मिग-21 फाइटर की आखिरी उड़ान: भारतीय वायुसेना ने दी भावपूर्ण विदाई

mig-21-retirement-last-flight-indian-air-force-tribute

मिग-21 फाइटर की आखिरी उड़ान: भारतीय वायुसेना ने दी भावपूर्ण विदाई

मिग-21 फाइटर की आखिरी उड़ान भारतीय वायुसेना ने दी भावपूर्ण विदाई

 62 साल की सेवा के बाद रिटायर हुआ मिग-21

मिग-21: भारत की ‘रीढ़’ का अंत, एक युग का समापन

mig 21 retirement last flight tribute: आज भारतीय वायुसेना ने उस विमान को विदाई दी है, जिसने छह दशकों तक आसमान में भारत की सुरक्षा को सुनिश्चित किया। मिग-21, जिसे ‘उड़ता ताबूत’ और ‘विधवा मेकर’ कहा जाता था, अब अपने आखिरी सफर पर निकल चुका है। चंडीगढ़ एयरबेस पर इसका विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें न केवल भारतीय वायुसेना के शीर्ष अधिकारी, बल्कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य सैन्य प्रमुख भी शामिल हुए।

62 साल की सेवा, एक महान यात्रा

मिग-21 का भारतीय वायुसेना के इतिहास में विशेष स्थान रहा है। 1963 में चंडीगढ़ में वायुसेना में शामिल होने के बाद, इस विमान ने 1965 के भारत-पाक युद्ध, 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम, 1999 के कारगिल युद्ध और 2019 के बालाकोट एयर स्ट्राइक में अहम भूमिका निभाई। यह भारत का पहला सुपरसोनिक जेट था, जो आवाज़ की गति से तेज़ उड़ने की क्षमता रखता था। इसके साथ जुड़े युद्ध और मिशन सिर्फ युद्ध की कहानियाँ नहीं, बल्कि भारत की वीरता और संघर्ष का प्रतीक बन चुके हैं। [caption id="attachment_106189" align="alignnone" width="640"]mig 21 by nationmirror mig 21 by nationmirror[/caption]

दृढ़ता और साहस की मिसाल

मिग-21 न सिर्फ एक विमान था, बल्कि इसने कई ऐतिहासिक क्षणों को साकार किया। जब भारतीय सैनिकों को सबसे ज़्यादा जरूरत थी, मिग-21 ने उन्हें आसमान में सुरक्षा दी। 1965 की लड़ाई हो या कारगिल युद्ध, इसने हर बार अपनी उपस्थिति से शत्रु को घेरने का काम किया। हालांकि इसे कई बार अपनी खामियों के कारण आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा। मिग-21 के 400 से ज्यादा क्रैश होने और 200 से अधिक पायलटों के शहीद होने के बाद भी इसका योगदान अविस्मरणीय रहा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की भावनाएँ

मिग-21 के रिटायरमेंट के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे वीरता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, "मिग-21 केवल एक विमान नहीं, बल्कि भारत और रूस की मित्रता का प्रतीक रहा है। इसकी वीरता की यात्रा ने हमें कई ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण दिए। जब-जब देश पर संकट आया, मिग-21 ने अपनी भूमिका निभाई। चाहे वह 1971 का युद्ध हो या कारगिल संघर्ष, इसने हमें ताकत दी।"

आखिरी उड़ान: एक ऐतिहासिक पल

मिग-21 की विदाई समारोह में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने इसका नेतृत्व किया और 23 स्क्वाड्रन के साथ अंतिम फ्लाईपास्ट में हिस्सा लिया। समारोह के दौरान सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम ने आसमान में अपनी कला दिखाते हुए इस ऐतिहासिक पल को और भी गौरवमयी बना दिया। mig-21-retirement-last-flight-indian-air-force-tribute 

अब तेजस का वक्त

मिग-21 की विदाई के साथ अब भारतीय वायुसेना में तेजस LCA मार्क 1A का स्थान लेने की तैयारी है। तेजस एक अत्याधुनिक विमान है, जो मिग-21 के मुकाबले कहीं ज्यादा सुरक्षित और तकनीकी रूप से उन्नत है। लेकिन मिग-21 का स्थान कभी नहीं भरा जा सकेगा। इसके जाने के साथ ही भारतीय वायुसेना के इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय समाप्त हो गया है।

मुस्लिम घर वापसी करना चाहते है तो…तिलक लगाकर स्वागत करेंगे – भजन गायिका शहनाज अख्तर | EXCLUSIVE

Read More:- लेह जल रहा है, और सवाल धधक रहे हैं

लेह की सड़कों पर फिर से गूंज है – लेकिन इस बार ये आवाज़ें उम्मीद की नहीं, आक्रोश की हैं। 62 साल बाद मिग-21 की रिटायरमेंट भले ही सुर्खियों में थी, लेकिन उसी दिन लद्दाख की राजधानी लेह में बंदूकें, आंसू गैस और नारे गूंज रहे थे। https://nationmirror.com/ladakh-violence-2025-sonam-wangchuk-arrest-threatleh-curfewnepali-kashmiri-involved/

संबंधित सामग्री

हल्दिया पाइपलाइन ब्लास्ट में 15 लोग झुलसे, आग ने घरों को चपेट में लिया

देश-विदेश

हल्दिया पाइपलाइन ब्लास्ट में 15 लोग झुलसे, आग ने घरों को चपेट में लिया

पश्चिम बंगाल के हल्दिया में नेफ्था सप्लाई पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग लगी, जिससे 15 लोग झुलस गए और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए।

CM योगी ने कांग्रेस पर लगाया राम भक्ति के दिखावे का आरोप, कहा - अब राम याद आ रहे

राज्य

CM योगी ने कांग्रेस पर लगाया राम भक्ति के दिखावे का आरोप, कहा - अब राम याद आ रहे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वे पहले राम भक्ति का विरोध करते थे, अब राम के नाम का सहारा ले रहे हैं।

सुनील लहरी ने अयोध्या के राम मंदिर में हुई चोरी पर उठाएं सवाल!

सनातन

सुनील लहरी ने अयोध्या के राम मंदिर में हुई चोरी पर उठाएं सवाल!

Sunil Lahri, known for his role as Lakshman in Ramanand Sagar's 'Ramayan', has openly criticized the recent theft at the Ram Mandir, calling it disgraceful and a betrayal of devotees' trust.

धामी सरकार ने 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान फिर से किया शुरू

राज्य

धामी सरकार ने 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान फिर से किया शुरू

CM पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर, उत्तराखंड में 4 जुलाई से 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान दोबारा शुरू किया जा रहा है।

पंजाब में किसानों ने बिजली संकट के खिलाफ किया प्रदर्शन

राज्य

पंजाब में किसानों ने बिजली संकट के खिलाफ किया प्रदर्शन

पंजाब में किसान मजदूर मोर्चा ने बिजली की कमी के खिलाफ प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने कम से कम 16 घंटे बिजली की मांग की।