काशी में मसान की होली, गले में नरमुंडों की माला पहने नाचते दिखे सन्यासी

masaan-holi-kashi-sanyasis-dancing-skull-garlands

काशी में मसान की होली, गले में नरमुंडों की माला पहने नाचते दिखे सन्यासी

काशी में मसान की होली गले में नरमुंडों की माला पहने नाचते दिखे सन्यासी

Masaan Holi Varanasi: महादेव की नगरी काशी में होली की धूम मची हुई है। जलती चिताओं की भस्म से होली खेली जा रही है।  साधु-संन्यासी बड़ी संख्या में मणिकर्णिका घाट पर मौजूद है। कोई गले में नरमुंडों की माला डाले हुए है, तो कोई डमरू की थाप पर नाच रहा है।

काशी में मसान की होली

शवयात्रा के बीच होली

मणिकर्णिका घाट पर जश्न के बीच से शवयात्राएं भी गुजरती रहीं। रंग और चिता की राख में सराबोर होकर विदेशी पर्यटक भी झूमते-नाचते नजर आए। मसाने की होली का रंगोत्सव डमरू वादन से शुरू हुआ। भस्म, रंग, गुलाल और अबीर बाबा मसान नाथ को अर्पित किए गए। इसके बाद भस्म की होली शुरू हुई। मसाने की होली खेलने के लिए 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालु और पर्यटक बनारस पहुंचे हैं। जिस चिता की राख से लोग दूरी बनाते हैं, आज उसी राख में लोग आस्था के साथ सराबोर नजर आ रहे हैं।

[caption id="attachment_137620" align="alignnone" width="1175"]भस्म से होली खेलते दिखे सन्यासी भस्म से होली खेलते दिखे सन्यासी[/caption]

मणिकर्णिका घाट का रास्ता बंद

सन्यासी शरीर पर भस्म लपेटे कलाकार लगातार डमरू वादन कर रहे हैं। मणिकर्णिका घाट की गलियों में जबरदस्त भीड़ है। होली से पहले पालकी यात्रा के लिए पुलिस ने मणिकर्णिका गली खाली कराई थी। महाश्मशान मंदिर में आरती के बाद भगवान शिव की पालकी यात्रा निकाली गई। पुलिस ने मणिकर्णिका घाट की ओर जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया। रस्सी लगाकर पुलिसकर्मी तैनात हैं। इस दौरान रास्ता रोके जाने को लेकर लोगों की पुलिसकर्मियों से कहासुनी भी हुई।

Masaan Holi Varanasi: मसान की होली

मान्यता है कि रंगभरी एकादशी के दूसरे दिन महादेव अपने गणों के साथ मणिकर्णिका घाट पर भस्मी फाग खेलते हैं। काशी में जीवन और मृत्यु को स्वीकार करने की परंपरा है, जहां देवस्थान और महाश्मशान का महात्म्य समान है। देवों के देव महादेव फाल्गुन शुक्ल द्वादशी पर यहां आते हैं। मसान की होली में काशी ही नहीं, बल्कि देश-विदेश के पर्यटक भी शामिल होते है। हालांक‍ि इस बार न‍िर्माण कार्यों और व‍िरोध की वजह से लोगों की भीड़कम रही लेक‍िन च‍िता भस्‍म की होली हुई। 

संबंधित सामग्री

बारिश में अलमारी के कपड़ों पर क्यों जम जाती है फफूंद ? इन आसान उपायों से रखें कपड़ों को सुरक्षित

लाइफ स्टाइल

बारिश में अलमारी के कपड़ों पर क्यों जम जाती है फफूंद ? इन आसान उपायों से रखें कपड़ों को सुरक्षित

मानसून की बारिश के कारण कपड़ों में नमी और फफूंद बढ़ जाती है। जानिए कपड़ों और अलमारी को फफूंद से बचाने के लिए उपाय।

वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग से हड़कंप, महिला समेत 2 लोग घायल

राज्य

वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग से हड़कंप, महिला समेत 2 लोग घायल

वाराणसी एयरपोर्ट पर एक यात्री के हथियार से गलती से गोली चल गई, जिससे दो कर्मचारी घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने स्थिति संभाली और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

राज्य

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

उज्जैन के महाकाल मंदिर में नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार का संयोग धार्मिक उत्सव का कारण बना है, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।

बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया

देश-विदेश

बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव TMC कार्यालय में लटका मिला। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

राज्य

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी, उनके व्यक्तित्व और लोकतांत्रिक मूल्यों की सराहना की।