Ladli Behna Yojana Update: सावन में सीएम की बड़ी सौगात

ladli-behna-yojana-update-cms-big-gift-in-sawan

Ladli Behna Yojana Update: सावन में सीएम की बड़ी सौगात

By:

Ranu

ladli behna yojana update सावन में सीएम की बड़ी सौगात

Ladli Behna Yojana Update: मध्य प्रदेश में लाडली बहनों को हर महीने में 1250 रुपए मिलते हैं। वहीं, राखी से पहले मोहन सरकार ने लाडली बहनों को बड़ी सौगात दे दी है। कैबिनेट की मीटिंग में सीएम मोहन यादव ने इसकी घोषणा कर दी है। सावन के महीने में लाडली बहनों को मध्य प्रदेश में 250 रुपए अतिरिक्त मिलेंगे। इस महीने प्रदेश की एक करोड़ से अधिक लाडली बहनों को सरकार 1500 रुपए देगी।

राखी के लिए अलग से पैसे

मध्य प्रदेश में राखी के अवसर पर लाडली बहनों को 250 रुपए अतिरिक्त दिए जाते हैं। पिछली बार राखी पर तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की थी। बाद में यह राशि ही स्थाई कर दी गई थी। राखी के बाद से ही मध्य प्रदेश में लाडली बहनों को 1250 रुपए मिल रहे हैं। सीएम मोहन यादव ने उसी परंपरा को कायम रखते हुए फिर से बड़ी घोषणा कर दी है। उन्होंने कैबिनेट की मीटिंग में ऐलान किया है कि सावन के महीने में लाडली बहनों को 250 रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे। यह राशि एक अगस्त को महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस 250 और पहले के 1250 रुपए को मिला दें तो यह राशि 1500 की हो जाएगी। लाडली बहनों को सावन के महीने में 1500 रुपए की राशि मिलेगी।

Read More- MP Latest News: मध्य प्रदेश में दुकान के सामने दुकानदार का नाम लिखने की मांग

कैबिनेट की मीटिंग में सीएम की घोषणा

बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सावन माह का विशेष महत्व है। सावन माह में प्रत्येक लाडली बहन के खाते में आने वाली एक तारीख को ढाई सौ रुपए अंतरित किए जाएंगे। यह राशि प्रतिमाह जारी होने वाली 1250 रुपए की राशि से अलग होगी। उन्होंने कहा कि लाडली बहनों को प्रतिमाह जारी होने वाले 1250 रुपए पूर्वानुसार उनके खाते में जारी किए जाएंगे।

Read More- Mohan Yadav Statement: आत्मनिर्भर पंचायत में सीएम यादव की बड़ी बात

Ladli Behna Yojana Update: जनप्रतिनिधि बंधवाएंगे राखी

मुख्यमंत्री यादव ने जनप्रतिनिधियों से रक्षाबंधन के पर्व पर सावन माह में अपने-अपने क्षेत्र की बहनों से राखी बंधवाने का आव्हान भी किया। मध्य प्रदेश में करीब 1.29 करोड़ से अधिक लाडली बहनों की संख्या है। लाडली बहनों को राज्य की सरकार 450 रुपए में गैस सिलेंडर भी देती है।

संबंधित सामग्री

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

खेल

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को T20 सिरीज में 3-0 से हराया। वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

देश-विदेश

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें छात्रों के भविष्य के लिए नई पहल और कठोर सजा के प्रावधानों की घोषणा की।

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

राज्य

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

RJD नेता तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। उनके भाई तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

सनातन

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में नमक रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है, हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

देश-विदेश

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।