Football Lionel Messi: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर वर्ल्ड कप क्वालिफायर टीम से हुए बाहर...

lionel-messi-argentina-world-cup-qualifier-team-out

Football Lionel Messi: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर वर्ल्ड कप क्वालिफायर टीम से हुए बाहर...

football lionel messi अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर वर्ल्ड कप क्वालिफायर टीम से हुए बाहर

Football Lionel Messi: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी उरुग्वे और ब्राजील के खिलाफ आगामी विश्व कप क्वालिफाइंग मैचों में नहीं खेल पाएंगे। टीम के कोच लियोनेल स्कैलोनी ने इसकी घोषणा सोमवार को की। अर्जेंटीना को 21 मार्च को उरुग्वे के खिलाफ उरुग्वे में और 25 मार्च को ब्राजील के खिलाफ अपने घर में मुकाबला खेलना है। Read More: Virat Kohli on RCB Captain: विराट ने आरसीबी के नए कप्तान को लेकर कह दी बड़ी बात…

चोट की वजह से टीम से मेसी हुए बाहर

37 वर्षीय मेसी को चोट लगने की वजह से वर्ल्ड कप क्वालिफाइंग मैच में शामिल नहीं किया गया। हालांकि,अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (AFA) ने मेसी के बाहर होने का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

अर्जेंटीना मीडिया के अनुसार,

मेसी को रविवार को मेजर लीग सॉकर (MLS) में अटलांटा यूनाइटेड पर इंटर मियामी की 2-1 की जीत के दौरान बाईं जांघ में दर्द हुआ था। इसके बाद भी उन्होंने 90 मिनट का पूरा खेल खेला और अपनी वापसी पर पहला गोल किया। इससे पहले उन्होंने 3 लगातार मैचों में लोड प्रबंधन के कारण भाग नहीं लिया था।

अर्जेंटीना टीम की मेडिकल टीम की निगरानी

मेसी की फिटनेस पर पर नजर रखने वाले इंटर मियामी के मैनेजर जावियर मास्केरानो ने कहा कि- टीम ने मेसी के ओवरलोडिंग को हटाने की कोशिश की, ताकि उनकी समस्या बढ़े नहीं और उनकी चोट में तब्दील न हो जाए। उन्होंने कहा, "हमने इसे नियंत्रित करने में सफलता पाई और यह चोट में नहीं बदली।" मास्केरानो ने यह भी बताया कि - "इंटर मियामी ने अर्जेंटीना के मेडिकल कर्मचारियों के साथ मेसी की स्थिति पर लगातार चर्चा की है।"

अर्जेंटीना पॉइंट टेबल में टॉप पर

25 अंकों के साथ टॉप पर चल रही अर्जेंटीना शुक्रवार को दूसरे स्थान पर चल रही उरुग्वे का दौरा करेगी और 4 दिन बाद ब्यूनस आयर्स के मोन्यूमेंटल स्टेडियम में पांचवें स्थान पर चल रही ब्राजील की मेजबानी करेगी।

मेसी के साथ टीम से बाहर हुए ये खिलाड़ी..

मेसी के अलावा, पाउलो डायबाला, गोंजालो मोंटिएल और जियोवानी लो सेल्सो भी चोट के कारण अर्जेंटीना की वर्ल्ड कप क्वालिफाइंग टीम से बाहर हो गए हैं।

संबंधित सामग्री

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

राज्य

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

हरियाणा सरकार ने नशे की बिक्री और तस्करों के खिलाफ शक्ति अभियान चलाने के लिए ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन किया है।

'भगवंत मान को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं': राघव चड्ढा ने इस्तीफे और केस दर्ज करने की उठाई मांग

राज्य

'भगवंत मान को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं': राघव चड्ढा ने इस्तीफे और केस दर्ज करने की उठाई मांग

राघव चड्ढा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के ट्रॉमा पर की बात

मनोरंजन

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के ट्रॉमा पर की बात

रिया चक्रवर्ती ने टीवी शो 'डबल डेट' में अपने ट्रॉमा के बारे में बात की, जिसमें PTSD और लंबी थेरेपी के मुद्दे शामिल थे। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के दिनों का जिक्र किया।

ऋषिकेश में गरुड़ देवता का ऐसा मंदिर जहां जाने से दूर होता है कालसर्प दोष!

सनातन

ऋषिकेश में गरुड़ देवता का ऐसा मंदिर जहां जाने से दूर होता है कालसर्प दोष!

ऋषिकेश के पास स्थित गरुड़ मंदिर, जिसे गरुड़ चट्टी के नाम से भी जाना जाता है, अपने प्राकृतिक सौंदर्य और पौराणिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है।

भजनलाल सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं की स्थापना की, नए पदों को मिली स्वीकृति

राज्य

भजनलाल सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं की स्थापना की, नए पदों को मिली स्वीकृति

राजस्थान सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं का गठन किया, जिससे प्रदेश में स्थानीय निकायों की संख्या 309 से बढ़कर 385 हो गई। इस कदम से रोजगार और विकास को बल मिलेगा।