moringa-powder-benefits-diabetes-cholesterol

Moringa Powder Benefits: डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल के लिए रामबाण!

By : Hema Gupta
Moringa Powder Benefits: डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल के लिए रामबाण!
Moringa Powder Benefits: आजकल हेल्दी रहने और बीमारियों से बचाव के लिए हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाना बेहद जरूरी है। इसके लिए सही डाइट का सेवन करना बहुत आवश्यक है। इसी कड़ी में मोरिंगा यानी सहजन के पत्ते एक बेहद गुणकारी फूड हैं। आपने सहजन की फलियों के फायदे तो सुने होंगे, लेकिन क्या आपने कभी इसके पत्तों के फायदों के बारे में सोचा है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं मोरिंगा पत्तों के अद्भुत फायदे और इसे खाने का सही तरीका। Read More: Khesari Lal Premanand Post Viral: खेसारी लाल ने प्रेमानंद से मिलने वालों पर कसा तंज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट…

मोरिंगा पत्तों में मौजूद पोषक तत्व...

मोरिंगा के पत्ते विटामिन-ए, विटामिन-सी, प्रोटीन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। ये शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) कम करने में मदद करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) का स्तर बढ़ाते हैं। इसके अलावा मोरिंगा पत्तों में पोटेशियम, कैल्शियम और आयरन भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। यही कारण है कि महिलाओं और बुजुर्गों के लिए ये पत्ते विशेष रूप से फायदेमंद माने जाते हैं।

इम्यूनिटी को मजबूत बनाएं...

मोरिंगा पत्तों में विटामिन-सी और विटामिन-ए प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी मजबूत होती है। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग अक्सर छोटी बीमारियों जैसे सर्दी, खांसी और जुकाम से जूझते रहते हैं। मोरिंगा पत्तों के सेवन से इन बीमारियों से बचाव संभव है और शरीर स्वस्थ रहता है।

हड्डियों को मजबूत बनाएं...

मोरिंगा पत्तों में कैल्शियम और पोटेशियम जैसे मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका नियमित सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं और अर्थराइटिस या शरीर दर्द जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। बुजुर्गों के लिए मोरिंगा का यह गुण विशेष रूप से लाभकारी है।

डायबिटीज को करे कंट्रोल...

मोरिंगा पत्तों का सेवन शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह हाई ब्लड शुगर को कम करने के साथ-साथ टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज की समस्याओं को कम करने में सहायक है। रोजाना मोरिंगा खाने से ब्लड शुगर संतुलित रहता है और इंसुलिन की जरूरत कम होती है।

महिलाओं के लिए फायदेमंद...

मोरिंगा पत्ते महिलाओं के लिए भी कई तरह से लाभकारी हैं। मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल बदलाव और मूड स्विंग जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए मोरिंगा पत्तों का सेवन कारगर है। इसके अलावा, पत्तों में मौजूद आयरन शरीर में कमी को पूरा करता है और एनीमिया जैसी समस्याओं से बचाता है।

मोरिंगा खाने का सही तरीका...

इसका सेवन करने के कई तरीके हैं। इसे आप रोजाना खाली पेट ले सकते हैं। सबसे आसान तरीका यह है कि मोरिंगा पत्तों का पाउडर पानी में भिगो दें और सुबह इसे पी लें। यदि आप ताजा पत्ते इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो उन्हें सलाद या सूप में भी मिला सकते हैं। नोट: मोरिंगा का सेवन करते समय सही मात्रा का ध्यान रखें। अधिक सेवन से कभी-कभी पेट में हल्की समस्या हो सकती है।

रोजाना 21 दिनों तक मोरिंगा का सेवन...

विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आप 21 दिनों तक लगातार मोरिंगा पत्तों का सेवन करते हैं, तो आपके शरीर में कई बदलाव महसूस होंगे। शुगर और कोलेस्ट्रॉल संतुलित होंगे, इम्यूनिटी मजबूत होगी, और हड्डियों और मसल्स की कमजोरी में भी सुधार आएगा। महिलाओं के हार्मोन संतुलन में सुधार होगा और एनीमिया जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।
टैग्स: Lifestyle

संबंधित सामग्री

ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल अगर खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें तो 

ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल अगर खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें तो 

डॉ. सुधीर कुमार के अनुसार, खाना खाने के बाद टहलने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है और यह हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद है।

रातभर आराम से सोने के बाद भी सुबह नहीं जाती सुस्ती, अपना लें ये आदत

रातभर आराम से सोने के बाद भी सुबह नहीं जाती सुस्ती, अपना लें ये आदत

अच्छी नींद के लिए नियमित समय पर सोना, पर्याप्त पानी पीना, धूप में समय बिताना, हल्की फिजिकल एक्टिविटी, और संतुलित नाश्ता करना जरूरी है।

पालक-केले की स्मूदी में मिलाएं ये 1 चीज, कटरीना कैफ जैसी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन के लिए हो सकती है मददगार

पालक-केले की स्मूदी में मिलाएं ये 1 चीज, कटरीना कैफ जैसी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन के लिए हो सकती है मददगार

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ ने अपनी 'Katrina's Krazy Konkoktion' स्मूदी रेसिपी साझा की, जो पोषण से भरपूर है।

अगर रातभर नहीं आती नींद? तो ये आसान ट्रिक्स मिनटों में दिला सकती हैं आराम

अगर रातभर नहीं आती नींद? तो ये आसान ट्रिक्स मिनटों में दिला सकती हैं आराम

बदलती लाइफस्टाइल और तनाव के कारण नींद न आने की समस्या हो सकती है। जानिए कुछ आसान ट्रिक्स जो नींद लाने में मदद कर सकती हैं।

हिमाचल प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

हिमाचल प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

हिमाचल प्रदेश में योग दिवस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने योगाभ्यास किया और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026