IND vs PAK WCL Semifinal Cancelled: भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल रद्द! फाइ...

ind-vs-pak-wcl-2025-semifinal-cancelled-pakistan-in-final

IND vs PAK WCL Semifinal Cancelled: भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल रद्द! फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान..

ind vs pak wcl semifinal cancelled भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल रद्द फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान

IND vs ENG 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट के आखिरी मुकाबले की शुरुआत आज… आपको बता दें कि, देर रात बुधवार को WCL ने जानकारी दी की भारतीय टीम ने पाकिस्तान के साथ सेमीफाइनल खेलने से मना कर दिया है।

भारतीय टीम चौथे नंबर पर होने के बाद भी मिला था सेमीफाइनल टिकट....

भारत की टीम ने पांच में से सिर्फ एक ही मुकाबला जीता और 2 अंक के साथ चौथे स्थान पर रही। वहीं पाकिस्तान ने 4 मैच जीतकर और एक बेनतीजा रहते हुए कुल 9 अंक जुटाए और टॉप पर रहा।

फाइनल मैच में पाकिस्तान का किस टीम से होगा मुकाबला...

भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल न होने से पाकिस्तान टीम वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के फाइनल में पहुंच गई है, और फाइनल में उसका मुकाबला, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल के बाद तय होगा किसके साथ होगा। इन दोनों टीमों में जो सेमीफाइनल में जीतेगा उसी के साथ पाकिस्तान का फाइनल मुकाबला होगा।

WCL ने एक्स पर सेमीफाइनल से हटने की दी थी जानकारी...

WCL ने X पर लिखा कि-

"हम हमेशा खेल की ताकत पर भरोसा करते हैं। हालांकि, जनभावना का हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए। आखिर हम जो कुछ भी करते हैं, अपने दर्शकों के लिए ही करते हैं। हम भारत चैंपियंस के सेमीफाइनल से हटने के फैसले का सम्मान करते हैं और पाकिस्तान चैंपियंस की प्रतिस्पर्धा करने की तैयारी का भी सम्मान करते हैं। सभी बातों को ध्यान में रखते हुए भारत चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच का मैच रद्द कर दिया गया है। पाकिस्तान चैंपियंस फाइनल में जाएगा।"

स्पॉन्सर कंपनी ने बुधवार को सेमीफाइनल से हटने का किया था ऐलान...

स्पॉन्सर कंपनी ने लिखा कि-

'हम WCL में भारत के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हैं। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ आगामी सेमीफाइनल कोई साधारण मैच नहीं है। आतंकवाद और क्रिकेट साथ-साथ नहीं चल सकता।' 'ईजमाई ट्रिप भारत के साथ खड़ा है। हम ऐसे किसी भी आयोजन का समर्थन नहीं कर सकते जो आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देश के साथ संबंधों को सामान्य बनाने का प्रयास करता हो। कुछ चीजें खेल से भी बड़ी होती हैं। देश पहले, व्यापार बाद में।'

लोकसभ में ओवैसी ने भी भारत और पाक के मैच पर उठाया था सवाल...

AIMIM चीफ और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में मंगलवार 29 जुलाई को ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा करते हुए भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर सवाल उठाते हुए कहा था कि- "क्या आपकी अंतरात्मा अनुमति देती है कि आप पहलगाम में मारे गए लोगों के परिवार वालों से कहें कि अब भारत–पाक मैच देखिए। हमने पाकिस्तान का 80% पानी रोक दिया। खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते, फिर क्रिकेट खेलने की अनुमति कैसे दे सकते हैं?"

भारतीय टीम...

युवराज सिंह (कप्तान), शिखर धवन, रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), अंबाती रायडू, गुरकीरत सिंह मान, सुरेश रैना, यूसुफ पठान, इरफान पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, विनय कुमार, हरभजन सिंह, पीयूष चावला, सिद्दार्थ कौल, अभिमन्यु मिथुन और वरुण आरोन।

संबंधित सामग्री

बारिश में अलमारी के कपड़ों पर क्यों जम जाती है फफूंद ? इन आसान उपायों से रखें कपड़ों को सुरक्षित

लाइफ स्टाइल

बारिश में अलमारी के कपड़ों पर क्यों जम जाती है फफूंद ? इन आसान उपायों से रखें कपड़ों को सुरक्षित

मानसून की बारिश के कारण कपड़ों में नमी और फफूंद बढ़ जाती है। जानिए कपड़ों और अलमारी को फफूंद से बचाने के लिए उपाय।

वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग से हड़कंप, महिला समेत 2 लोग घायल

राज्य

वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग से हड़कंप, महिला समेत 2 लोग घायल

वाराणसी एयरपोर्ट पर एक यात्री के हथियार से गलती से गोली चल गई, जिससे दो कर्मचारी घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने स्थिति संभाली और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

राज्य

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

उज्जैन के महाकाल मंदिर में नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार का संयोग धार्मिक उत्सव का कारण बना है, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।

बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया

देश-विदेश

बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव TMC कार्यालय में लटका मिला। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

राज्य

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी, उनके व्यक्तित्व और लोकतांत्रिक मूल्यों की सराहना की।