Heavy Rainfall in Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में मूसलधार बारिश का कहर, बाढ़ से ज...

mp-heavy-rain-flood-bridge-collapse

Heavy Rainfall in Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में मूसलधार बारिश का कहर, बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, धंसी पुलिया बनी मुसीबत

heavy rainfall in madhya pradesh मध्यप्रदेश में मूसलधार बारिश का कहर बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त धंसी पुलिया बनी मुसीबत

शिवपुरी में जलभराव से हालात गंभीर

Heavy Rainfall in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। शिवपुरी जिले में भारी बारिश के चलते शहर और ग्रामीण इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सिंध नदी का जलस्तर बढ़ने से हालात और बिगड़ गए हैं। शहर के नमो नगर, रेलवे स्टेशन रोड, पुलिस लाइन कॉलोनी और रामबाग कॉलोनी समेत कई इलाकों में पानी भर गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई गांवों का संपर्क टूट गया है।

नरसिंहपुर में धंसी पुलिया, आवाजाही बंद

नरसिंहपुर जिले में लगातार तीन दिनों से बारिश हो रही है। नर्मदा नदी समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। शहर के जनपद कार्यालय में भी पानी भर चुका है। स्टेट हाईवे-22 पर बंदेसुर गांव के पास एक पुलिया धंसने से गाडरवारा और नरसिंहपुर के बीच यातायात ठप हो गया। फिलहाल, प्रशासन ने दूसरे रास्तों से आवाजाही शुरू कराई है।

[caption id="attachment_93087" align="alignnone" width="300"]Heavy Rainfall in Madhya Pradesh: Heavy Rainfall in Madhya Pradesh:[/caption]

read more:  ब्यौहारी में मध्यान्ह भोजन में गिरी छिपकली, बच्चों की तबीयत बिगड़ी, जिम्मेदार कौन?

रायसेन में युवक नदी में बहा, ग्रामीणों ने बचाया

रायसेन जिले के बेगमगंज में लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच एक बाइक सवार युवक नदी पार करने की कोशिश में बह गया। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने समय रहते उसे बचा लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में डर का माहौल है।

कटनी में पुल में कटाव, रास्ते बंद

कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में भी बारिश कहर बरपा रही है। बेलकुंड नदी में तेज बहाव से ग्राम घुघरा के पास पुल में कटाव हो गया है। पिंडरई और देवरी गांव के बीच कोही नाले का जलस्तर बढ़ने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

प्रशासन अलर्ट मोड पर

Heavy Rainfall in Madhya Pradesh: लगातार हो रही बारिश के चलते प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। सभी प्रभावित जिलों में बचाव दल और राहत कार्यों के लिए टीमों को तैनात किया गया है। वहीं, जल संसाधन विभाग हालात पर नजर बनाए हुए है। लोगों को अपील की जा रही है कि वे खतरे वाले इलाकों में न जाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

read more: सफाई दरोगा के घर में लाखों की चोरी, वीकेंड पर भोपाल गए थे परिवार सहित

 

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-  5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

राज्य

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

दतिया उपचुनाव में, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा की विकास नीतियों का प्रचार किया और कांग्रेस के शासन की आलोचना की।

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

राज्य

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

CM Dr. Mohan Yadav transferred ₹3308 crore to over 82 lakh farmers in MP, aiming to modernize agriculture and increase farmers' income.

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

राज्य

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में दो बड़ी परियोजनाएं लुधियाना में शुरू कीं, जिसमें शिक्षा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में धूनीवाले धाम के विकास के लिए सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और इसे भव्य बनाने की बात कही।

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

राज्य

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

रायपुर में आईएएस अधिकारी सुबोध सिंह के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी से ठगी की गई। पुलिस ने जांच शुरू की है।