MP CM Statement For Police: पुलिस के लिए सीएम ने कर दिया बड़ा ऐलान

mp-cm-statement-for-police-madhya-pradesh-news

MP CM Statement For Police: पुलिस के लिए सीएम ने कर दिया बड़ा ऐलान

By:

Ranu

mp cm statement for police पुलिस के लिए सीएम ने कर दिया बड़ा ऐलान

पुलिस परिवार के बच्चों की हो गई बल्ले-बल्ले

MP CM Statement For Police: मध्य प्रदेश के डेढ़ लाख पुलिस कर्मचारी परिवारों के लिए खुशखबरी है. पुलिस कर्मचारियों के बच्चों के लिए मोहन सरकार ने बड़ा ऐलान किया है.सीएम मोहन यादव ने पुलिस परिवारों के बच्चों के लिए 50 हजार तक की शिक्षा निधि देने का घोषणा की है. पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में नई नियमावली जारी कर दी है. इसके तहत पुलिस परिवारों के कक्षा 11वीं से लेकर एमबीबीएस तक के कोर्स में 60 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले बच्चों को शिक्षा निधि दी जाएगी. हालांकि पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के लिए राशि नहीं मिलेगी.

1 अप्रैल 2024 से लागू

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी की गई नई नियमावली में शिक्षा निधि की राशि का निर्धारण किया गया है. इसे 1 अप्रेल 2024 से प्रारंभ हुए नए शिक्षा सत्र के लिए लागू कर दिया गया है. इसके तहत पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों के बच्चों को शिक्षा के दौरान उत्कृष्ठ प्रदर्शन के आधार पर प्रोत्साहन के रूप में यह शिक्षा निधि दी जाएगी.कक्षा 11वीं और 12वीं- इन दोनों क्लॉस में 60 फीसदी से 84 फीसदी तक अंक लाने वाले बच्चों को 2500 रुपए की निधि दी जाएगी. 85 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वालों को 4000 रुपये मिलेंगे.डिप्लोमा कोर्स के लिए- सभी तरह के डिप्लोमा कोर्स के लिए 55 फीसदी से 60 फीसदी तक अंक लाने वाले छात्रों को 6 हजार रुपये और 60 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वालों को 10 हजार रुपये मिलेंगे.स्नातक कोर्स के लिए- सभी तरह के स्नातक कोर्स, इंटीग्रेटेड कोर्स और अन्य मेडिकल कोर्स, तकनीकी कोर्स में 55 फीसदी से 60 फीसदी तक अंक लाने वालों को 24 हजार रुपये और 60 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वालों को 40 हजार रुपये की राशि मिलेगी.एमबीबीएस के लिए- सभी प्रकार के एमबीबीएस कोर्स, बीडीएस में 50 से 60 फीसदी तक अंक लाने वालों को 30 हजार रुपये और 60 फीसदी से ज्यादा अंक वालों को 50 हजार रुपये की निधि उपलब्ध कराई जाएगी.

Read More- lucknow building collapse : लखनऊ में चार मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों की मौत, 27 घायलों

MP CM Statement For Police: इस तरह मिलेगा लाभ

इस योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित मापदंड के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उपसेनानी, एक राजपत्रित अधिकारी और मुख्य लिपिक की समिति गठित की जाएगी. ये समिति इन प्रकरणों का परीक्षण करेगी. आगामी शिक्षा सत्रों के सभी स्कूलों के प्रकरणों को इकाई स्तर पर गठित होने वाली समिति द्वारा परीक्षण किया जाएगा और इसे रेंज के डीआईजी और आईजी को भेजा जाएगा.

Read More- Terrorist Pannu Threatens : आतंकी पन्नू की अमेरिकी हिंदुओं को धमकी, PM मोदी ने कहा अमेरिका का दुश्मन

डॉक्यूमेंट के साथ देना होगी जानकारी

छात्रों को इसके लिए निर्धारित प्रोफार्मा में अपने दस्तावेजों के साथ संबंधित अधिकारी को इसकी जानकारी देनी होगी. सेमेस्टर पद्धति में पहले और दूसरे सेमेस्टर की अंकसूची और अध्यनरत कक्षा के लिए जमा की गई दोनों सेमेस्टर की फीस रसीद भी देना अनिवार्य होगा. छात्रों को राशि उनके एकाउंट में भेजी जाएगी. इसमें नियमित छात्रों को ही लाभ दिया जाएगा. किसी सब्जेक्ट में सप्लीमेंट्री आने या फेल होने पर इसका लाभ नहीं मिलेगा

MP CM Statement For Police: कौन होगा पात्र

इसमें एक परिवार के दो बच्चों को ही शिक्षा निधि का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा. पुलिस कर्मचारियों के पुत्र-पुत्रियों के अलावा आश्रित सदस्य को इसका लाभ नहीं मिलेगा. दिवंगत पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के बच्चों को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा.

संबंधित सामग्री

बारिश में अलमारी के कपड़ों पर क्यों जम जाती है फफूंद ? इन आसान उपायों से रखें कपड़ों को सुरक्षित

लाइफ स्टाइल

बारिश में अलमारी के कपड़ों पर क्यों जम जाती है फफूंद ? इन आसान उपायों से रखें कपड़ों को सुरक्षित

मानसून की बारिश के कारण कपड़ों में नमी और फफूंद बढ़ जाती है। जानिए कपड़ों और अलमारी को फफूंद से बचाने के लिए उपाय।

वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग से हड़कंप, महिला समेत 2 लोग घायल

राज्य

वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग से हड़कंप, महिला समेत 2 लोग घायल

वाराणसी एयरपोर्ट पर एक यात्री के हथियार से गलती से गोली चल गई, जिससे दो कर्मचारी घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने स्थिति संभाली और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

राज्य

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

उज्जैन के महाकाल मंदिर में नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार का संयोग धार्मिक उत्सव का कारण बना है, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।

बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया

देश-विदेश

बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव TMC कार्यालय में लटका मिला। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

राज्य

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी, उनके व्यक्तित्व और लोकतांत्रिक मूल्यों की सराहना की।