Kanker: घर के किचन में घुसा तेंदुआ

leopard-entered-the-kitchen-of-the-house-and-sat-there-rescue

Kanker: घर के किचन में घुसा तेंदुआ

kanker घर के किचन में घुसा तेंदुआ

Leopard Entered Kitchen rescue: चाचा पर हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Leopard Entered Kitchen rescue: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के दुधावा गांव में आज सुबह एक तेंदुआ घर के किचन में घुस गया, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। तेंदुए ने युवक को बचाने गए चाचा पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस वक्त वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

तेंदुआ से मचा हड़कंप

घटना शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे की है। सरोना वन परिक्षेत्र अंतर्गत दुधावा गांव में तेंदुआ गलियों से होता हुआ एक निर्माणाधीन घर में घुस गया। घर में उस समय वेद प्रकाश नेताम और उनका भतीजा डिकेश्वर नेताम मौजूद थे।जैसे ही वेद प्रकाश बाहर निकल रहे थे, उनका आमना-सामना तेंदुए से हो गया। दोनों एक-दूसरे को देखकर अलग-अलग दिशाओं में भागे। तेंदुआ घर के अंदर चला गया, जबकि वेद प्रकाश बाहर आ गए।

भतीजे को बचाने गए, तेंदुए ने किया हमला

वेद प्रकाश को याद आया कि उनका भतीजा अंदर सो रहा है। उसे बचाने के लिए वे जैसे ही घर के भीतर लौटे, तेंदुए ने उन पर झपट्टा मार दिया। हमले में उनके पैर में गंभीर चोट आई। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेबीज के इंजेक्शन के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।

रेस्क्यू में जुटा वन विभाग

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। किचन में छिपे तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पिंजरा और लोहे की जाली लगाई गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन में वन विभाग के विशेषज्ञ तेंदुए की हर हरकत पर नजर बनाए हुए हैं।

गांव में फैली दहशत

गांव में पहले से ही तेंदुओं को लेकर भय का माहौल है। 11 जून को इसी गांव में एक नर तेंदुआ पकड़ा गया था, जिसे आदमखोर माना जा रहा था। ग्रामीणों का दावा है कि अब तक इलाके में चार तेंदुए देखे जा चुके हैं। वन विभाग ने तीन की मौजूदगी की पुष्टि नहीं की है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार इनकी आवाजाही बनी हुई है। आज जो तेंदुआ घर में घुसा, वह एक शावक बताया जा रहा है। बावजूद इसके उसकी आक्रामकता से साफ है कि वह मानव संपर्क को लेकर असहज और असुरक्षित महसूस कर रहा है।

Read More :-देश के चार राज्यों में पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव: गुजरात में कम मतदान, परिणाम 23 जून को

Watch Now :- कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल की दूर्दशा | GOVTSCHOOL| BHOPAL

संबंधित सामग्री

ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन प्रदेश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर-: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन प्रदेश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर-: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में आयोजित ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन का समापन हुआ, जिसमें 'भोपाल घोषणा पत्र' को अपनाया गया। इससे सांस्कृतिक सहयोग और विरासत संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में चार नई हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया, जिससे प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

राज्य

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

अतीक अहमद के बेटे अबान का अंतिम संस्कार प्रयागराज में हुआ। अंतिम संस्कार में भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा देखने को मिली।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

दुबई ग्लोबल फाउंडेशन के प्रेसिडेंट ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को सितंबर 2026 में होने वाली निवेश मीटिंग का निमंत्रण दिया।

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

देश-विदेश

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

बाबा अमरनाथ की यात्रा खराब मौसम और लैंडस्लाइड के कारण 20 दिन पहले बंद कर दी गई। 4.8 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा पूरी की।