IND vs SA मैच पर मंडराए कोहरे के बादल, जानिए मैच होगा या नहीं?

ind-vs-sa-match-fog-threat-will-it-happen

IND vs SA मैच पर मंडराए कोहरे के बादल, जानिए मैच होगा या नहीं?

ind vs sa मैच पर मंडराए कोहरे के बादल जानिए मैच होगा या नहीं

IND vs SA match fog: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथे T20 मुकाबले में कोहरे की वजह से खलल पड़ गया है।  यह मुकाबला 7 बजे शुरू होना था लेकिन धुंध के कारण समय पर शुरू ही नहीं हो सका। इसके बाद अंपायर्स ने 4 बार ग्राउंड का निरीक्षण किया लेकिन मैच कराने पर फैसला नहीं हुआ। मुकाबला शुरू होने में 2 घंटे और टॉस में 2.30 घंटे की देरी हो चुकी है। इसका मतलब है कि ओवर्स में कटौती होगी और पूरे 20 ओवर का मैच नहीं हो सकेगा।

मैच पर मंडराए कोहरे के बादल

लखनऊ में काफी ठंड है और इस समय कोहरा भी रहता है। 17 दिसंबर को होने वाले मैच पर इसका असर साफ देखा गया। पूरा स्टेडियम कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है। रात बढ़ने के साथ कोहरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में लखनऊ टी20 होगा या नहीं ये कहना मुश्किल है।  [caption id="attachment_122972" align="alignnone" width="548"]अंपायर्स ने 4 बार ग्राउंड का निरीक्षण किया अंपायर्स ने 4 बार ग्राउंड का निरीक्षण किया[/caption]

IND vs SA match fog: गिल को लगी चोंट

इंडियन टीम की प्लेइंग-11 में बदलाव किया गया है। शुभमन गिल को चोट लगी है। संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक अपने टी-20 करियर का 100वां मैच खेलने जा रहे हैं। आज उनका बर्थ-डे भी है। 

इंडिया 2-1 से आगे

IND vs SA match fog: 5 मैच की इस सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है। भारत ने पहला मैच 101 रन से जीता था, इसके बाद SA ने मुल्लांपुर में खेले गए दूसरे मैच में 51 रन से जीतकर वापसी की, लेकिन तीसरे मैच में धर्मशाला में भारत ने 7 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश,  वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन पर्यटन के विकास पर विशेष फोकस करने के लिए निर्देश दिए, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

राज्य

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

बिलासपुर में तंत्र साधना कर पीड़ित परिवार को डराने वाले आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।

ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज सास की जमानत पर सुनवाई, पिता ने दाखिल की आपत्ति

राज्य

ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज सास की जमानत पर सुनवाई, पिता ने दाखिल की आपत्ति

ट्विशा शर्मा केस में मुख्य आरोपी की जमानत पर अगली सुनवाई 12 अगस्त को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में निर्धारित है।

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के लाखों हितग्राहियों को पेंशन और गैस सिलेंडर रिफिल की राशि अंतरित की।

कल CM डॉ मोहन का अहमदाबाद दौरा, उद्योगपतियों-निवेशकों से करेंगे संवाद, MP में निवेश के लिए देंगे आमंत्रण

राज्य

कल CM डॉ मोहन का अहमदाबाद दौरा, उद्योगपतियों-निवेशकों से करेंगे संवाद, MP में निवेश के लिए देंगे आमंत्रण

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के अवसरों पर चर्चा की।