Keratin Treatment for Hair: जानिए बालों में केराटिन ट्रीटमेंट कराने के फायदे और नुकसान...

keratin-treatment-for-hair

Keratin Treatment for Hair: जानिए बालों में केराटिन ट्रीटमेंट कराने के फायदे और नुकसान...

keratin treatment for hair जानिए बालों में केराटिन ट्रीटमेंट कराने के फायदे और नुकसान

Keratin Treatment for Hair: आज के दौर में खूबसूरत, चमकदार और सीधे बाल ज्यादातर लोगो की पसंद बन चुका हैं। और इसलिए लोग हेयर स्मूदनिंग और केराटिन ट्रीटमेंट जैसे सैलून ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं। हालांकि, ये ट्रीटमेंट्स बालों को अस्थायी रूप से खूबसूरत बना सकते हैं, लेकिन इनके कुछ छिपे हुए खतरे भी हैं, आज हम इस आर्टिकल में आपको बालों में स्मूदनिंग और केराटिन कराने से फायदे और नुकसान के बारें में बताएंगे। Read More: Be Careful During Periods: लंबे समय तक एक ही सैनेटरी पैड का इस्तेमाल, सेहत के लिए नुकसानदायक…

केराटिन ट्रीटमेंट क्या होता है?

यह एक प्राकृतिक प्रोटीन है जो हमारे बालों, त्वचा और नाखूनों में पाया जाता है। लेकिन धूप, प्रदूषण, हीट स्टाइलिंग और रसायनों के इस्तेमाल से बालों में मौजूद प्रोटीन नष्ट होने लगता है। और बाल बेजान, रुखे और उलझे हुए हो जाते हैं। ऐसे में लोग वापस बाल को चमकदार और सुंदर बनाने के लिए केराटिन ट्रीटमेंट कराते है। इसमें कैराटिन को मिलाकर पेस्ट बनाकर हाई टेम्परेचर वाले फ्लैट आयरन से उसे बालों में सील किया जाता है। इसके बाद बाल चिकने, मुलायम और सीधे नजर आते हैं।

जानिए कैराटिन कराने के फायदे...

चिकने और चमकदार बाल..

केराटिन ट्रीटमेंट से बाल सुलझे और स्मूद दिखने लगते हैं। विशेषकर नमी वाले मौसम में यह खास तौर पर फायदेमंद माना जाता है। इससे बाल चमकते हुए स्ट्रेट काफी अच्छे लगते हैं।

मैनेजेबल हेयर..

घुंघराले या वेवी बाल वालों के लिए यह ट्रीटमेंट खासतौर पर मददगार है क्योंकि यह बालों को कुछ महीनों के लिए सीधा और व्यवस्थित बना देता है। और स्ट्रेट एक दम सीधा कर देते है।

कम स्टाइलिंग टाइम..

ट्रीटमेंट के बाद बाल जल्दी सूखते हैं और स्टाइलिंग में कम समय लगता है। ज्यादा सोचना नहीं पड़ता कि कौन सी हेयर स्टाइल करें, आप आराम से बाल खोलकर जा सकते हैं।

बालों की मजबूती...

केराटिन से बालों को प्रोटीन सपोर्ट मिलता है जिससे वे टूटने से बचते हैं और समय के साथ मजबूत बनते हैं। बालों की जरूरतों के हिसाब से स्टाइलिस्ट ट्रीटमेंट को हल्का या गहरा बना सकता है।

लंबे समय तक असर...

यह ट्रीटमेंट सही देखभाल के साथ 3 से 5 महीने तक टिक सकता है, जिससे बार-बार सैलून जाने की जरूरत नहीं पड़ती। और स्ट्रेटनर का इस्तेमाल भी नहीं करना पड़ता है। बाल डैमेज होने से बच जाता है।

कैरोटीन से होते है, ये नुकसान...

फॉर्मेल्डिहाइड का खतरा...

अधिकतर केराटिन उत्पादों में पाया जाने वाला फॉर्मेल्डिहाइड एक ज्ञात कैंसरजनक रसायन है। ट्रीटमेंट के दौरान निकलने वाले धुएं से आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत और त्वचा में एलर्जी हो सकती है।

गर्मी से नुकसान...

इस प्रक्रिया में 450°F तक गर्मी का उपयोग होता है, जो बालों की नमी छीन सकती है और उन्हें कमजोर बना सकती है। और बाल टूटने लगते है।

बालों को कर सकता है, खराब...

कई बार ट्रीटमेंट बालों की प्राकृतिक बनावट को इतना बदल देता है कि पहले जैसा लुक वापस पाना मुश्किल हो जाता है। और संवेदनशील स्कैल्प वाले लोगों को खुजली, जलन या लालिमा जैसी समस्याएं हो सकती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ लोगों के बाल कैरोटिन कराने से सफेद हो रहें है, इसलिए किसी भी ट्रीटमेंट कराने से पहले उसके फायदे नुकसान जान लें

कीमत और मेंटेनेंस खर्च..

केराटिन ट्रीटमेंट की लागत ₹3000 से ₹15,000 तक हो सकती है, जो लोकेशन और बालों की लंबाई पर निर्भर करता है। इसके अलावा, बार-बार टच-अप करवाने से पैसे लगातार खर्च होते रहते हैं।  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।