Karisma Ex Husband Passes Away: बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन, कुछ देर पहले किया था दुखद पोस्ट...

karisma-kapoor-ex-husband-death-last-post

Karisma Ex Husband Passes Away: बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन, कुछ देर पहले किया था दुखद पोस्ट...

karisma ex husband passes away बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन कुछ देर पहले किया था दुखद पोस्ट

गले में सूजन के बाद बिगड़ी हालत... कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, मैच के दौरान एक मधुमक्खी संजय कपूर के मुंह में चली गई, जिससे उनके गले में तेज सूजन हो गई और इस एलर्जिक रिएक्शन ने हार्ट अटैक को ट्रिगर किया। हालांकि, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बॉलीवुड से करिश्मा से मिलने पहुंचे करीबी सितारे...

संजय कपूर के निधन की खबर सुनने के बाद करिश्मा कपूर के घर बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। और सबसे पहले करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान पहुंचे। देर रात मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा भी करिश्मा के घर में नजर आईं।

करिश्मा ने 2003 में की थी संजय से शादी...

2003 में संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी हुई थी, और दोनों के दो बच्चे हैं — बेटी समायरा और बेटा कियान। हालांकि, साल 2014 में दोनों ने तलाक की अर्जी दी और 2016 में उनका तलाक फाइनल हुआ। इसके बाद संजय ने 2017 में मॉडल प्रिया सचदेव से शादी की। उनका एक बेटा अजारियस है, और संजय प्रिया की पहली शादी से हुई बेटी सफीरा की भी देखभाल करते थे।

पोलो के दीवाने थे संजय कपूर..

संजय कपूर ने दून स्कूल से पढ़ाई की थी और वे पोलो खेल के बड़े शौकीन थे। वह अपनी पोलो टीम ‘ऑरियस’ के संरक्षक थे। घटना के समय वह ‘सुझान’ टीम के खिलाफ मैच खेल रहे थे। ‘सुझान’ टीम होटल व्यवसायी जैसल सिंह की है।

मौत से कुछ घंटे पहले किया था दुखद ट्वीट..

अपनी मौत से कुछ ही घंटे पहले, संजय कपूर ने X (पूर्व में ट्विटर) पर अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था कि- "अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की खबर दुखद है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन घड़ी में शक्ति प्रदान करे।" इस ट्वीट के कुछ ही घंटों बाद उनके निधन की खबर आई, जिससे सोशल मीडिया पर हैरानी और शोक की लहर दौड़ गई।

संबंधित सामग्री

CM धामी ने AWPL कार्यक्रम में भाग लिया,

उत्तराखंड

CM धामी ने AWPL कार्यक्रम में भाग लिया, 'जॉब क्रिएटर' बनने के लिए प्रेरित किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने AWPL के 'विजय पर्व' कार्यक्रम में भाग लेते हुए युवाओं को 'जॉब क्रिएटर' बनने की प्रेरणा दी।

पेट रहेगा ठंडा, गजब की फुर्ती…सिर्फ भूनकर नहीं गर्मी में इस तरह भी खाएं मखाना

लाइफ स्टाइल

पेट रहेगा ठंडा, गजब की फुर्ती…सिर्फ भूनकर नहीं गर्मी में इस तरह भी खाएं मखाना

गर्मियों में मखाना खाने के विभिन्न तरीके और इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों पर विस्तार से जानकारी, जैसे मखाना चाट और मखाना रायता.

बिहार

'जैसे में तड़प रही, वैसे वो भी तड़पे...' वैशाली में नवविवाहिता ने की आत्महत्या

बिहार की नवविवाहिता नेहा कुमारी ने पति मयंक राज पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली।

शंकराचार्य ने दी गोरक्षा पर चुनावी चेतावनी, उठाए राजनीति पर सवाल

उत्तर प्रदेश

शंकराचार्य ने दी गोरक्षा पर चुनावी चेतावनी, उठाए राजनीति पर सवाल

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गोरक्षा के मुद्दे पर राजनीतिक दलों को चेतावनी दी, यदि ठोस संकल्प नहीं लिया गया तो निर्दलीय उम्मीदवार उतारेंगे।

IPL 2026 का पहला सुपर ओवर, लखनऊ की होम ग्राउंड पर लगातार 8वीं हार, रघुवंशी के आउट होने पर विवाद

देश-विदेश

IPL 2026 का पहला सुपर ओवर, लखनऊ की होम ग्राउंड पर लगातार 8वीं हार, रघुवंशी के आउट होने पर विवाद

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के पहले सुपर ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत दर्ज की। सुनील नरेन और रिंकू सिंह ने प्रमुख भूमिका निभाई।