजन और तांत्रिक, ओझा ने धाम लगा रखी है। टोलियों में भजन, ढोलक की थाप, झांझ, मंजीरों पर पडिहार और महिलाएं झूम रही हैं। कई लोग डरावनी आवाजें निकाल रहे हैं। जैसे-जैसे रात गहराती गई। ये आवाजें और डरावनी होती गईं।

Mp Latest News:महिला झूमने लगी

रात को देवास जिले से आई महिला झूमने लगी। परिजन ने जलता हुआ कर्पूर उनकी जीभ पर रख दिया। महिला ने जलते हुए कर्पूर के साथ ही मुंह को बंद कर लिया। कुछ देर बाद महिला ने तलवार की धार को जीभ से लगाकर तीन बार तेजी से फेरा। जीभ से हल्का खून भी निकला। बाद में परिजनों ने उसे चुनरी ओढ़ाकर बैठा दिया।

घाटों पर ब पुलिस बल तैनात

नर्मदा के सेठानी, पर्यटन, कोरी घाट, विवेकानंद घाट, बांद्राभान समेत सभी घाटों पर 150 से अधिक राजस्व, पुलिस और होमगार्ड के जवानों की तैनाती रात 3 बजे से रही। एसडीओपी पराग सैनी ने बताया कि रात 3 बजे से पुलिस व होमगार्ड जवान तैनात हो गए थे। यहां नर्मदापुरम के अलावा, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, नागपुर, देवास, शाजापुर, विदिशा, महू, भोपाल समेत कई शहरों से श्रद्धालु पहुंचे।

Mp Latest News:भूतड़ी अमावस्या पर स्नान का महत्व

पडिहारों का कहना है कि भूतड़ी अमावस्या विशेष रूप से अतृप्त आत्माओं की तृप्ति के लिए होती है। आज के दिन श्रद्धालु नदी में स्नान के बाद दान करते हैं। माना जाता है कि पितरों के निमित्त तर्पण करने से भी सुख, शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। भूतड़ी अमावस्या प्रेत बाधाओं को दूर करने के लिए भी काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में डेटिंग ऐप से ₹18 लाख की साइबर ठगी, पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच शुरू

राज्य

भोपाल में डेटिंग ऐप से ₹18 लाख की साइबर ठगी, पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच शुरू

भोपाल में एक युवक को डेटिंग ऐप के जरिए ठगी का शिकार बनाया गया, जिसमें 18 लाख रुपए की रकम शामिल है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत पाए।

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

राज्य

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

मध्य प्रदेश में OBC आरक्षण को 27% तक बढ़ाने के फैसले की सुनवाई जबलपुर हाईकोर्ट में शुरू हो गई है, जिसका असर हजारों नौकरियों और लाखों अभ्यर्थियों पर पड़ेगा।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की द्वितीय देवी माता तारा, जानिए पूजा विधि

सनातन

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की द्वितीय देवी माता तारा, जानिए पूजा विधि

आषाढ़ मास के दौरान मनाए जाने वाले गुप्त नवरात्रि में माता तारा की पूजा की विशेष विधियाँ और उनके महत्व के बारे में जानिए।

मऊगंज में ‘कागजी गौशाला’ का खेल! अधूरी गौशाला में 611 गायें दिखाकर 59 लाख भुगतान का आरोप

राज्य

मऊगंज में ‘कागजी गौशाला’ का खेल! अधूरी गौशाला में 611 गायें दिखाकर 59 लाख भुगतान का आरोप

मऊगंज की निर्माणाधीन गौशाला में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जहां सैकड़ों गौवंश के नाम पर लाखों रुपए का भुगतान किया गया।

MP के इस गांव में निकलती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा:180 साल से परंपरा; भोग के बाद 4 हिस्सों में बंट जाता है घड़ा

राज्य

MP के इस गांव में निकलती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा:180 साल से परंपरा; भोग के बाद 4 हिस्सों में बंट जाता है घड़ा

मध्य प्रदेश के कुलैथ गांव में 180 वर्षों से चली आ रही जगन्नाथ रथयात्रा की परंपरा लोगों में उत्साह और आस्था जगाती है।