MP AJAYGARH: सुहावा मजरे की श्मशान भूमि पर अतिक्रमण, ग्रामीणों ने की प्रशासन से शिकायत

mp-ajaygarh

MP AJAYGARH: सुहावा मजरे की श्मशान भूमि पर अतिक्रमण, ग्रामीणों ने की प्रशासन से शिकायत

mp ajaygarh सुहावा मजरे की श्मशान भूमि पर अतिक्रमण ग्रामीणों ने की प्रशासन से शिकायत

MP AJAYGARH: अजयगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत खोरा के मजरा सुहावा में स्थित शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। यह भूमि राजस्व रिकॉर्ड में आराजी नंबर 1188/1 के तहत दर्ज है, जिसकी कुल रकबा 8.983 हेक्टेयर है। इस भूमि पर लगभग 50 वर्षों से श्मशान घाट के रूप में अंतिम संस्कार किया जाता रहा है, जिसका उपयोग सुहावा, दानी का पुरवा और ठेकदार का पुरवा के ग्रामीण करते हैं।

[caption id="attachment_84309" align="alignnone" width="300"]MP AJAYGARH MP AJAYGARH[/caption]

MP AJAYGARH: भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया

ग्रामीण विजय सिंह राजपूत ने 27 मई को दोपहर 2 बजे इस विषय में प्रशासन को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले भी इस भूमि पर अतिक्रमण किया गया था, जिसे तहसीलदार द्वारा हटाया गया था। अब दोबारा रामविशाल, घनश्याम और राजेश नामक व्यक्तियों द्वारा इस श्मशान भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया है।

MP AJAYGARH: शीघ्र कार्रवाई की मांग की

इस गंभीर मुद्दे को लेकर विजय सिंह ने पहले ही कलेक्टर पन्ना को आवेदन सौंपा था। अब उन्होंने अजयगढ़ के एसडीएम आलोक मार्को और तहसीलदार सुरेंद्र कुमार को भी इस अतिक्रमण की जानकारी दी है और शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

MP AJAYGARH: अतिक्रमण हटवाने का आश्वासन दिया

प्रशासन ने ग्रामीणों को अतिक्रमण हटवाने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि इस श्मशान भूमि को सुरक्षित रखा जाए और भविष्य में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने दिया जाए, ताकि अंतिम संस्कार जैसे महत्वपूर्ण कार्य बाधित न हों।

MP AJAYGARH: कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी

यह मामला न सिर्फ राजस्व भूमि की सुरक्षा का है, बल्कि ग्रामीणों की आस्था और सामाजिक व्यवस्था से भी जुड़ा हुआ है। अब प्रशासन की कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

संबंधित सामग्री

ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन प्रदेश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर-: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन प्रदेश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर-: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में आयोजित ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन का समापन हुआ, जिसमें 'भोपाल घोषणा पत्र' को अपनाया गया। इससे सांस्कृतिक सहयोग और विरासत संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में चार नई हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया, जिससे प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

राज्य

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

अतीक अहमद के बेटे अबान का अंतिम संस्कार प्रयागराज में हुआ। अंतिम संस्कार में भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा देखने को मिली।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

दुबई ग्लोबल फाउंडेशन के प्रेसिडेंट ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को सितंबर 2026 में होने वाली निवेश मीटिंग का निमंत्रण दिया।

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

देश-विदेश

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

बाबा अमरनाथ की यात्रा खराब मौसम और लैंडस्लाइड के कारण 20 दिन पहले बंद कर दी गई। 4.8 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा पूरी की।