Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: 25 साल बाद लौट रही हैं ‘तुलसी वीरानी’, फर्स्ट लुक जारी...

kyunki-saas-bhi-kabhi-bahu-thi-2-tulsi-virani-first-look-2025

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: 25 साल बाद लौट रही हैं ‘तुलसी वीरानी’, फर्स्ट लुक जारी...

kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 25 साल बाद लौट रही हैं ‘तुलसी वीरानी’ फर्स्ट लुक जारी

Smriti Irani Show Update: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का दूसरा सीजन जल्द होगा शुरु! रोनित रॉय ने ठुकराया ऑफर… आपको बता दें कि, यह शो 29 जुलाई से स्टार प्लस और जियो सिनेमा (पूर्व जियो हॉटस्टार) पर रोजाना रात 10:30 बजे प्रसारित होगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

तुलसी फिर बनी बहू...

जारी किए गए टीजर में तुलसी वीरानी (स्मृति ईरानी) पहले की तरह आंगन में तुलसी के पौधे को पानी देती नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में एक परिवार के संवाद सुनाई देते हैं, जो कहते हैं – “तुलसी तो अब राजनीति में चली गई, क्या वो वापस टीवी पर आएंगी?” और फिर स्क्रीन पर लिखा आता है – "क्या आप अभी भी विश्वास नहीं कर पा रहे? 25 साल बाद, तुलसी लौट रही हैं!"

अब नई कहानी के साथ वापसी...

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का पहला सीजन 3 जुलाई 2000 को शुरू हुआ था और 2008 तक चला। आठ सालों में इस शो के 1833 एपिसोड्स प्रसारित हुए थे। इसे एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया था और शो ने भारतीय टीवी में लोकप्रियता के नए रिकॉर्ड कायम किए थे। इस बार भी शो को स्टार प्लस और जियो सिनेमा दोनों प्लेटफॉर्म्स पर लॉन्च किया जाएगा।

कास्ट में लौटेंगे अमर उपाध्याय, रोनित रॉय नहीं होंगे शामिल...

नए सीजन में स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय अपने पुराने किरदारों में लौट रहे हैं। अमर उपाध्याय शो में मिहिर वीरानी की भूमिका में होंगे। आपको बता दें कि,  मिहिर का किरदार निभाने वाले रोनित रॉय ने इस बार शो में लौटने से मना कर दिया है।

कभी मिहिर की मौत पर फूट पड़ा था दर्शकों का गुस्सा....

यह शो उस समय अपने चरम पर था जब साल 2001 में मिहिर वीरानी की मौत को दिखाया गया। फैंस ने इस प्लॉट ट्विस्ट को नकारते हुए प्रोडक्शन हाउस के बाहर प्रदर्शन किया और मांग की कि मिहिर को शो में वापस लाया जाए। नतीजा यह हुआ कि मार्च 2001 में जब मिहिर की वापसी हुई तो शो ने 22.4 TVR (Television Viewership Rating) हासिल की, जो आज भी भारतीय टेलीविजन में एक बेंचमार्क मानी जाती है। Smriti Irani Show Update

शो के इतिहास की एक झलक:-

1. प्रसारण की शुरुआत: 3 जुलाई 2000 2. समाप्ति: नवंबर 2008 3. कुल एपिसोड: 1833 4. निर्माता: एकता कपूर 5. प्रसारित चैनल: स्टार प्लस मुख्य किरदार: स्मृति ईरानी (तुलसी), अमर उपाध्याय/रोनित रॉय (मिहिर), सुधा शिवपुरी (बा), राकेश बापट, हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान, मंदिरा बेदी और अन्य।

फैंस में उत्साह दिए रिएक्शन...

पहला लुक देख लोगों में एक्साइटमेंट बढ़ गई है। इस्टाग्राम पर जारी पहले लुक को देख यूजर्स ने कुछ इस तरह दिए रिएक्शन... एक यूजर ने लिखा कि- "Kuch yaadein har ek cheese ke beyond hai. This show is legacy and childhood memories. The family together ❤️ its “pure emotion”, एक ने लिखा - "स्टारप्लस की रौनक वापस लौट रही है, एक ने लिखा कि- हर गली, हर घर, फिर से बालाजी टेलीफिल्मस का ऑइकॉनिक म्यूजिक बजेगा, हर घर पे राज होगा एकता कपूर का. मेरी दिवंगत दादी रात 8:30 से 11:30 बजे तक धारावाहिकों से चिपकी रहती थीं। शुभकामनाएं। मैं चाहता हूं कि हम पांच वापस आएं❤️।" एक ने लिखा- "Excited for 25 years old a new season ??????"।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।