CM Yogi Instructions Mahakumbh: भीषण जाम के बाद सीएम योगी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं ...

mahakumbh-2025-cm-yogi-security-instructions-traffic-jams

CM Yogi Instructions Mahakumbh: भीषण जाम के बाद सीएम योगी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के दिए निर्देश दिए

cm yogi instructions mahakumbh भीषण जाम के बाद सीएम योगी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के दिए निर्देश दिए

CM Yogi Instructions Mahakumbh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में आगामी माघ पूर्णिमा स्नान के लिए वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि प्रयागराज में हर दिशा से श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। सड़कों पर वाहनों की कतार नहीं लगनी चाहिए। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। Read More: CM Sai Appeal Municipal Election 2025: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव, सीएम साय ने छत्तीसगढ़ वासियो से मतदान के लिए की अपील  आगे कहा क‍ि माघ पूर्णिमा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है, इसलिए स्नान स्थल पर विशेष सावधानी बरती जाए। वसंत पंचमी की तरह ही व्यवस्थाओं को चाक चौबंद किया जाए।

सीएम ने ADG को लगाई फटकार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में हुई भगदड़ और ट्रैफिक जाम की स्थिति पर ADG प्रयागराज और ADG ट्रैफिक को कड़ी चेतावनी दी है। और कहा कि यदि इस तरह की लापरवाही दोबारा हुई, तो उन्हें सस्पेंड किया जा सकता है। सीएम ने ADG प्रयागराज, भानु भास्कर से कहा, "महाकुंभ मेले की व्यवस्थाएं आपने ही संभाली थीं, और जैसे ही भगदड़ हुई, आपने जिम्मेदारी दूसरों को सौंप दी। आपको बता दें कि महाकुंभ में 29 जनवरी को भगदड़ हुई थी। इसमें 30 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, पिछले 3 दिनों से महाकुंभ के आने- जाने वाले हर रास्ते पर भीषण जाम लग रहा है। श्रद्धालुओं को खाने-पीने का सामान तक नहीं मिल रहा है। उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 10 घंटे की यात्रा पूरी करने में 30 घंटे लग रहे हैं।

CM Yogi Instructions Mahakumbh: बैठक में सीएम ने निर्देश दिए

सीएम योगी ने सोमवार देर रात बैठक में शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही प्रयागराज, कौशांबी, कानपुर, सुलतानपुर, अमेठी, वाराणसी, अयोध्या, मीरजापुर, जौनपुर, चित्रकूट, बांदा, प्रतापगढ़, भदोही, रायबरेली, गोरखपुर, महोबा, लखनऊ आदि जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, मंडलायुक्त और जिला प्रशासन के अधिकारी जुड़े थे। महाकुंभ में ट्रैफिक मैनेजमेंट की अफसरों के साथ समीक्षा की। सीएम ने महाकुंभ में व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश दिए। 1.प्रयागराज की सीमा पर बने पार्किंग स्थलों को प्रभावी रूप से संचालित करते रहें। 2.वहां पांच लाख से अधिक क्षमता की वाहन पार्किंग व्यवस्था है, इसका उपयोग करें। लोगों को पार्किंग व्यवस्था के अनुपालन के लिए प्रेरित करें। 3.नियम विरुद्ध एक भी वाहन मेला परिक्षेत्र में न जाने दें। आवश्यकता के अनुसार शटल बसों का उपयोग करें। बसों की संख्या बढ़ाई जाए। 4.श्रद्धालुओं के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार होना चाहिए। कहीं भी सड़क पर वाहनों को खड़ा नहीं होने दें। 5.'एक-एक श्रद्धालु को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाना, हमारी जिम्मेदारी' 6.माघ पूर्णिमा पर विशेष सतर्कता और सावधानी बरतें। बसंत पंचमी की तरह व्यवस्था लागू करें। 7.माघ पूर्णिमा को लेकर ट्रैफिक और क्राउड मैनेजमेंट के नियम सख्ती से लागू करें। 8.मेला क्षेत्र में भीड़ का दबाव न बने इसके लिए आवश्यकता के अनुसार बैरीकेडिंग की जाए। टोल के नाम पर जाम न लगने पाए। 9. संगम स्नान के साथ ही श्रद्धालुगण गंगा में पुष्प-माला आदि अर्पित करते हैं। इसकी लगातार सफाई की जाए। सभी मार्गों पर पुलिस पेट्रोलिंग जारी रखी जाए। क्रेन, एंबुलेंस की उपलब्धता रहे। 10.प्रयागराज से सटे जिलों के अफसर लगातार प्रयागराज प्रशासन से संपर्क बनाए रखें। वाहनों का मूवमेंट आपसी तालमेल के साथ हो। 11.रीवा मार्ग, अयोध्या-प्रयागराज, कानपुर-प्रयागराज, फतेहपुर-प्रयागराज, लखनऊ-प्रतापगढ़-प्रयागराज, वाराणसी-प्रयागराज जैसे सभी मार्गों पर कहीं भी यातायात अवरुद्ध नहीं होनी चाहिए।

संबंधित सामग्री

दूध उबलकर गिरने की समस्या से ऐसे पाएं छुटकारा, ये आसान घरेलू तरीके बचाएंगे दूध और मेहनत दोनों

लाइफ स्टाइल

दूध उबलकर गिरने की समस्या से ऐसे पाएं छुटकारा, ये आसान घरेलू तरीके बचाएंगे दूध और मेहनत दोनों

दूध उफनने से रोकने के लिए घी या मक्खन लगाना, लकड़ी का चम्मच रखना, मध्यम आंच का उपयोग और उबाल के समय नजर रखना शामिल हैं।

MP में हर शुक्रवार ‘जन विश्वास अभियान’,CM से लेकर कलेक्टर तक जाएंगे फील्ड में,होगा समाधान

राज्य

MP में हर शुक्रवार ‘जन विश्वास अभियान’,CM से लेकर कलेक्टर तक जाएंगे फील्ड में,होगा समाधान

मध्य प्रदेश सरकार हर शुक्रवार को जन विश्वास अभियान चलाएगी, जिसमें अधिकारी सीधे जनता के बीच पहुंचकर समस्याएं सुनेंगे और समाधान करेंगे।

अभिनेता पंकज त्रिपाठी को दिया जाएगा यह पुरस्कार ,इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में होंगे सम्मानित

मनोरंजन

अभिनेता पंकज त्रिपाठी को दिया जाएगा यह पुरस्कार ,इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में होंगे सम्मानित

अभिनेता पंकज त्रिपाठी को IFFM 2026 में 'आर्टिस्ट ऑफ डिस्टिंक्शन' का सम्मान मिला, जो उनके शानदार फिल्मी सफर की पहचान है।

पंजाब यूनिवर्सिटी में करंट लगने से PhD स्कॉलर की मौत, हॉस्टल से विभाग जाते वक्त हुआ हादसा

राज्य

पंजाब यूनिवर्सिटी में करंट लगने से PhD स्कॉलर की मौत, हॉस्टल से विभाग जाते वक्त हुआ हादसा

पंजाब यूनिवर्सिटी में एक PhD स्कॉलर की करंट लगने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद यूनिवर्सिटी परिसर में आक्रोश और धरने शुरू हो गए।

महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान: 2.45 लाख महिलाएं लगाएंगी पौधे, सेल्फी अपलोड पर मिलेगा डिजिटल सर्टिफिकेट

राज्य

महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान: 2.45 लाख महिलाएं लगाएंगी पौधे, सेल्फी अपलोड पर मिलेगा डिजिटल सर्टिफिकेट

छत्तीसगढ़ में 30 जुलाई को ‘महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान’ शुरू किया जाएगा, जिसमें 2.45 लाख महिलाएं भाग लेंगी और डिजिटल प्रमाणपत्र भी प्राप्त करेंगी।