MI vs RCB WPL 2026: WPL में नैट साइवर ने लगाया पहला शतक, RCB को मुंबई के हाथो मिली करारी शिकस्त!

mi-vs-rcb-wpl-2026-wpl-mi-won-the-match

MI vs RCB WPL 2026: WPL में नैट साइवर ने लगाया पहला शतक, RCB को मुंबई के हाथो मिली करारी शिकस्त!

mi vs rcb wpl 2026 wpl में नैट साइवर ने लगाया पहला शतक rcb को मुंबई के हाथो मिली करारी शिकस्त

MI vs RCB WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स को 15 रन से हराया। टीम से नैटली सिवर-ब्रंट ने WPL का पहला शतक लगाकर इतिहास रच दिया। यह मैच 26 जनवरी को वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें RCB टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैंटिग करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स टीम 9 विकेट खोकर 20 ओवर में महज 184 रन ही बना सकी और उसे मुंबई के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

मुंबई टीम की स्टार रहीं नैट सिवर

मुंबई की ओर से बैटिंग करने उतरी हेली मैथ्यूज ने 39 गेंद में 56 रन बनाए, जिसमें 9 चौके शामिल रहें। सजीवन सजना 7 रन बनाकर आउट हो गई लेकिन टीम की कमान संभाल रही नैट सिवर ब्रंट ने 57 गेंद में शतक लगाया, जिसमें 16 चौके, 1 छक्का शामिल रहा। नैट ने हेली के साथ मिलकर सेंचुरी की पार्टनरशिप की। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर 20 रन और अमनजोत कौर 4 रन बनाकर आउट हो गई। अमेलिया केर 1 रन और नैट 100 रन बनाकर नाबाद रहीं। बेंगलुरु की ओर से लौरेन बेल ने 2 विकेट चटकाएं। नदीन डी क्लर्क और श्रेयांका पाटील को 1-1 विकेट लिए।

बेंगलुरु को मिली इस टूर्नामेंट में दूसरी हार

टारगेट का पीछा करने उतरी RCB की शुरुआतखराब रही। टीम से बैटिंग करने उतरी ग्रेस हैरिस 15, कप्तान स्मृति मंधाना 6, जॉर्जिया वोल 9, गौतमी नायक 1 और राधा यादव खाता खोले बगैर आउट हो गईं और टीम ने 35 रन पर 5 विकेट गंवा दिए। फिर विकेटकीपर ऋचा घोष और नदीन डी क्लर्क ने टीम की कमान संभाली और टीम के स्कोर को 50 के पार पहुंचाया। डी क्लर्क 28 रन बनाकर आउट हो गईं। अरुंधति रेड्डी 14 रन, सयाली साटघरे खाता भी नहीं खोल सकीं, श्रेयांका पाटील ने 5 गेंद पर 12 रन बनाए।। ऋचा घोष ने पूरी कोशिश की जीत दिलाने की 90 रन बनाकर आउट हुईं, लेकिन टीम को जीत नही दिला सकी। मुंबई की ओर हैली मैथ्यूज ने 3 विकेट लिए। इसके अलावा शबनिम इस्माइल और अमीलिया कर ने 2-2 विकेट और अमनजोत कौर को 1 विकेट मिला।

संबंधित सामग्री

19 साल बाद लौट रहा 'आवारापन', रिलीज हुआ Emraan Hashmi की Awarapan 2 का दमदार टीजर

मनोरंजन

19 साल बाद लौट रहा 'आवारापन', रिलीज हुआ Emraan Hashmi की Awarapan 2 का दमदार टीजर

बॉलीवुड फिल्म आवारापन के सीक्वल आवारापन 2 का टीजर रिलीज हो गया है। इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अब परीक्षा पास करने पर ही मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी! भाजपा ने शुरू किया डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम

राज्य

अब परीक्षा पास करने पर ही मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी! भाजपा ने शुरू किया डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम

भाजपा मध्य प्रदेश ने ''पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान'' के तहत ऑनलाइन परीक्षा और डिजिटल प्रशिक्षण की शुरुआत की है, जो 23 जून से 6 जुलाई तक चलेगा।

मोदी कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज, मध्य प्रदेश से एक और नेता को मिल सकती है जगह

राज्य

मोदी कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज, मध्य प्रदेश से एक और नेता को मिल सकती है जगह

मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में मध्य प्रदेश से तरुण चुघ को मंत्री पद मिलने की संभावना है, जिससे केंद्र में प्रदेश का प्रभाव और मजबूत होगा।

भोपाल में कर्मचारी-शिक्षक महासंघ का शक्ति प्रदर्शन, 12 माह सेवा और वेतन वृद्धि की मांग तेज

राज्य

भोपाल में कर्मचारी-शिक्षक महासंघ का शक्ति प्रदर्शन, 12 माह सेवा और वेतन वृद्धि की मांग तेज

भोपाल के अंबेडकर मैदान में बड़ी संख्या में कर्मचारी और प्रशिक्षक एकत्र हुए, जहां उन्होंने सम्मानजनक वेतन वृद्धि और जॉब सुरक्षा की मांग की।

किस्मत हो तो ऐसी: पन्ना में आदिवासी परिवार को दोबारा मिला हीरा, कीमत करीब 30 लाख रुपए

राज्य

किस्मत हो तो ऐसी: पन्ना में आदिवासी परिवार को दोबारा मिला हीरा, कीमत करीब 30 लाख रुपए

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक आदिवासी परिवार को 11.19 कैरेट का कीमती हीरा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 30 लाख रुपए है।