Indian Wells 2026 Winner: सिनर और सबालेंका ने पहली बार इंडियन वेल्स चैंपियन ट्रॉफी पर जमाया कब्जा!

indian-wells-2026-sinner-sabalenka-win-titles

Indian Wells 2026 Winner: सिनर और सबालेंका ने पहली बार इंडियन वेल्स चैंपियन ट्रॉफी पर जमाया कब्जा!

indian wells 2026 winner सिनर और सबालेंका ने पहली बार इंडियन वेल्स चैंपियन ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Indian Wells 2026 Winner: कैलिफोर्निया में खेले गए इंडियन वेल्स ओपन में इटली के जैनिक सिनर ने डैनियल मेदवेदेव को हराकर और बेलारुस की आर्यना सबालेंका ने एलिना रायबाकिना को हराकर इंडियन वेल्स टाइटल का खिताब अपने नाम किया।

मेन्स फाइनल में सिनर का दबदबा

मेन्स सिंगल्स के फाइनल में जैनिक सिनर ने रुस के डैनियल मेदवेदेव को हराकर अपना पहला इंडियन वेल्स टाइटल का खिताब अपने नाम किया। पहले सेट में सिनर ने टाईब्रेक में 7-6 (8-6) से जीता। इसके बाद दूसरे सेट में मेदवेदेव ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। लेकिन फिर सिनर ने मेदवेदेव को 7-6 (7-4) से हराकर इंडियन वेल्स का खिताब जीता।

खास बात यह रही की सिनर ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी सेट नहीं गवाया।

सिनर ने रचा इतिहास

इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी Jannik Sinner ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए टेनिस दिग्गज Roger Federer और Novak Djokovic के खास क्लब में जगह बना ली है।

सिनर ने इस जीत के साथ हार्ड कोर्ट पर खेले जाने वाले सभी बड़े खिताब अपने नाम कर लिए हैं। इनमें ATP Masters 1000, Nitto ATP Finals, Australian Open और US Open जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं।

विमेंस सिंगल्स में सबालेंका बनी चैंपियन

आर्यना सबालेंका ने विमेंस सिंगल्स के फाइनल में एलिना रायबाकिना को 3-6, 6-3, 7-6 (8-6) से हराकर खिताब अपने नाम किया। यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें सबालेंका ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी की।

तीसरे सेट के टाइ-ब्रेकर में मुकाबला इतना फंस गया था कि एक समय Elena Rybakina के पास चैंपियनशिप प्वाइंट था, लेकिन Aryna Sabalenka ने दबाव में शानदार खेल दिखाते हुए उसे बचा लिया और आखिरकार मैच जीत लिया। इस जीत के साथ सबालेंका ने पहली बार इंडियन वेल्स ओपन का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले वो 2 बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

 

Also Read- Pak vs Ban ODI Series: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 11 रन से हराया, 2-1 से जीती सीरीज!

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

राज्य

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

दमोह में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और नागरिकों से संवाद स्थापित करना है।

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

राज्य

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे।

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की साझेदारी में ग्वालियर में नया टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित किया जाएगा, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

राज्य

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

मध्यप्रदेश सरकार ने टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित करने की योजना बनाई, जिसमें भारी निवेश और रोजगार सृजन की संभावना है।

5 हजार से ज्यादा किसानों के हित में लिया बड़ा निर्णय, सीएम डॉ. मोहन ने दी कवच योजना को मंजूरी

राज्य

5 हजार से ज्यादा किसानों के हित में लिया बड़ा निर्णय, सीएम डॉ. मोहन ने दी कवच योजना को मंजूरी

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने स्वास्थ्य, कृषि और ई-गवर्नेंस सहित कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति दी, जिससे राज्य की सेवाएँ और अधोसंरचना मजबूत होंगी।