Latehar Adiwasi CM Soren: लातेहार के आदिवासी कार्यकर्ता लालमोहन सिंह खेरवार की ग...

latehar-adiwasi-cm-soren

Latehar Adiwasi CM Soren: लातेहार के आदिवासी कार्यकर्ता लालमोहन सिंह खेरवार की गंभीर स्थिति, सीएम ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

latehar adiwasi cm soren लातेहार के आदिवासी कार्यकर्ता लालमोहन सिंह खेरवार की गंभीर स्थिति सीएम ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

मुफ्त दवाईयों की मांग सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के अनुसार, लालमोहन को मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराने के बजाय उनके परिजनों को बाहर से महंगी दवाएं खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इसके अलावा, अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा उचित ध्यान न दिए जाने की बात भी सामने आई है। लालमोहन लंबे समय से आदिवासी समुदाय के हक और अधिकारों के लिए आवाज उठाते रहे हैं। उनकी सक्रियता ने लातेहार और आसपास के क्षेत्रों में आदिवासी समुदाय के बीच जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मुख्यमंत्री ने दिए कार्रवाई के निर्देश

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, "लातेहार के कलेक्टर तत्काल संज्ञान लें एवं लालमोहन जी को हर जरूरी सुविधा मुहैया कराते हुए सूचना दें।"

Latehar Adiwasi CM Soren: बेहतर इलाज के दिए दिर्देश

सीएम के इस निर्देश के बाद लातेहार जिला प्रशासन ने सक्रियता दिखाई है। लातेहार जिला प्रशासन की ओर से X पर दी गई जानकारी के अनुसार, RIMS प्रबंधन को लालमोहन के बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, जिला स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को हर घंटे उनकी स्थिति की निगरानी करने और रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है।

आदिवासी संगठनों ने की मांग

लालमोहन सिंह खेरवार के समर्थकों और आदिवासी संगठनों ने सरकार से मांग की है कि उनकी स्थिति को प्राथमिकता दी जाए और उन्हें तत्काल उचित चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएं। इस घटना ने एक बार फिर सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। समाज के सभी वर्गों से लालमोहन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।