Manara Chopra Father Death: बिग बॉस 17 की फेम मनारा चोपड़ा के पिता का निधन...

manara-chopra-father-death-bigg-boss-17

Manara Chopra Father Death: बिग बॉस 17 की फेम मनारा चोपड़ा के पिता का निधन...

manara chopra father death बिग बॉस 17 की फेम मनारा चोपड़ा के पिता का निधन

Manara Chopra Father Death: एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का निधन 16 जून 2025 को हो गया। मनारा ने देर शाम अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस दुखद खबर की जानकारी साझा की। Read More: Sona Mohapatra 49th Birthday: सोना मोहपात्रा का 49वां जन्मदिन आज…

उन्होंने पोस्ट में लिखा...

"गहरे दुख और भारी मन से हम यह सूचित करते हैं कि हमारे प्यारे पिता 16/06/2025 को हमें छोड़कर चले गए। वह हमारे परिवार की ताकत थे।"

18 जून को अंतिम संस्कार...

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रमन राय हांडा पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और मुंबई में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। मनारा ने पोस्ट में यह भी लिखा कि - उनके पिता का अंतिम संस्कार 18 जून को मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित अंबोली श्मशान भूमि में किया जाएगा।

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा कि-

"आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे, शांति से रहें रमन अंकल (फूफाजी) ओम शांति।'

दिल्ली हाईकोर्ट से जुड़ा रहा करियर...

रमन राय हांडा मूल रूप से नई दिल्ली के निवासी थे और तीस हजारी कोर्ट (दिल्ली हाईकोर्ट) में बतौर वकील प्रैक्टिस करते थे। उनकी पत्नी कामिनी चोपड़ा हांडा एक जानी-मानी ज्वेलरी डिजाइनर हैं। परिवार में अब उनकी पत्नी, और दो बेटियां मनारा चोपड़ा और मिताली हांडा रह गई हैं। मिताली एक फैशन स्टाइलिस्ट और आंत्रप्रेन्योर हैं।

प्रियंका, परिणीति और मीरा चोपड़ा की कजिन हैं मनारा...

मनारा चोपड़ा बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा और मीरा चोपड़ा की कजिन हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, मनारा का असली नाम बार्बी हांडा था, जिसे उन्होंने प्रियंका की सलाह पर बदलकर मनारा चोपड़ा रखा।

साउथ सिनेमा से की एक्टिंग करियर की शुरुआत...

मनारा ने 2014 में तेलुगु फिल्म 'प्रेमा गीमा जंथा नाई' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उसी साल वह हिंदी फिल्म 'जिद' में भी नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने 'थिक्का', 'रॉग', 'सीता' जैसी दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया।

'बिग बॉस 17' की फाइनलिस्ट रहीं...

मनारा को 2023 में टेलीविजन रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' से पॉपुलैरिटी हासिल की। वह शो की सेकंड रनर-अप रहीं। इसके बाद उन्हें 'Laughter Chefs: Unlimited Entertainment Season 2' में भी देखा गया।  

संबंधित सामग्री

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

मध्य प्रदेश

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत हुई, किसान कल्याण के लिए पूर्णतः समर्पित प्रदेश के मुखिया

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी और पिता पर जानलेवा हमला किया। यह घटना पारिवारिक उपेक्षा और तुलना के कारण हुई।

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्खू और केसी वेणुगोपाल की ताज होटल में बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई।

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

झारखंड

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लांच किया।

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया भोपाल ने जनसंपर्क दिवस पर कई हस्तियों को सम्मानित किया, सुनील वर्मा को मिला लोक संपर्क सम्मान।