IND-W vs ENG-W T20: इंग्लैंड विमेंस टीम से हीथर नाइट बाहर इस स्टार स्पिनर की हुई वापसी...

ind-w-vs-eng-w-t20-heather-knight-out-spinner-returns

IND-W vs ENG-W T20: इंग्लैंड विमेंस टीम से हीथर नाइट बाहर इस स्टार स्पिनर की हुई वापसी...

ind-w vs eng-w t20 इंग्लैंड विमेंस टीम से हीथर नाइट बाहर इस स्टार स्पिनर की हुई वापसी

IND-W vs ENG-W T20: इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए 14 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। टीम में नंबर-1 टी-20 गेंदबाज सोफी एकलस्टन की वापसी हुई है, जो हाल ही में क्रिकेट से ब्रेक पर थीं और वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली सीरीज में नहीं खेल पाई थीं। Read More: BCCI IPL Victory Celebration Guidelines: 14 जून को हो सकती है अपेक्स काउंसिल की अहम बैठक…

इंजर्ड हीथर नाइट सीरीज से बाहर, लौरेन फिलर को मौका...

टीम की पूर्व कप्तान हीथर नाइट इंजरी के कारण टी-20 स्क्वॉड से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह लौरेन फिलर को टीम में शामिल किया गया है। बाकी टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यानी वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने वाली टीम को ही बरकरार रखा गया है।

भारत से मिलेगा वर्ल्ड कप से पहले मजबूत चैलेंज..' - कोच शार्लोट एडवर्ड्स

इंग्लैंड महिला टीम की कोच शार्लोट एडवर्ड्स ने कहा कि भारत के खिलाफ सीरीज उनके लिए वर्ल्ड कप की तैयारी का अहम हिस्सा होगी। "इंडिया दुनिया की बेस्ट टीमों में से एक है। हम इस सीरीज से काफी कुछ सीखने और सुधारने की उम्मीद कर रहे हैं। सोफी की वापसी से टीम का संतुलन मजबूत हुआ है, हालांकि साराह को बाहर करना कठिन फैसला था।"

टी-20 सीरीज का शेड्यूल...

भारत और इंग्लैंड के बीच महिला टी-20 सीरीज की शुरुआत 28 जून से होगी। बाकी चार मुकाबले 1 जुलाई, 4 जुलाई, 9 जुलाई और 12 जुलाई को खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमें 16, 19 और 22 जुलाई को 3 वनडे मुकाबलों में आमने-सामने होंगी।

इंग्लैंड महिला T20 स्क्वॉड..

नैटली सिवर ब्रंट (कप्तान), एम आर्लोट, टैमी ब्यूमोंट, लौरेन बेल, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकली, सोफी एकलस्टन, लौरेन फिलर, एमी जोन्स, पैज शोलफिल्ड, लिंसी स्मिथ, डैनी व्याट हॉज, इजाबेल वॉन्ग।

भारत महिला T20 स्क्वॉड..

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, यस्तिका भाटिया, हरलीन देओल, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्ज, शेफाली वर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, सयाली साटघरे, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधत्ति रेड्डी, श्री चरणि, राधा यादव।

संबंधित सामग्री

लखनऊ में आयोजित कृषि सम्मेलन, CM योगी बोले - हर समस्या का समाधान होगा

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में आयोजित कृषि सम्मेलन, CM योगी बोले - हर समस्या का समाधान होगा

लखनऊ में क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी ने कृषि इनोवेशन और नए कृषि विज्ञान केंद्रों के महत्व पर जोर दिया।

मसूरी के गन हिल रोपवे पर आपदा प्रबंधन हेतु मॉक ड्रिल संपन्न

उत्तराखंड

मसूरी के गन हिल रोपवे पर आपदा प्रबंधन हेतु मॉक ड्रिल संपन्न

मसूरी में गन हिल रोपवे पर आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें सभी बचाव एजेंसियों ने भाग लिया।

Gel Nail Arts Dangerous: क्या आप भी जेल नेल आर्ट्स कराने जा रहें हैं? तो पहले पढ़ लें ये खबर...

लाइफ स्टाइल

Gel Nail Arts Dangerous: क्या आप भी जेल नेल आर्ट्स कराने जा रहें हैं? तो पहले पढ़ लें ये खबर...

जेल नेल आर्ट्स से जुड़े खतरों के बारे में डॉ. चांदनी जैन गुप्ता ने चेतावनी दी है, जिसमें कमजोर नाखून, स्किन कैंसर और इंफेक्शन का रिस्क शामिल है।

आज रात 9 बजे सोशल मीडिया पर लाइव रहेंगेCM डॉ.  यादव, अहम विषय पर करेंगे बात

मध्य प्रदेश

आज रात 9 बजे सोशल मीडिया पर लाइव रहेंगेCM डॉ. यादव, अहम विषय पर करेंगे बात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 अप्रैल को रात 9 बजे सोशल मीडिया पर लाइव रहेंगे, जहाँ वे प्रदेश के विकास और जनकल्याण पर चर्चा करेंगे।

Rakesh Bedi Received Bonus: धुरंधर में राकेश बेदी के एक्टिंग से इम्प्रेस हुए मेकर्स, 1 करोड़ का दिया बोनस!

मनोरंजन

Rakesh Bedi Received Bonus: धुरंधर में राकेश बेदी के एक्टिंग से इम्प्रेस हुए मेकर्स, 1 करोड़ का दिया बोनस!

Rakesh Bedi's portrayal in 'धुरंधर' earns him widespread acclaim and a bonus from the filmmakers for his memorable role.