लिवर खराब होने के शुरुआती लक्षण...
थकान और कमजोरी
बिना किसी मेहनत के बार-बार थकान महसूस होना या सामान्य काम करने में भी ऊर्जा की कमी लगना, लिवर की समस्या का पहला संकेत हो सकता है।भूख न लगना
अगर आपको अचानक खाना खाने में रुचि कम होने लगी है या भूख नहीं लग रही है, तो ये लिवर की गड़बड़ी का इशारा हो सकता है।पेट में दर्द या भारीपन
विशेष रूप से पेट के दाईं तरफ ऊपर की ओर दर्द रहना, सूजन या असहजता लिवर में सूजन या फैटी लिवर की ओर इशारा कर सकता है।शरीर में सूजन (Edema)
पैरों या एंकल्स में सूजन आना लिवर के सही ढंग से काम न करने का संकेत हो सकता है।त्वचा और आंखों का पीला पड़ना (Jaundice)
जब लिवर बिलीरुबिन को प्रोसेस नहीं कर पाता तो आंखों की सफेदी और त्वचा पीली दिखने लगती है। यह लिवर की समस्या का क्लियर संकेत है।गहरे रंग का पेशाब
डिहाइड्रेशन के अलावा अगर लगातार यूरीन का रंग गाढ़ा है, तो यह लिवर फंक्शन की खराबी की निशानी हो सकती है।पेट में गैस और एसिडिटी
लिवर के ठीक से काम न करने पर पाचन प्रभावित होता है, जिससे गैस, एसिडिटी, और डायरिया जैसी समस्याएं शुरू होती हैं।
इन लक्षणों को नजरअंदाज करने पर क्या हो सकता है?
दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में गैस्ट्रोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. अनिल अरोड़ा बताते हैं कि अगर इन शुरुआती लक्षणों को समय पर नहीं पहचाना गया और इलाज शुरू नहीं किया गया, तो स्थिति गंभीर हो सकती है।1. फैटी लिवर
शुरुआत में लिवर पर फैट जमा होने लगता है जिसे नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर कहा जाता है। अगर इसे नहीं रोका गया तो यह स्टीटोहेपेटाइटिस में बदल सकता है।2. लिवर सिरोसिस
लगातार लिवर पर फैट जमा रहने से लिवर की कोशिकाएं डैमेज होने लगती हैं और उनका फाइब्रोसिस (स्कारिंग) शुरू हो जाता है। यही लिवर सिरोसिस कहलाता है।3. लिवर फेलियर
लिवर अगर 80-90% तक डैमेज हो गया हो, तो वह शरीर के लिए जरूरी काम नहीं कर पाता और लिवर फेलियर की स्थिति आ जाती है।4. लिवर कैंसर
लंबे समय तक फैटी लिवर या सिरोसिस को नजरअंदाज करने से लिवर कैंसर की आशंका भी बन जाती है।