Mauganj vivad mamla: घटना पर सीएम डॉ मोहन यादव का गहरा शोक, कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

mauganj-incident-cm-mohan-yadav-shock-action-instructions

Mauganj vivad mamla: घटना पर सीएम डॉ मोहन यादव का गहरा शोक, कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

mauganj vivad mamla घटना पर सीएम डॉ मोहन यादव का गहरा शोक कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

थाना प्रभारी संदीप भारतीय समेत कई पुलिसकर्मी हुए घायल

Mauganj vivad mamla विंध्य के मऊगंज में बड़ा बवाल...मऊगंज के शाहपुर थाना अंतर्गत गडरा गांव में आदिवासियों ने एक युवक का अपहरण कर..उसकी हत्या कर दी...पूर्व में अशोक कोल की मौत के बाद युवक के परिवार और आदिवासियों के बीच चल रहा था तनाव,पुलिस मौके पर पहुंची तो...पुलिस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया...थाना प्रभारी संदीप भारतीय समेत कई पुलिसकर्मी हुए घायल...SDOP को भी बंधक बनाए जाने की खबर...घायल पुलिसकर्मी मऊगंज और रीवा रेफर..वही ASI राम चरण गौतम को सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया...तनाव की स्थिति बरकरार... जिले भर से पुलिस बल मौके के लिए हुआ रवाना....अब पढ़िए आगे का अपडेट।

SI की मौत पर सीएम ने एक्स कर जताया दुख:

Mauganj vivad mamla: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज जिले में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घटना में SI की आकस्मिक मौत पर संवेदना जताई और साथ ही दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के लिए बतादें की सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस तरह की अमानवीय और दुखद घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य में शांति बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है और इस प्रकार की घटनाएं प्रदेश की छवि को धूमिल करती हैं।

हमले में कई पुलिस कर्मी भी घायल

घटना मऊगंज के शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में दो गुटों के बीच विवाद बढ़ने पर पुलिस दल वहां पहुंचा था। इस दौरान, ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया, जिसमें एक SI रामगोविंद गौतम की दुखद मृत्यु हो गई और एक अन्य युवक की भी जान चली गई। इस हमले में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं।

रीवा संजय गांधी अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज:Mauganj vivad mamla

घायलों में तहसीलदार पानिका, शाहपुर थाना प्रभारी संदीप भारती, एएसआई जवाहर सिंह यादव और पुलिसकर्मी बृहस्पति पटेल शामिल हैं। सभी को गंभीर हालत में रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेजा गया है।

Mauganj vivad mamla: सीएम ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री ने डीजी पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं और इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में धारा 163 लागू कर दी है। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सक्रिय है और आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शासन, प्रशासन प्रांतीय सवाल

Mauganj vivad mamla: इस घटना के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाया और पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम

29 जुलाई 2026 को भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस का आयोजन होगा जहां वन्य जीव संरक्षण और पुरस्कार वितरण की गतिविधियाँ होंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर दी बधाई

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर दी बधाई

मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 'बेस्ट परफॉर्मिंग लार्ज स्टेट' का राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की समीक्षा

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यटन विकास के लिए विभागीय समन्वय और निजी निवेश को प्रोत्साहित करने की दिशा में कई निर्देश दिए।

निशातपुरा रेलवे स्टेशन का CM डॉ मोहन ने किया शुभारंभ ,स्टेशन से दौड़ी मालवा एक्सप्रेस

राज्य

निशातपुरा रेलवे स्टेशन का CM डॉ मोहन ने किया शुभारंभ ,स्टेशन से दौड़ी मालवा एक्सप्रेस

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा और कनेक्टिविटी मिलेगी।

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि जन-विश्वास अभियान-2026, जो शासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करेगा, 7 अगस्त से शुरू होगा।