Jyoti Malhotra Spy Case: NIA की बड़ी कार्रवाई: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा समेत 6 ...

jyoti-malhotra-spy-case-nia-arrest

Jyoti Malhotra Spy Case: NIA की बड़ी कार्रवाई: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा समेत 6 लोग पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार

By:

Ranu

jyoti malhotra spy case nia की बड़ी कार्रवाई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा समेत 6 लोग पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार

हरियाणा की चर्चित यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा गिरफ्तार

Jyoti Malhotra Spy Case: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया है। ज्योति को हरियाणा के हिसार जिले के न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन इलाके से पकड़ा गया। वह ‘ट्रैवल विद जो’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाती हैं, जिस पर 3.77 लाख सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 1.31 लाख फॉलोअर्स हैं।

पाकिस्तान हाई कमीशन से बने संबंध

जांच में सामने आया है कि ज्योति ने वर्ष 2023 में कमीशन के माध्यम से पाकिस्तान वीजा प्राप्त किया था और वहां यात्रा की थी। इस दौरान पाकिस्तान हाई कमीशन में कार्यरत कर्मचारी एहसान उर रहीम उर्फ दानिश से उसकी मुलाकात हुई, जो बाद में करीबी संबंधों में बदल गई।

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से संपर्क और मुलाकात

ज्योति ने दानिश के कहने पर पाकिस्तान में अली अहवान नामक व्यक्ति से मुलाकात की। अली ने उसे पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों से मिलवाया। उसने ज्योति के लिए ठहरने और घूमने का भी इंतजाम किया।

भारत लौटकर भी रखा संपर्क, साझा की संवेदनशील जानकारी

खुफिया एजेंसियों के अनुसार, भारत लौटने के बाद भी ज्योति मल्होत्रा ने पाक एजेंटों से संपर्क बनाए रखा। उसने सैन्य और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारियां साझा कीं। यह भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा है।

Jyoti Malhotra Spy Case : एन्क्रिप्टेड ऐप्स से करती थी संवाद

ज्योति ‘जट्ट रंधावा’ के नाम से सेव किए गए एक PIO शाकिर उर्फ राणा शाहबाज़ से व्हाट्सएप, टेलीग्राम और स्नैपचैट जैसे एन्क्रिप्टेड ऐप्स के माध्यम से संवाद करती थी। उनके खिलाफ BNS की धारा 152 और ऑफिसियल सीक्रेट्स एक्ट 1923 की धाराएं 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सोशल मीडिया के जरिए प्रोपेगेंडा फैलाने का आरोप

सूत्रों के अनुसार उसे पाकिस्तान की सकारात्मक छवि दिखाने और भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने की जिम्मेदारी दी गई थी। वह अपने सोशल मीडिया प्रभाव का उपयोग खुफिया कामों और सॉफ्ट टारगेट्स को प्रभावित करने में कर रही थी।

अन्य आरोपी भी गिरफ्त में, देवेंद्र सिंह से अहम खुलासे

बतादें की इस मामले में कैथल से देवेंद्र सिंह, नूंह से अरमान और मलेरकोटला से गजाला समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। देवेंद्र सिंह ने सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेजने की बात कबूल की है। वह करतारपुर कॉरिडोर के जरिए पाकिस्तान गया था, जहां ISI ने उसे एक महिला के ज़रिए फंसाया।

पूछताछ जारी, और गिरफ्तारियां संभव

Jyoti Malhotra Spy Case: फिलहाल, ज्योति मल्होत्रा को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या अन्य लोग भी इस नेटवर्क में शामिल हैं और क्या जानकारी के बदले कोई आर्थिक या अन्य लाभ प्राप्त किया गया था। सुरक्षा एजेंसियों की नजर अब इस गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों पर है।

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-  5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

राज्य

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

दतिया उपचुनाव में, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा की विकास नीतियों का प्रचार किया और कांग्रेस के शासन की आलोचना की।

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

राज्य

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

CM Dr. Mohan Yadav transferred ₹3308 crore to over 82 lakh farmers in MP, aiming to modernize agriculture and increase farmers' income.

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

राज्य

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में दो बड़ी परियोजनाएं लुधियाना में शुरू कीं, जिसमें शिक्षा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में धूनीवाले धाम के विकास के लिए सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और इसे भव्य बनाने की बात कही।

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

राज्य

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

रायपुर में आईएएस अधिकारी सुबोध सिंह के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी से ठगी की गई। पुलिस ने जांच शुरू की है।