Mamata Banerjee ED raid controversy: ममता बनर्जी का केंद्र पर बड़ा वार: बोलीं– प...

mamata-banerjee-ed-raid-controversy-kolkata

Mamata Banerjee ED raid controversy: ममता बनर्जी का केंद्र पर बड़ा वार: बोलीं– प्रधानमंत्री जी, अपने गृह मंत्री को संभालिए

By:

Ranu

mamata banerjee ed raid controversy ममता बनर्जी का केंद्र पर बड़ा वार बोलीं– प्रधानमंत्री जी अपने गृह मंत्री को संभालिए

Mamata Banerjee ED raid controversy: कोलकाता की राजनीति गुरुवार को अचानक गर्मा गई जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सीधे प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बीच पहुंच गईं. मामला था तृणमूल कांग्रेस (TMC) के आईटी सेल से जुड़े एक अहम चेहरे के घर और दफ्तर पर चल रही छापेमारी का । Read More:- वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की MBBS मान्यता रद्द, छात्रों को दूसरे कॉलेजों में किया जाएगा शिफ्ट

ED की रेड और अचानक पहुंचीं ममता

प्रवर्तन निदेशालय की टीम कथित कोयला तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में राजनीतिक रणनीतिकार और I-PAC के डायरेक्टर प्रतीक जैन के कोलकाता स्थित घर पर तलाशी ले रही थी इसी दौरान ममता बनर्जी खुद वहां पहुंच गईं ।

Mamata Banerjee ED raid controversy: ED का आरोप है कि...

मुख्यमंत्री बिना अनुमति परिसर में दाखिल हुईं और कुछ अहम कागजात तथा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस अपने साथ ले गईं, एजेंसी का दावा है कि इससे जांच में बाधा पहुंची ।

I-PAC ऑफिस भी पहुंचीं मुख्यमंत्री

ED अधिकारियों के मुताबिक, इसके बाद ममता बनर्जी सॉल्ट लेक स्थित I-PAC के ऑफिस भी पहुंचीं । यहां भी राज्य पुलिस की मौजूदगी में कुछ फाइलें और दस्तावेज बाहर ले जाए गए । ED का कहना है कि ये दस्तावेज जांच के लिहाज़ से अहम थे । प्रतीक जैन सिर्फ I-PAC से ही नहीं, बल्कि तृणमूल कांग्रेस के आईटी सेल से भी जुड़े हुए हैं, जिस वजह से यह मामला और ज्यादा राजनीतिक रंग लेता दिख रहा है ।

ये पूरी तरह राजनीतिक बदले की कार्रवाई है – ममता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ED की कार्रवाई को सीधे तौर पर राजनीति से प्रेरित बताया । उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा मुझे माफ़ करें प्रधानमंत्री जी, लेकिन कृपया अपने गृह मंत्री को कंट्रोल करें. यह एजेंसियों का दुरुपयोग है ममता ने ऐलान किया कि इस कार्रवाई के विरोध में वह शुक्रवार दोपहर 2 बजे एक मार्च निकालेंगी ।

ED का जवाब और कानूनी मोर्चा

ED ने दावा किया है कि प्रतीक जैन के घर और दफ्तर से कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं और जांच कानूनी दायरे में की जा रही है । एजेंसी ने सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप में कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया है ।इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को जस्टिस सुवरा घोष की बेंच में होगी ।

पलटवार में I-PAC और परिवार की शिकायत

दूसरी तरफ I-PAC ने ED की सर्च की वैधता को ही कोर्ट में चुनौती दी है. वहीं प्रतीक जैन के परिवार ने शेक्सपीयर सरानी पुलिस स्टेशन में ED अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया है, परिवार का आरोप है कि छापेमारी के दौरान महत्वपूर्ण निजी दस्तावेज चोरी हुए हैं ।

संबंधित सामग्री

बारिश में अलमारी के कपड़ों पर क्यों जम जाती है फफूंद ? इन आसान उपायों से रखें कपड़ों को सुरक्षित

लाइफ स्टाइल

बारिश में अलमारी के कपड़ों पर क्यों जम जाती है फफूंद ? इन आसान उपायों से रखें कपड़ों को सुरक्षित

मानसून की बारिश के कारण कपड़ों में नमी और फफूंद बढ़ जाती है। जानिए कपड़ों और अलमारी को फफूंद से बचाने के लिए उपाय।

वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग से हड़कंप, महिला समेत 2 लोग घायल

राज्य

वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग से हड़कंप, महिला समेत 2 लोग घायल

वाराणसी एयरपोर्ट पर एक यात्री के हथियार से गलती से गोली चल गई, जिससे दो कर्मचारी घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने स्थिति संभाली और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

राज्य

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

उज्जैन के महाकाल मंदिर में नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार का संयोग धार्मिक उत्सव का कारण बना है, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।

बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया

देश-विदेश

बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव TMC कार्यालय में लटका मिला। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

राज्य

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी, उनके व्यक्तित्व और लोकतांत्रिक मूल्यों की सराहना की।