“मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” के मुख्य अतिथि होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

marang-buru-jug-jaher-baha-bonga

“मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” के मुख्य अतिथि होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

“मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” के मुख्य अतिथि होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Marang Buru Jug Jaher Baha Bonga: झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और आदिवासी परंपराओं से जुड़े महत्वपूर्ण आयोजन “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में CM हेमंत सोरेन को इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

[caption id="attachment_134836" align="alignnone" width="1184"]मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन[/caption]

बता दें की कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज गिरिडीह जिले के उपायुक्त रामनिवास यादव ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने 20 फरवरी 2026 को गिरिडीह में आयोजित होने वाले “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण सौंपा।

पारंपरिक पहचान को सशक्त करते है

इस दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इस आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की अपनी पूर्ण सहमति प्रदान की। साथ ही शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन राज्य की सांस्कृतिक अस्मिता और पारंपरिक पहचान को सशक्त करते हैं।

आदिवासी आस्था और परंपरा का प्रतीक है यह पर्व

Marang Buru Jug Jaher Baha Bonga: जानकारी के अनुसार “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा” झारखंड की आदिवासी परंपरा में विशेष महत्व रखता है। यह आयोजन प्रकृति, जल, जंगल और जमीन के प्रति आस्था और सम्मान को दर्शाता है। इस मौके पर पारंपरिक रीति-रिवाजों, सांस्कृतिक नृत्य, लोकगीत और सामुदायिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है।

प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

Marang Buru Jug Jaher Baha Bonga: इस कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त रामनिवास यादव ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने भी प्रशासन को निर्देश दिया कि कार्यक्रम के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पारंपरिक स्वरूप को पूरी गरिमा के साथ संरक्षित रखा जाए।

READ MORE: Hariyana CM Nayab Singh Saini: 18 अक्टूबर को हरियाणा का बजट सत्र,सीएम सैनी ने की प्रेस वार्ता

संबंधित सामग्री

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

राज्य

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

नई दिल्ली में हुआ फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी का कॉन्क्लेव,  पीएम मोदी की जो कहते हैं, वो करते हैं की कार्यशैली से आज भारत वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

राज्य

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. यादव ने विंध्य क्षेत्र में भगीरथ प्रयासों से जल-सुरंग परियोजना की समीक्षा की, जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ होगा।

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।