India U-19 WC 2026: भारत ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में पक्की की जगह!

india-entry-under-19-wc-2026-semifinal-match

India U-19 WC 2026: भारत ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में पक्की की जगह!

india u-19 wc 2026 भारत ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में पक्की की जगह

India U-19 WC 2026: U-19 में भारत ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। जिम्बाब्वे के बुलवायो में खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 58 रन से हराया। मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी, वहीं पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 252 रन बनाए।

पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर

पाकिस्तान टीम को वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 33.3 ओवर में 253 रन का टारगेट हासिल करना था। लेकिन टीम 46.2 ओवर में 194 रन पर सिमट गई। और टीम को भारत के हाथो करारी हार का सामना करना पड़ा। भारत की ओर से कप्तान आयुष म्हात्रे और खिलन पटेल ने 3-3 विकेट चटकाएं।

भारतीय टीम पहुंची सेमीफाइनल में

टीम से सबसे ज्याद रन वेदांत त्रिवेदी ने 68 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने 22 गेंद पर 30 रन ही बना सके। कप्तान आयुष म्हात्रे बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। वहीं कनिष्क चौहान और खिलन पटेल ने फिफ्टी पार्टनरशिप कर स्कोर को 250 के पार पहुंचाया। पाकिस्तान की ओर से अब्दुल सुभान को 3 और मोहम्मद सय्याम को 2 विकेट मिला।

कनिष्क चौहान बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'

भारत की जीत के साथ कनिष्क चौहान 'प्लेयर ऑफ द मैच' मैच रहें। ऑलराउंड की तरह प्रदर्शन करने की वजह से उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कनिष्क ने 29 गेंदों में 35 रन बनाए। इसके बाद बॉलिंग करते हुए कनिष्क 10 ओवर में एक मेडेन फेंकते हुए 30 रन दिए। और विकेटकीपर हमजा जुहूर को 42 रन पर आउट किया।

सेमीफाइनल में भारत का अफगानिस्तान से होगा मुकाबला

U-19 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल 4 फरवरी को भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा। वहीं पहला सेमीफाइनल 3 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होगा। यह मैच बुलवायो में दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा।

संबंधित सामग्री

प्रधानमंत्री मोदी आज देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, भारत बनेगा दुनिया का 5वां देश

देश-विदेश

प्रधानमंत्री मोदी आज देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, भारत बनेगा दुनिया का 5वां देश

नरेंद्र मोदी ने भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को लॉन्च किया, जिससे भारत दुनिया का 5वां देश बन गया जहाँ हाइड्रोजन ट्रेनें चलती हैं।

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

राज्य

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

नई दिल्ली में हुआ फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी का कॉन्क्लेव,  पीएम मोदी की जो कहते हैं, वो करते हैं की कार्यशैली से आज भारत वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

राज्य

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. यादव ने विंध्य क्षेत्र में भगीरथ प्रयासों से जल-सुरंग परियोजना की समीक्षा की, जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ होगा।

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।