Bhopal multi rape murder case:  5 साल की बेटी को मिला न्याय, 6 महीने बाद आरोपी क...

justice-for-5-year-old-bhopal-rape-murder-death-sentence

Bhopal multi rape murder case:  5 साल की बेटी को मिला न्याय, 6 महीने बाद आरोपी को मिली फांसी की सजा,बाकी आरोपियों को 2-2 साल की सजा

bhopal multi rape murder case  5 साल की बेटी को मिला न्याय 6 महीने बाद आरोपी को मिली फांसी की सजाबाकी आरोपियों को 2-2 साल की सजा

Bhopal multi rape murder case:  खबर राजधानी भोपाल से है जहां बीते साल 5 साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है... आरोपी अतुल भालसे को मौत की सजा सुनाई गई है। साथ ही सबूत छुपाने वाली मां और बहन को भी 2-2 साल कैद की सजा हुई है। [caption id="attachment_69478" align="alignnone" width="237"]Bhopal multi rape murder case:   Bhopal multi rape murder case:[/caption]

6 माह बाद मासूम को मिला इंसाफ

करीब 6 महाने के बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। बता दें कि यह घटना 27 सितंबर 2024 को शाहजहानाबाद मल्टी में आरोपी अतुल ने बच्ची का अपहरण कर पहले रेप किया। फिर उसे घर की टंकी में बंद कर दिया था

पढ़िए पूरा क्या था मामला

बतादें कि मामला शाहजहांनाबाद इलाके में रहने वाली 5 साल की बच्ची से रेप कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। नगर निगम की फॉगिंग के दौरान आरोपी अतुल निहाले ने इसका फायदा उठाकर उसका मुंह दबा लिया और कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। बच्ची के शव को बिस्तर के नीचे छिपा दिया। लेकिन बदबू और मक्खी की वजह से उसे प्लास्टिक के टैंक में डालकर ऊपर से जूते और चप्पल रख दिए।

मासूम गई थी किताब लेने फिर वापस नहीं लौटी

घटना के दौरान मासूम के पिता-मां दोनों कहीं गए हुए थे, बच्ची दादी के साथ घर पर थी। बच्ची दादी के पास से दूसरे फ्लैट में किताब लेने गई और फिर वापस नहीं लौटी। पुलिस ने इस मामले में अपहरण की धारा में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया और बच्ची की तलाश शुरू की थी। गुरुवार को मासूम का शव मिला। [caption id="attachment_69479" align="alignnone" width="300"]Bhopal multi rape murder case:   Bhopal multi rape murder case:[/caption]

मासूम की मिली थी 48 घंटे बाद लाश

रातभर सर्चिंग के बावजूद पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। अगले दिन सुबह फिर सर्चिंग शुरू की। पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर जिम्मेदारियां बांटी। इलाके के सीसीटीवी, नाला, लोगों के घरों की जांच की गई। 27 सितंबर की सुबह नगर निगम से मल्टी के पिछले हिस्से ही सफाई कराई जा रही थी। करीब 48 घंटे बाद बिल्डिग के पास ही बंद घर में सृष्टि की लाश मिली।

तीनों को ठहराया था दोषी

Bhopal multi rape murder case:  पुलिस ने विवेचना पूरी करने के बाद 20 दिसंबर को आरोपी के खिलाफ विशेष न्यायालय में आरोप पत्र दायर किया था। अतुल निहाले ने बच्ची का रेप कर हत्या की थी। अतुल की बहन चंचल भालसे ने शव छुपाने में मदद की और आरोपी की मां बसंती बाई ने इस घटना के जानकारी सब से छुपाई थी। विशेष न्यायाधीश कुमुदिनी पटेल ने इस मामले में तीनों को दोषी ठहराया था। watch now: परिवहन घोटाले की शिकायत दर्ज कराने EOW पहुंचे कांग्रेसी

संबंधित सामग्री

MP को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 5 हजार 700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

राज्य

MP को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 5 हजार 700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

मध्यप्रदेश में आयोजित मेगा निवेश संवाद में राज्य को 8,635 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले, जिससे 5,785 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है।

बड़े पैमाने पर ऊर्जा निवेश से MP बनेगा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, 15,000+ रोजगार सृजित होंगे : CM डॉ. यादव

राज्य

बड़े पैमाने पर ऊर्जा निवेश से MP बनेगा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, 15,000+ रोजगार सृजित होंगे : CM डॉ. यादव

मध्य प्रदेश में टोरेंट पावर के विभिन्न ऊर्जा परियोजनाओं में 43,000 करोड़ रुपये का निवेश, 15,000 से अधिक रोजगार सृजन की उम्मीद।

निकिता रावल को किस फैन ने किया था जबरन Kiss,अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन

निकिता रावल को किस फैन ने किया था जबरन Kiss,अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड एक्ट्रेस निकिता रावल को एक इवेंट में फैन द्वारा किस किया गया, जिसके बाद उन्होंने अपने फैंस का धन्यवाद देते हुए सामाजिक समर्थन की सराहना की।

नींद की गोली खिलाई, करंट लगाया, फिर रस्सी से घोंटा गला; पत्नी ने प्रेमी संग रची पति के कत्ल की खौफनाक साजिश

देश-विदेश

नींद की गोली खिलाई, करंट लगाया, फिर रस्सी से घोंटा गला; पत्नी ने प्रेमी संग रची पति के कत्ल की खौफनाक साजिश

संगम विहार, दक्षिण दिल्ली में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची, पुलिस ने किया खुलासा।

हिमाचल में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुक्खू ने दिया बड़ा संकेत, सुंदर सिंह ठाकुर पर भी बोले

राज्य

हिमाचल में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुक्खू ने दिया बड़ा संकेत, सुंदर सिंह ठाकुर पर भी बोले

हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कैबिनेट विस्तार के संकेत दिए। सुंदर सिंह ठाकुर की संभावित शपथ और प्रियंका गांधी के दौरे पर भी चर्चा की।