ISRO का बड़ा मिशन: 12 जनवरी को EOS-N1 लॉन्च, PSLV-C62 से 18 और सैटेलाइट्स भी उड़ान भरेंगे

isro-eos-n1-launch-pslv-c62-january-2026

ISRO का बड़ा मिशन: 12 जनवरी को EOS-N1 लॉन्च, PSLV-C62 से 18 और सैटेलाइट्स भी उड़ान भरेंगे

isro का बड़ा मिशन 12 जनवरी को eos-n1 लॉन्च pslv-c62 से 18 और सैटेलाइट्स भी उड़ान भरेंगे

नए साल की शुरुआत के साथ ही भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन एक बार फिर दुनिया की नजरों में रहने वाला है । इसरो 12 जनवरी 2026 को साल की पहली ऑर्बिटल लॉन्चिंग करने जा रहा है .यह मिशन सिर्फ एक सैटेलाइट लॉन्च नहीं है. बल्कि भारत की बढ़ती अंतरिक्ष ताकत और तकनीकी आत्मनिर्भरता का संकेत भी माना जा रहा है ।

12 जनवरी को उड़ान भरेगा PSLV-C62

इसरो के मुताबिक PSLV-C62 रॉकेट 12 जनवरी को सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर श्रीहरिकोटा से उड़ान भरेगा । यही रॉकेट EOS-N1 सैटेलाइट को तय कक्षा में स्थापित करेगा । PSLV-C62. पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल की 64वीं उड़ान होगी । यह PSLV-DL वेरिएंट का पांचवां मिशन है. जिसमें दो स्ट्रैप-ऑन बूस्टर लगाए गए हैं । इस कॉन्फ़िगरेशन को मध्यम वज़न वाले पेलोड के लिए भरोसेमंद माना जाता है ।

EOS-N1 मिशन की खासियत

इस मिशन का मुख्य पेलोड EOS-N1 सैटेलाइट है. जिसे अन्वेषा नाम भी दिया गया है । इसे खास तौर पर कृषि निगरानी. शहरी मैपिंग और पर्यावरणीय अध्ययन के लिए डिजाइन किया गया है । EOS-N1 से मिलने वाला डेटा फसलों की स्थिति. शहरी विस्तार और प्राकृतिक संसाधनों की निगरानी में मदद करेगा । इससे नीति निर्माण और आपदा प्रबंधन में भी सटीकता बढ़ने की उम्मीद है ।

एक नहीं. कुल 19 पेलोड की लॉन्चिंग

इस मिशन की खास बात यह है कि EOS-N1 के साथ 18 अन्य छोटे सैटेलाइट भी अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे । इनमें भारत के साथ-साथ विदेशी संस्थानों और निजी कंपनियों के पेलोड शामिल हैं । एक ही मिशन में कई देशों के सैटेलाइट्स को लॉन्च करना इसरो की लागत-कुशल और भरोसेमंद तकनीक को दर्शाता है । यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय स्पेस मार्केट में भारत की मांग लगातार बढ़ रही है ।

AayulSAT पर खास नजर

इन को-पैसेंजर सैटेलाइट्स में बेंगलुरु की OrbitAID Aerospace द्वारा विकसित AayulSAT सबसे ज्यादा चर्चा में है । इसे भारत का पहला ऑन-ऑर्बिट रिफ्यूलिंग मिशन बताया जा रहा है । AayulSAT का उद्देश्य भविष्य में सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में ही ईंधन उपलब्ध कराने की तकनीक को विकसित करना है । इससे री-यूजेबल और सस्टेनेबल स्पेस मिशन संभव हो सकते हैं ।

क्यों अहम है यह मिशन

PSLV-C62 मिशन यह दिखाता है कि भारत न सिर्फ सरकारी. बल्कि निजी स्पेस सेक्टर को भी बढ़ावा दे रहा है । स्टार्टअप्स की भागीदारी भारत के स्पेस इकोसिस्टम को नई दिशा दे रही है । हर सफल लॉन्च के साथ भारत एक भरोसेमंद अंतरिक्ष साझेदार के रूप में उभर रहा है । यह मिशन भी उसी कड़ी का एक मजबूत हिस्सा है ।

संबंधित सामग्री

निर्माण कार्यों में लापरवाही बरती तो अधिकारियों पर गिरेगी गाज, हरियाणा CM सैनी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

राज्य

निर्माण कार्यों में लापरवाही बरती तो अधिकारियों पर गिरेगी गाज, हरियाणा CM सैनी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरकारी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कई नए निर्देश दिए हैं।

खन्ना में मनरेगा कर्मियों पर लाठीचार्ज, मंत्री सौंध की कोठी के बाहर प्रदर्शन,पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ खदेड़ा

राज्य

खन्ना में मनरेगा कर्मियों पर लाठीचार्ज, मंत्री सौंध की कोठी के बाहर प्रदर्शन,पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ खदेड़ा

पंजाब के खन्ना में मनरेगा कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारियों की मांगों में नियमितीकरण और वेतन भुगतान शामिल हैं।

कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर पंजाब सीएम मान का तंज, बोले- &quotइतनी सीटें मिले कि सीएम बनने की नौबत ही न आए&quot

राज्य

कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर पंजाब सीएम मान का तंज, बोले- "इतनी सीटें मिले कि सीएम बनने की नौबत ही न आए"

पंजाब के CM भगवंत मान ने कांग्रेस की गुटबाजी पर तंज कसा, कहा आपसी लड़ाई खत्म करवानी पड़ेगी और चुनाव में कम सीटें मिलनी चाहिए।

जसप्रीत बुमराह बन सकते है MI के अगले कप्तान, रीव्यू मीटिंग होगा फैसला

खेल

जसप्रीत बुमराह बन सकते है MI के अगले कप्तान, रीव्यू मीटिंग होगा फैसला

जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान बनने की संभावना है। हार्दिक पंड्या और कोचिंग स्टाफ में बदलाव की भी चर्चा है।

रवनीत सिंह बिट्टू 'सतलुज' विवाद पर बैकफुट पर आए, बोले-जंगल में आग न लगे पानी डाल रहा हूं

मनोरंजन

रवनीत सिंह बिट्टू 'सतलुज' विवाद पर बैकफुट पर आए, बोले-जंगल में आग न लगे पानी डाल रहा हूं

रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ चल रही कंट्रोवर्सी को समाप्त कर दिया और 'सतलुज' फिल्म पर अपना विरोध वापस ले लिया है।