MP CRIME: कमरे में फंदे से झूलती मिली दो लाशें

mp-crime-two-dead-bodies-found-hanging-from-noose-in-the-room

MP CRIME: कमरे में फंदे से झूलती मिली दो लाशें

mp crime कमरे में फंदे से झूलती मिली दो लाशें

लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे जोड़े ने किया सुसाइड

MP CRIME: मध्यप्रदेश के भैंसदेही से दिल दहलादेने वाली खबर सामने आई है जहां लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.घटना की खबर लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की.

फांसी के फंदे से झूलते मिले दो शव

बैतूल जिले में भैंसदेही थाना क्षेत्र के माथनी गांव में लिव इन रिलेशनशिप में पिछले 5 वर्षों से साथ रह रहे महिला और पुरुष की आज उनके मकान से लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों के शव को बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया है।

MP CRIME: 5 साल से लिव इन रिलेशनशिप में थे दोनों

जानकारी मिल रही है कि भैंसदेही थाना क्षेत्र के माथनी गांव में लीलाबाई और फुलेसिंग पिछले 5 सालों से लिव इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे। जिनका आज सुबह घर के कमरे में शव मिले है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है कि आखिरकार दोनों ने फांसी लगाई है या दोनों की मौत के कोई दूसरे कारण है। पुलिस के अनुसार उन्हें आज सुबह सूचना मिली थी की थाना क्षेत्र के माथनी गांव में एक कमरे में दो लोगों के शव दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो एक पुरुष और एक महिला का शव एक कमरे में मिले।

MP CRIME: मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच में जुटी हुई है। पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिरकार दोनों ने आत्महत्या की है या दोनों की मौत के पीछे कोई और कारण है। भैंसदेही थाना प्रभारी नीरज पाल ने बताया कि घर में आज सुबह दो लोगों एक महिला और एक पुरुष के शव मिले हैं। दोनों 5 वर्षों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। पुलिस मर्ग कर मामले की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश,  वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन पर्यटन के विकास पर विशेष फोकस करने के लिए निर्देश दिए, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

राज्य

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

बिलासपुर में तंत्र साधना कर पीड़ित परिवार को डराने वाले आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।

ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज सास की जमानत पर सुनवाई, पिता ने दाखिल की आपत्ति

राज्य

ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज सास की जमानत पर सुनवाई, पिता ने दाखिल की आपत्ति

ट्विशा शर्मा केस में मुख्य आरोपी की जमानत पर अगली सुनवाई 12 अगस्त को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में निर्धारित है।

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के लाखों हितग्राहियों को पेंशन और गैस सिलेंडर रिफिल की राशि अंतरित की।

कल CM डॉ मोहन का अहमदाबाद दौरा, उद्योगपतियों-निवेशकों से करेंगे संवाद, MP में निवेश के लिए देंगे आमंत्रण

राज्य

कल CM डॉ मोहन का अहमदाबाद दौरा, उद्योगपतियों-निवेशकों से करेंगे संवाद, MP में निवेश के लिए देंगे आमंत्रण

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के अवसरों पर चर्चा की।