MP में आज से तूफानी बारिश, 4 वेदर सिस्टम एक्टिव

monsoon-enters-mp-rain-alert-in-20-districts

MP में आज से तूफानी बारिश, 4 वेदर सिस्टम एक्टिव

mp में आज से तूफानी बारिश 4 वेदर सिस्टम एक्टिव

Monsoon enters MP : दर्जनों शहरों में आंधी तूफान के साथ होगी बारिश

Monsoon enters MP : मध्यप्रदेश के लोगों को जिस घड़ी का बेसब्री से इंतजार था, वो आखिरकार आ चुकी है। प्रदेश में मॉनसून ने ज़ोरदार दस्तक दे दी है। पिछले 24 घंटों में यह 20 जिलों को कवर कर चुका है, और आज राजधानी भोपाल, जबलपुर समेत कई हिस्सों में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए गरज-चमक के साथ तेज हवाओं और भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

तूफान और बारिश का डबल अटैक

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, वर्तमान में मौसम को प्रभावित करने वाले चार सिस्टम सक्रिय हैं: गुजरात में बना निम्न दबाव का क्षेत्र साइक्लोनिक सर्कुलेशन पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव ट्रफ लाइन इन सबका मिलाजुला असर पूरे मध्यप्रदेश के मौसम पर देखने को मिलेगा। अगले 24 घंटों में कई हिस्सों में भारी बारिश और तूफानी हवाएं चलने की संभावना है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 18 जून बुधवार को इन जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी है: रतलाम, नीमच, धार, झाबुआ, मंदसौर,भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, कटनी, नरसिंहपुर,इनमें 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। राजधानी भोपाल समेत प्रमुख शहरों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

7 दिन पहले आया मॉनसून

मध्य प्रदेश में इस साल मॉनसून भले ही एक दिन लेट हो गया हो पर पिछले साल के मुकाबले ये 7 दिन पहले आया है. दरअसल, 2024 में मॉनसून ने मध्य प्रदेश में 23 जून को दस्तक दी थी. हालांकि, देरी के बावजूद पिछले साल मॉनसून ने कई रिकॉर्ड तोड़े. भोपाल में पिछले 40 सालों में चौथी सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई. इस दौरान कुल 64.35 इंच बारिश हुई थी. वहीं पूरे प्रदेश में औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी.

जून के पहले हफ्ते में आने वाला था मॉनसून

इस बार मॉनसून केरल में समय से एक हफ्ते पहले आ गया था. दक्षिण पश्चिम मॉनसून की रफ्तार देखते हुए कयास लगाए जा रहे थे कि यह जून के पहले ही हफ्ते में मध्य प्रदेश पहुंच जाएगा पर ऐसा नहीं हुआ. दरअसल, महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में समय से पहले पहुंचने के बाद मॉनसून ठहर गया था. इस वजह से इसे मध्य प्रदेश पहुंचने में देरी हो गई.

Read More :- पुरी रथ यात्रा में बड़ा बदलाव, अब आम लोग नहीं चढ़ पाएंगे रथ पर, मोबाइल भी बैन!

Watch Now :- देश में कोरोना की वापसी!  CORONA | ACTIVE CASE

संबंधित सामग्री

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी अलर्ट जारी

देश-विदेश

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी अलर्ट जारी

इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में भूकंप के बाद तबाही मची, सुनामी अलर्ट जारी हुआ। भूकंप में 20 लोगों की मौत, कई घायल।

अंबाला में सिख-किसानों के प्रदर्शन के बाद बवाल, 16 नामजद पर FIR, झींडा बोले- मामला अकाल तख्त लेकर जाएंगे

राज्य

अंबाला में सिख-किसानों के प्रदर्शन के बाद बवाल, 16 नामजद पर FIR, झींडा बोले- मामला अकाल तख्त लेकर जाएंगे

अंबाला में सिख-किसान प्रदर्शन के बाद हुए बवाल के चलते पुलिस ने दो FIR दर्ज की हैं और कई हथियारबंद प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की है।

UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

राज्य

UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

योगी आदित्यनाथ ने नई यूथ पॉलिसी की घोषणा की, जिसमें AI, मशीन लर्निंग, और अन्य आधुनिक तकनीकों पर फोकस है ताकि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकें।

CM धामी ने देहरादून में फहराया तिरंगा, बोले- देवभूमि के साथ वीरभूमि है उत्तराखंड

राज्य

CM धामी ने देहरादून में फहराया तिरंगा, बोले- देवभूमि के साथ वीरभूमि है उत्तराखंड

उत्तराखंड में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। देवभूमि के साथ वीरभूमि घोषित किया।

भोपाल नगर निगम की बैठक में जनहित के मुद्दे गायब, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव

राज्य

भोपाल नगर निगम की बैठक में जनहित के मुद्दे गायब, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव

भोपाल में बारिश से सड़कों की हालत खराब हुई है। नगर निगम की बैठक में प्रमुख मुद्दों पर चर्चा नहीं होने का विपक्ष ने आरोप लगाया है।