इमारत के छठे माले पर लगी आग:ब्रिगेडकर्मियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया

indore-aag

इमारत के छठे माले पर लगी आग:ब्रिगेडकर्मियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया

इमारत के छठे माले पर लगी आगब्रिगेडकर्मियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया

Indore aag: इंदौर के स्कीम नंबर 136 में IDA की बिल्डिंग में अचानक आग लग गई। आग छठे माले पर एक फ्लैट के लगी थी। आग की लपटे बिल्डिंग के बाहर से ही नजर आने लगी थी।आग की लपटे सातवें माले की बालकनी तक पहुंच गई, जहां रखा सामान भी जल गया।

[caption id="attachment_146938" align="alignnone" width="1183"]इमारत के छठे माले पर लगी आग इमारत के छठे माले पर लगी आग[/caption]

Indore aag: शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई

फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार सुबह की है। निरंजनपुर के समीप स्कीम नंबर 136 में IDA की बिल्डिंग में ये घटना हुई। छठे फ्लोर पर रवि मालवीय का फ्लैट है, जहां पर ये आग लगी। फायर ब्रिगेड के सुशील दुबे ने बताया कि रवि मालवीय अपनी पत्नी के साथ यहां पर रहते है।बता दें कि पति-पत्नी दूसरे कमरे में थे और घटना दूसरे कमरे में हुई। बताया जा रहा है कि रात में मसाजर चालू रह गया था, जिसकी वजह से शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई।

Indore aag: पाइपों को जोड़कर आग पर काबू पाया

फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के मुताबिक घटना सुबह 6 बजे के आसपास लगी थी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। हालांकि आग छठे माले पर लगी थी, जिसके चलते 6 से ज्यादा पाइपों को जोड़ा गया और बिल्डिंग की सीढ़ियों से ही ऊपर जाकर आग पर काबू पाया गया।

वक्त रहते नीचे आ गए थे लोग

इधर, आग लगने के बाद रवि ने तुरंत ही लोगों को उठा दिया था, जिसके चलते सभी वक्त रहते नीचे आ गए थे। इधर, सुशील दुबे ने बताया कि मल्टी में फायर सिफ्टी सिस्टम लगे है, लेकिन जहां पर ये लगे है वहां पर ताला लगा हुआ था।

विधायक भी घटना स्थल पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक रमेश मेंदोला, पार्षद प्रतिनिधि संजय चौधरी के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और वहां की स्थिति को देखा। मौके पर मौजूद।

संबंधित सामग्री

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

राज्य

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

हरियाणा सरकार ने नशे की बिक्री और तस्करों के खिलाफ शक्ति अभियान चलाने के लिए ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन किया है।

'भगवंत मान को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं': राघव चड्ढा ने इस्तीफे और केस दर्ज करने की उठाई मांग

राज्य

'भगवंत मान को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं': राघव चड्ढा ने इस्तीफे और केस दर्ज करने की उठाई मांग

राघव चड्ढा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के ट्रॉमा पर की बात

मनोरंजन

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के ट्रॉमा पर की बात

रिया चक्रवर्ती ने टीवी शो 'डबल डेट' में अपने ट्रॉमा के बारे में बात की, जिसमें PTSD और लंबी थेरेपी के मुद्दे शामिल थे। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के दिनों का जिक्र किया।

ऋषिकेश में गरुड़ देवता का ऐसा मंदिर जहां जाने से दूर होता है कालसर्प दोष!

सनातन

ऋषिकेश में गरुड़ देवता का ऐसा मंदिर जहां जाने से दूर होता है कालसर्प दोष!

ऋषिकेश के पास स्थित गरुड़ मंदिर, जिसे गरुड़ चट्टी के नाम से भी जाना जाता है, अपने प्राकृतिक सौंदर्य और पौराणिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है।

भजनलाल सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं की स्थापना की, नए पदों को मिली स्वीकृति

राज्य

भजनलाल सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं की स्थापना की, नए पदों को मिली स्वीकृति

राजस्थान सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं का गठन किया, जिससे प्रदेश में स्थानीय निकायों की संख्या 309 से बढ़कर 385 हो गई। इस कदम से रोजगार और विकास को बल मिलेगा।