Elderly Couple Murder News: जैसलमेर में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या!

jaisalmer-elderly-couple-murder-news

Elderly Couple Murder News: जैसलमेर में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या!

elderly couple murder news जैसलमेर में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या

Elderly Couple Murder News: राजस्थान के जैसलमेर में एक घर में बुजुर्ग दंपत्ति के शव मिले। महिला के पैरों से चांदी के कड़े गायब है। इस वजह से कयास लगाए जा रहें हैं कि लूट की इरादे से कोई घर में आया और उसने ही दोनों की हत्या कर दी। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

सुबह भांजा घर पहुंचा तो उड़े होश

18 अप्रैल की सुबह 9 बजे भांजा घर पहुंचा तो उसने देखा कि वहां बुजुर्ग महिला का शव कमरे में पड़ा है। वहीं बुजुर्ग पुरुष का शव आंगन पड़ा था। वो यह देखकर हैरान रह गया। फिर उसने गांव के लोगों को बुलाया। फिर इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। यह मामला जैसलमेर के पास मोहनगढ़ इलाके के भील बस्ती का है।

 

मृतक की पहचान

मृतकों की पहचान लाखाराम 90 वर्षीय बुजुर्ग और उनकी 85 वर्षीय पत्नी के रुप में की गई। दोनों बुजुर्ग दंपत्ति की कोई संतान नहीं है, इसिलए घर में बस वहीं दोनों रहते थे। शनिवार सुबह लाखाराम की बहन का बेटा चंदाराम बुजुर्ग दंपत्ति से मिलने पहुंचा था। तो दोनों के शव देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत गांव के लोगों को बुलाया।

हत्या की आशंका

सूचना मिलते ही मोहनगढ़ थाना प्रभारी बाबूराम डेलू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला की रेशमा के पैरों के चांदी के कड़े गायब है। और घर के पास कुछ पैरों के निशान भी मिले।

एसपी अभिषेक शिवहरे का बयान

उन्होंने कहा कि- 'दोनों के शव उनके घर में ही मिले हैं। हमारी टीम ने मौके पर जाकर पड़ताल की है। प्रथम दृष्टया बॉडी पर कहीं भी चोटों के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।'

थाना प्रभारी बाबूराम डेलू ने बताया कि- 'FSL टीम को बुलाया गया है। शवों को मोहनगढ़ ले जाया गया, जहां इनका पोस्टमॉर्टम होगा।'

  Also Read- Haldwani Accident News: अनियंत्रित कार ने ऑटो को मारी टक्कर, 1 की मौत, 5 घायल!

संबंधित सामग्री

CM डॉ.  यादव ने न्याय सिस्टम में सुधार की दिशा में उठाए कदम, न्याय व्यवस्था में डिजिटल बदलाव तेज!

राज्य

CM डॉ. यादव ने न्याय सिस्टम में सुधार की दिशा में उठाए कदम, न्याय व्यवस्था में डिजिटल बदलाव तेज!

इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने न्याय प्रणाली में सुधार के लिए विभिन्न पहल की घोषणा की, जिसमें ई-फाइलिंग, डिजिटल रिकॉर्ड्स और वर्चुअल सुनवाई शामिल हैं।

फिर लीक हुआ ‘वाराणसी’ का सीन? महेश बाबू का एक्शन वीडियो वायरल, फैंस में बढ़ी हलचल

मनोरंजन

फिर लीक हुआ ‘वाराणसी’ का सीन? महेश बाबू का एक्शन वीडियो वायरल, फैंस में बढ़ी हलचल

एसएस राजामौली की मेगा बजट फिल्म की 80% शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म में हॉलीवुड स्तर के CGI और VFX का इस्तेमाल किया गया है।

BSF-काउंटर इंटेलीजेंस का बड़ा ऑपरेशन, फाजिल्का में 30 किलो हेरोइन बरामद

राज्य

BSF-काउंटर इंटेलीजेंस का बड़ा ऑपरेशन, फाजिल्का में 30 किलो हेरोइन बरामद

BSF और काउंटर इंटेलीजेंस ने फाजिल्का में 30 किलो हेरोइन बरामद की; दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।

UKPSC ने उत्तराखंड सेवा परीक्षा के लिए इंटरव्यू की तारीख घोषित की, 31 अगस्त से होंगे शुरू

राज्य

UKPSC ने उत्तराखंड सेवा परीक्षा के लिए इंटरव्यू की तारीख घोषित की, 31 अगस्त से होंगे शुरू

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने संयुक्त राज्य अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के लिए नई इंटरव्यू तिथियाँ जारी की। 328 उम्मीदवारों के बाद शेष 65 के लिए तिथियाँ तय की गईं।

हल्द्वानी में 7 महिने की बेटी के सामने मां से दुष्कर्म, पति से झगड़कर मायके जा रही थी महिला

राज्य

हल्द्वानी में 7 महिने की बेटी के सामने मां से दुष्कर्म, पति से झगड़कर मायके जा रही थी महिला

उत्तराखंड के हल्द्वानी में पति के दोस्त ने महिला से उसकी बेटी के सामने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।