BCCI Punishment Rishabh Pant: शतक के बाद LSG कप्तान से बड़ी चूक, BCCI ने सुनाई सजा!

lsg-captain-century-bcci-punishment-mistake

BCCI Punishment Rishabh Pant: शतक के बाद LSG कप्तान से बड़ी चूक, BCCI ने सुनाई सजा!

bcci punishment rishabh pant शतक के बाद lsg कप्तान से बड़ी चूक bcci ने सुनाई सजा

LSG के कप्तान की IPL 2025 में तीसरी गलती.. लखनऊ की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 227 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, लेकिन गेंदबाजी के दौरान समय सीमा के भीतर 20 ओवर पूरे नहीं कर सके। भले ही मैच जल्दी समाप्त हो गया, लेकिन पंत की कप्तानी में एक बार फिर समय की पाबंदी का उल्लंघन हुआ। यह IPL 2025 सीजन में तीसरी बार हुआ जब पंत स्लो ओवर रेट के दोषी पाए गए।

पंत पर लगा भारी जुर्माना..

BCCI ने नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए ऋषभ पंत पर ₹30 लाख का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा लखनऊ टीम के 11 खिलाड़ियों और इम्पैक्ट प्लेयर पर भी मैच फीस का 50% या ₹12 लाख तक का जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार लगाया गया है।

कप्तानी में निराशाजनक प्रदर्शन...

IPL 2025 का सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कुछ खास नहीं रहा। ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम ने 14 में से सिर्फ 6 मैच जीते, जबकि 8 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। बीते दिन हुए मैच में ऋषभ के शातक लगाने के बाद भी मैच नहीं जीत सकें। वहीं कुल 12 अंकों के साथ लखनऊ की टीम पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर रही और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।

View this post on Instagram

A post shared by Lucknow Super Giants (@lucknowsupergiants)

 कप्तानी पर उठे सवाल...?

जहां पंत का व्यक्तिगत प्रदर्शन खासकर बल्ले से शानदार रहा खासकर आखिरी मैच की 118 रनों की पारी ने सबको प्रभावित किया वहीं कप्तानी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। लगातार तीसरी बार स्लो ओवर रेट के उल्लंघन और टीम के निराशाजनक प्रदर्शन ने उनकी लीडरशिप को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Lucknow Super Giants (@lucknowsupergiants)

27 करोड़ में खरीदे गए थे पंत..

पिछले साल IPL नीलामी में रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपए में खरीदे गए पंत ने इस सीजन में बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन इकाना में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए पंत ने 10 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 54 गेंदों में शतक लगाया। उन्होंने आखिरी बार IPL शतक आईपीएल 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए बनाया था। वह अब इस सीजन के नौवें शतकधारी हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Lucknow Super Giants (@lucknowsupergiants)

संबंधित सामग्री

पंजाब यूनिवर्सिटी में करंट लगने से PhD स्कॉलर की मौत, हॉस्टल से विभाग जाते वक्त हुआ हादसा

राज्य

पंजाब यूनिवर्सिटी में करंट लगने से PhD स्कॉलर की मौत, हॉस्टल से विभाग जाते वक्त हुआ हादसा

पंजाब यूनिवर्सिटी में एक PhD स्कॉलर की करंट लगने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद यूनिवर्सिटी परिसर में आक्रोश और धरने शुरू हो गए।

महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान: 2.45 लाख महिलाएं लगाएंगी पौधे, सेल्फी अपलोड पर मिलेगा डिजिटल सर्टिफिकेट

राज्य

महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान: 2.45 लाख महिलाएं लगाएंगी पौधे, सेल्फी अपलोड पर मिलेगा डिजिटल सर्टिफिकेट

छत्तीसगढ़ में 30 जुलाई को ‘महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान’ शुरू किया जाएगा, जिसमें 2.45 लाख महिलाएं भाग लेंगी और डिजिटल प्रमाणपत्र भी प्राप्त करेंगी।

गोरखपुर: ज्वैलरी कारोबारी के पोते का अपहरण के बाद हत्या, कम्प्यूटर टीचर निकला कातिल

राज्य

गोरखपुर: ज्वैलरी कारोबारी के पोते का अपहरण के बाद हत्या, कम्प्यूटर टीचर निकला कातिल

गोरखपुर में एक ज्वैलरी कारोबारी के 10 वर्षीय पोते का अपहरण के बाद हत्या की गई। बच्चे के शव को पड़ोसी कम्प्यूटर टीचर के घर से बरामद किया गया।

प्रताप बाजवा की याचिका खारिज, गुरइकबाल माहल बोले- सच्चाई की जीत, अब मानहानि केस की तैयारी

राज्य

प्रताप बाजवा की याचिका खारिज, गुरइकबाल माहल बोले- सच्चाई की जीत, अब मानहानि केस की तैयारी

गुरदासपुर में गुरइकबाल सिंह माहल ने घोषणा की कि हाईकोर्ट ने प्रताप सिंह बाजवा की याचिका खारिज कर दी है, यह चुनावी प्रक्रिया की विजय है।

वर्धमान-आईची स्टील की अगली यूनिट से 2,000 लोगों को मिलेगी नौकरी: CM भगवंत मान

राज्य

वर्धमान-आईची स्टील की अगली यूनिट से 2,000 लोगों को मिलेगी नौकरी: CM भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में वर्धमान स्पेशल स्टील्स और जापान की आईची स्टील के साथ मिलकर ₹1,116 करोड़ के नए प्लांट की आधारशिला रखी।