IND vs ENG 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट के आखिरी मुकाबले की शुरुआत आज...

ind-vs-eng-5th-test-2025-match-starts-today

IND vs ENG 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट के आखिरी मुकाबले की शुरुआत आज...

ind vs eng 5th test भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट के आखिरी मुकाबले की शुरुआत आज

Hardik with Son Video Viral: हार्दिक और नताशा ने बेटे के बर्थडे पर शेयर किया खूबसूरत वीडियो! इंग्लैंड टीम 5 टेस्ट की सीरीज में 2-1 से आगे है, दोनों के बीच 4 मैच हो चुके हैं, जिसमें से इंग्लैंड टीम ने 2 मैच जीते है, वहीं भारतीय टीम महज 1 मैच ही जीत सकी और टेस्ट का चौथा मैच ड्रॉ रहा।

ओवल मैदान में भारत का रिकॉर्ड...

लंदन के द ओवल स्टेडियम में भारत ने पहला टेस्ट मैच 1936 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, लेकिन उस मुकाबले में भारतीय टीम को 9 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। जीत पाने के लिए इंडिया को 35 साल लग गए, साल 1971 में टीम इंडिया ने अजीत वाडेकर की कप्तानी में दर्ज की, जब टीम ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया। इसके बाद साल 2021 में विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया को शानदार जीत मिली। इस मैच में भारत ने इंग्लैंड को 157 रन से हराया था। आपको बता दे कि, भारतीय टीम ने अब तक द ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ 14 टेस्ट मैच खेलें हैं, जिनमें से 2 मैच में जीत मिली तो 5 मैच में हार का सामना करना पड़ा, जबकि 7 मुकाबले ड्रॉ खेले। भारत ने इस मैदान पर आखिरी टेस्ट 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया था , जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल था। इस मैच में भारत को 209 रन से हार का सामना करना पड़ा।

दोनों टीमों का हेड टू हेड...

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 140 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से 53 मैचों में इंग्लैंड ने बाजी मारी तो वहीं टीम इंडिया ने 36 मैच अपने नाम किए, वहीं दोनों के बीच 51 टेस्ट मैच ड्रॉ रहें। आपको बता दें, दोनों टीमों के बीच इंग्लैंड में 71 मैच खेले गए, जिसमें से 38 मैच में इंग्लैंड को जीत मिली तो 10 मैच में भारत ने जीत दर्ज की। वहीं दोनों के बीच 23 टेस्ट मैच ड्रॉ रहें। IND vs ENG 1st Test  

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह।

इंग्लैंड

ओली पोप (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथल, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जैमी ओवर्टन, जोश टंग।

संबंधित सामग्री

देहरादून में रन फॉर योगा कार्यक्रम, CM धामी ने लिया भाग, की जनता से अपील

राज्य

देहरादून में रन फॉर योगा कार्यक्रम, CM धामी ने लिया भाग, की जनता से अपील

देहरादून में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने भाग लिया और योग को जन-जन तक पहुँचाने की बात कही। योग को वैश्विक पहचान दिलाने की भी चर्चा की।

फ्रांस और भारत की दोस्ती अमर रहे - मैक्रो ने शेयर किया हिंदी मैसेज

देश-विदेश

फ्रांस और भारत की दोस्ती अमर रहे - मैक्रो ने शेयर किया हिंदी मैसेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस और स्लोवाकिया का दौरा पूरा कर लिया है, जिसमें उन्होंने G7 समिट में भाग लिया और विविध बैठकें की।

FIFA WC 2026: दक्षिण अफ्रीका ने चेक रिपब्लिक के खिलाफ की शानदार वापसी

खेल

FIFA WC 2026: दक्षिण अफ्रीका ने चेक रिपब्लिक के खिलाफ की शानदार वापसी

फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-ए मैच में दक्षिण अफ्रीका ने चेक रिपब्लिक के खिलाफ आखिरी क्षणों में पेनल्टी के जरिए ड्रॉ किया।

राहुल गांधी ने शुरू किया ‘छात्रों की गूंज’ नामक हस्ताक्षर अभियान

देश-विदेश

राहुल गांधी ने शुरू किया ‘छात्रों की गूंज’ नामक हस्ताक्षर अभियान

राहुल गांधी ने छात्रों से जुड़ने की अपील की, जिसमें पेपर लीक, महंगी शिक्षा और बेरोजगारी के मुद्दों को उठाया जाएगा।

विमेंस T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और आयरलैंड की आज होगी  भिड़ंत!

खेल

विमेंस T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और आयरलैंड की आज होगी भिड़ंत!

19 जून को न्यूजीलैंड और आयरलैंड की महिला टीमों के बीच T20 विश्व कप 2026 का मैच साउथम्पटन में खेला जाएगा।