Kangana On AR Rehman: सिंगर रहमान के सांप्रदायिक वाले बयान पर कंगना का फूटा गुस्सा!

kangana-ranaut-on-ar-rehman-statement

Kangana On AR Rehman: सिंगर रहमान के सांप्रदायिक वाले बयान पर कंगना का फूटा गुस्सा!

kangana on ar rehman सिंगर रहमान के सांप्रदायिक वाले बयान पर कंगना का फूटा गुस्सा

सिंगर और कंपोजर एआर रहमान इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने हाल हि में एक इंटरव्यू के दौरान एआर रहमान ने एक बयान दिया था, कि उन्होंने सांप्रदायिक वजहों की वजह से बॉलीवुड में काम नहीं कर रहें हैं, उसके बाद से ही वो विवादों में घिर गए हैं, ऐसे में कॉन्ट्रोवर्सी बढ़ते देख रहमान ने इस पर सफाई देते हुए। उन्होंने कहा कि - 'कभी-कभी इरादे को समझने में गलती हो जाती है।' इसके बाद से ही कंगना भी एआर रहमान पर भड़क गई। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली।

कंगना का रहमान पर फूटा गुस्सा

रहमान के बयान पर कंगना का फूटा गुस्सा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की और लिखा कि- 'मैं चाहती थी कि एआर रहमान मेरी फिल्म इमरजेंसी का नरेशन करें, लेकिन उन्होंने ये कहते हुए इनकार कर दिया कि वो किसी प्रोपगेंडा फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहते।'

आखिर कंगना ने क्या कहा?

कंगना ने पोस्ट पर लिखा कि- "प्रिय एआर रहमान जी, फिल्म इंडस्ट्री में मुझे बहुत भेदभाव और पक्षपात का सामना करना पड़ता है, सिर्फ इसलिए क्योंकि मैं एक केसरिया पार्टी का समर्थन करती हूं। लेकिन मुझे यह कहना ही पड़ेगा कि आपसे ज्यादा पूर्वाग्रही और नफरत से भरा इंसान मैंने आज तक नहीं देखा।"

एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि-

'मैं बहुत चाहती थी कि आप मेरे डायरेक्शन की फिल्म इमरजेंसी के लिए नरेशन दें, लेकिन आपने मुझसे मिलने तक से मना कर दिया। मुझे बताया गया कि आप किसी “प्रोपेगेंडा फिल्म” का हिस्सा नहीं बनना चाहते। हैरानी की बात यह है कि इमरजेंसी को सभी आलोचकों ने एक बेहतरीन फिल्म बताया। यहां तक कि विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने भी मुझे चिट्ठियां भेजकर फिल्म की तारीफ की, खासतौर पर इसके संतुलित और संवेदनशील नजरिए के लिए। लेकिन आप अपनी नफरत में अंधे हो चुके हैं। मुझे आपके लिए अफसोस होता है।' आगे लिखा कि- 'एआर रहमान जी, हर किसी की जिंदगी में अपनी-अपनी लड़ाइयां होती हैं। फिल्मों की बात छोड़िए, बड़े-बड़े डिजाइनर, जो कभी मुझे अपना कलेक्शन लॉन्च करने के लिए “फ्री फंड” जैसे कैंपेन में गिड़गिड़ाते थे और खुद को मेरा सबसे अच्छा दोस्त बताते थे, बाद में मेरे स्टाइलिस्ट को कपड़े देने से मना कर देते थे। फिर उन्होंने मुझसे बात करना भी बंद कर दिया और मेरे बारे में पोस्ट करना भी। लेकिन एक घटना मैं कभी नहीं भूल सकती।'

कंगना ने शेयर किया एक किस्सा

उन्होंने लिखा कि- 'जब मैं राम जन्मभूमि के लिए मसाबा गुप्ता की साड़ी पहन रही थी, तो उन्होंने स्टाइलिस्ट से कह दिया कि मैं उनकी साड़ी में राम जन्मभूमि नहीं जा सकती। मैं तब तक लखनऊ से अयोध्या के लिए निकल चुकी थी, इसलिए कपड़े बदलना संभव नहीं था। मुझे इतना अपमानित और नीचा महसूस हुआ कि मैं चुपचाप अपनी कार में बैठकर रो पड़ी। बाद में, दूसरे डिजाइनरों की तरह, उन्होंने स्टाइलिस्ट से कह दिया कि आगे से उनका या उनके ब्रांड का नाम न लिया जाए। आज एआर रहमान जी मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं, लेकिन उनके अपने नफरत और पूर्वाग्रह का क्या?'

विवाद बढ़ता देख रहमान का आया बयान

रहमान अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर सफाई देते हुए कहा कि- 'प्रिय दोस्तों, संगीत हमेशा से मेरे लिए जुड़ने, जश्न मनाने और किसी संस्कृति को सम्मान देने का माध्यम रहा है। भारत मेरी प्रेरणा है, मेरा गुरु है और मेरा घर है। मैं समझता हूं कि कई बार लोगों की नीयत को गलत समझ लिया जाता है, लेकिन मेरा उद्देश्य हमेशा संगीत के जरिए लोगों को ऊपर उठाना, सम्मान देना और सेवा करना ही रहा है।'

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AR Rahman: Official Updates (@arrofficialupdates)

रहमान ने आगे कहा कि- 'मैंने कभी किसी को दुख पहुंचाने की इच्छा नहीं रखी है, और मुझे उम्मीद है कि मेरी सच्चाई महसूस की जाएगी। मुझे भारतीय होने पर गर्व है, क्योंकि यही मुझे ऐसा माहौल बनाने की आजादी देता है जहां अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हो और हर तरह की संस्कृतियों की आवाजों का सम्मान किया जाए।'    

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 2,500 करोड़ के अडानी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास, खुलेंगे रोजगार के अवसर

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 2,500 करोड़ के अडानी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास, खुलेंगे रोजगार के अवसर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिवपुरी में अडानी समूह के नए डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास करेंगे, जिसकी लागत 2500 करोड़ रुपए है।

धार में अंतिम संस्कार के दौरान उफान आया नाला, चिता बहने से मचा हड़कंप, व्यवस्था पर उठे सवाल

राज्य

धार में अंतिम संस्कार के दौरान उफान आया नाला, चिता बहने से मचा हड़कंप, व्यवस्था पर उठे सवाल

मध्य प्रदेश के जामला गांव में एक अंतिम संस्कार के समय नाले के उफान से अधजला शव और चिता बह गई, जिससे विकास और सुरक्षा पर सवाल उठते हैं।

रायपुर में साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर शुरू, विकास और सुशासन पर होगा बड़ा मंथन

राज्य

रायपुर में साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर शुरू, विकास और सुशासन पर होगा बड़ा मंथन

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दो दिवसीय चिंतन शिविर 3.0 शुरू हुआ, जिसमें राज्य की शासन व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर चर्चा की जाएगी।

मध्य प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ ऐतिहासिक कार्रवाई की, 1 लाख किलो से अधिक मादक पदार्थ नष्ट

राज्य

मध्य प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ ऐतिहासिक कार्रवाई की, 1 लाख किलो से अधिक मादक पदार्थ नष्ट

मध्य प्रदेश के नीमच में पुलिस ने एक निजी सीमेंट संयंत्र में 1 लाख 16 हजार किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किए, जिनकी कीमत 1 अरब रुपये से अधिक थी।

यूपी: पिता के अपमान का बदला लेने के लिए युवक ने की महिला की कुल्हाड़ी से हत्या, 24 घंटे में गिरफ्तार

जुर्म गाथा

यूपी: पिता के अपमान का बदला लेने के लिए युवक ने की महिला की कुल्हाड़ी से हत्या, 24 घंटे में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के जालौन में पुरानी रंजिश के कारण एक महिला की हत्या हुई। पुलिस ने 24 घंटे में मामले को सुलझा लिया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।