MP BJP:  मोहन सरकार के एक वर्ष के उपलब्धिपूर्ण कार्यकाल पर प्रदेशभर में प्रेस वार्ता का आयोजन

mp-bjp-press-conference-organized-across-the-state-on-one-year-of-successful-tenure-of-mohan

MP BJP:  मोहन सरकार के एक वर्ष के उपलब्धिपूर्ण कार्यकाल पर प्रदेशभर में प्रेस वार्ता का आयोजन

mp bjp  मोहन सरकार के एक वर्ष के उपलब्धिपूर्ण कार्यकाल पर प्रदेशभर में प्रेस वार्ता का आयोजन

MP BJP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने सफलतम एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर लिया है। इस अवसर पर शनिवार को प्रदेशभर में पत्रकार वार्ताओं का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री,मंत्री,जनप्रतिनिधियों और प्रदेश पदाधिकारियों ने सरकार की उपलब्धियां साझा कीं। 43 जिलों में ये पत्रकार वर्ताएं शनिवार को आयोजित हुईं जबकि बचे 9 जिलों में यह आयोजन रविवार को किया जाएगा।

रीवा में डिप्टी सीएम ने की पत्रकार वार्ता

MP BJP: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और रोड शो के माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं। पीएम एक्सीलेंस कॉलेजों की स्थापना, डिजीलॉकर जैसी डिजिटल सुविधाओं और बीएससी एग्रीकल्चर जैसे रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने बताया कि आगामी समय में ढाई लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां और तीन लाख से अधिक रोजगार अवसर निजी क्षेत्र में प्रदान किए जाएंगे।

जबलपुर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने की प्रेसवार्ता

MP BJP:  जबलपुर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक वर्ष में सुशासन, विकास और विरासत के संवर्धन की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आगामी 25 दिसंबर को केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास और फरवरी 2025 में भोपाल में ग्लोबल इनवेस्टर समिट का शुभारंभ किया जाएगा।

इंदौर में मंत्री प्रहलाद पटेल ने भी की प्रेसवार्ता

MP BJP: मंत्री प्रहलाद पटेल ने इंदौर में कहा कि सरकार ने हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया है। जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित नागरिकों को लाभान्वित करने के लिए मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत शिविर आयोजित किए गए।

ग्वालियर में मंत्री तुलसी सिलावट ने की पत्रकार वार्ता

MP BJP: ग्वालियर में मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि सरकार ने महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर देश में एक मिसाल कायम की है। लाड़ली बहना योजना के तहत 1.29 करोड़ महिलाओं के खातों में 19,212 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की गई। सरकार ने आत्मनिर्भर और स्वर्णिम मध्यप्रदेश के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।

संबंधित सामग्री

मायावती की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा को बसपा से निकाला

राज्य

मायावती की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा को बसपा से निकाला

बसपा ने अपने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राष्ट्रीय महासचिव के भांजे अनंत कुमार मिश्रा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित किया।

बिलासपुर में पहली बार महिलाओं की तिरंगा यात्रा, 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जोश

राज्य

बिलासपुर में पहली बार महिलाओं की तिरंगा यात्रा, 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जोश

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की अगुवाई में महिलाओं ने 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया, जिसमें RPF बैंड ने भी प्रस्तुति दी।

हरियाली तीज पर दिखना है सबसे सुंदर? घर बैठे इन 5 आसान तरीकों से पाएं ग्लोइंग स्किन

लाइफ स्टाइल

हरियाली तीज पर दिखना है सबसे सुंदर? घर बैठे इन 5 आसान तरीकों से पाएं ग्लोइंग स्किन

हरियाली तीज पर महिलाएं सुंदर दिखने के लिए पार्लर न जाकर घरेलू उपाय अपना सकती हैं. शहद, नारियल तेल, हल्दी और ओटमील का इस्तेमाल कर सकते हैं.

मानसून सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित, जानिए कौन-कौनसे बिल हुए पास

देश-विदेश

मानसून सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित, जानिए कौन-कौनसे बिल हुए पास

संसद के मानसून सत्र का समापन विवादों के बीच हुआ। 19 बिल पास हुए, जिनमें एंटी पेपर लीक और टैक्सेशन बिल शामिल हैं।

पेपर लीक विवाद के बीच पंजाब सरकार को बड़ा झटका, HC ने एक और भर्ती पर लगाई रोक

राज्य

पेपर लीक विवाद के बीच पंजाब सरकार को बड़ा झटका, HC ने एक और भर्ती पर लगाई रोक

पंजाब में 454 फार्मेसी ऑफिसर पदों की भर्ती पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है, अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी। याचिकाकर्ताओं ने परीक्षा में धोखाधड़ी का आरोप लगाया।