Korba Accident News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा! 3 दोस्तों की मौत...

korba-accident-truck-rams-bike-3-youths-dead

Korba Accident News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा! 3 दोस्तों की मौत...

korba accident news तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा 3 दोस्तों की मौत

Korba Accident News: छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, उसके बाद ट्रक पलट गया। इस हादसे में बाइक सवार 3 लोग ट्रक के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रक ड्राइवर मौके से फरार

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि, तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रहें बाइक को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। फिर ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। तीनों दबे शवों को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद लेनी पड़ी।

काम पर जा रहें थे युवक

जानकारी के अनुसार, तीनों मृतक बृजपाल सिंह कंवर, मंगल सिंह और ओम प्रकाश दीपका के प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। वो 18 मार्च यानी की आज बुधवार सुबह तीनों बाइक से काम पर जा रहे थे। तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर तीनों ने दम तोड़ दिया।

पुलिस को दी घटना की जानकारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक के नीचे दबे शवों को पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से बाहर निकाला और पंचनामा कर शवो को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेजा। वहीं पुलिस मामले की जांच कर ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है।

मृतको की गई पहचान

तीन मृतकों की पहचान बृजपाल सिंह कंवर (23), मंगल सिंह (25) और ओम प्रकाश के रूप में की गई है, तीनों पोटापानी गांव के रहने वाले थे। वहीं घटना के बाद परिजन और ग्रामीण ने चक्काजाम कर दिया।

बाद में पुलिस ने समझाइश देकर जाम को हटवाया और मृतकों के परिजनों को 1.25-1.25 लाख रुपए मुआवजे देने का ऐलान किया।

संबंधित सामग्री

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

खेल

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को T20 सिरीज में 3-0 से हराया। वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

देश-विदेश

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें छात्रों के भविष्य के लिए नई पहल और कठोर सजा के प्रावधानों की घोषणा की।

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

राज्य

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

RJD नेता तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। उनके भाई तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

सनातन

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में नमक रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है, हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

देश-विदेश

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।