MBA Student Murder Indore: एमबीए छात्रा की क्लासमेट ने की हत्या, कमरे से हुआ शव बरामद!

mba-student-murder-indore-news

MBA Student Murder Indore: एमबीए छात्रा की क्लासमेट ने की हत्या, कमरे से हुआ शव बरामद!

mba student murder indore एमबीए छात्रा की क्लासमेट ने की हत्या कमरे से हुआ शव बरामद

MBA Student Murder Indore: इंदौर से एक चौका देने वाली घटना सामने आई है। एक युवती 4 दिन से लापता थी, उस युवती का शव क्लासमेट के किराए के कमरे में निर्वस्त्र हालत में बरामद किया गया, घटना स्थल से रस्सी भी बरामद की गई और छात्रा के गले पर निशान मिले हैं। आशंका है छात्रा की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, 10 फरवरी को एमबीए की छात्रा घर से निकली थी, उस दिन वह पिता के साथ आधार कार्ड ठीक कराने की बात कहकर गई थी। पिता ने छात्रा को कलेक्टोरेट के पास छोड़ा था। फिर छात्रा ने अपनी छोटी बहन को फोन कर बताया कि वह अपने क्लासमेट पीयूष के साथ बर्थडे पार्टी में जा रही है। उसे आने में देर हो जाएगी वो रात 11 बजे तक लौटेगी।

MBA Student Murder Indore: 10 फरवरी को युवती की अश्लील वीडियो की वायरल

10 फरवरी की रात छात्रा के फोन से व्हाट्सएप ग्रुप पर एक अश्लील वीडियो डाला गया और इसमें युवक का चेहरा छिपा दिया गया, जबकि छात्रा का चेहरा साफ नजर आ रहै था।

 

परिजन का आरोप है कि, 'आरोपी ने ही छात्रा के मोबाइल का इस्तेमाल कर उसके आपत्तिजनक वीडियो को स्टेटस पर लगाए और उसके संपर्क में रहने वालों को भी भेजे।'

सूचना मिलते ही FSL टीम मौके पर पहुंची

यह मामला अंकल गली की है। सूचना मिलते FSL टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। मंदसौर निवासी पीयूष धामनोदिया के रुम पर छात्रा का निर्वस्त्र हालत में शव बरामद किया गया। पीयूष वहां किराए रहता है।

छात्रा और पीयूष दोनों लोग सांवेर रोड स्थित एक संस्थान से एमबीए में सेकेंड सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहे थे। घटना के बाद से ही पीयूष लापता है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

11 फरवरी को कॉलेज प्रबंधन ने छात्रा के परिजन को बुलाया

कॉलेज ग्रुप में अश्लील वीडियो डालने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने वीडियो हटाकर छात्रा के माता पिता को बुलाया। बताया कि दोनों का मोबाइल ऑफ है, इसके बाद परिजन ने रावजी बाजार थाने में छात्रा की गुमशुदगी की FIR दर्ज कराई।

कैसे हुआ खुलासा?

13 फरवरी की रात अंकल गली में स्थित पीयूष के किराए से लिए गए कमरे से बदबू आ रही थी, आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। तब कमरे में ताला लगा था। पुलिस ने वहां पहुंचकर ताला खोलकर अंदर पहुंचे तो देखा कि, छात्रा मृत हालत में पड़ी मिली।

एडिशनल DCP दिशेष अग्रवाल के मुताबिक, 'पीयूष के पिता घनश्याम मंदसौर में किराना दुकान चलाते हैं। उसकी बहन की सगाई हो चुकी है। पीयूष पढ़ाई के सिलसिले में इंदौर में रह रहा था।'

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम

29 जुलाई 2026 को भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस का आयोजन होगा जहां वन्य जीव संरक्षण और पुरस्कार वितरण की गतिविधियाँ होंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर दी बधाई

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर दी बधाई

मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 'बेस्ट परफॉर्मिंग लार्ज स्टेट' का राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की समीक्षा

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यटन विकास के लिए विभागीय समन्वय और निजी निवेश को प्रोत्साहित करने की दिशा में कई निर्देश दिए।

निशातपुरा रेलवे स्टेशन का CM डॉ मोहन ने किया शुभारंभ ,स्टेशन से दौड़ी मालवा एक्सप्रेस

राज्य

निशातपुरा रेलवे स्टेशन का CM डॉ मोहन ने किया शुभारंभ ,स्टेशन से दौड़ी मालवा एक्सप्रेस

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा और कनेक्टिविटी मिलेगी।

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि जन-विश्वास अभियान-2026, जो शासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करेगा, 7 अगस्त से शुरू होगा।