IND vs NED WC 2026: भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से हाराकर लगातार चौथी जीत की दर्ज!

ind-vs-ned-wc-2026-match-ind-won-the-match

IND vs NED WC 2026: भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से हाराकर लगातार चौथी जीत की दर्ज!

ind vs ned wc 2026 भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से हाराकर लगातार चौथी जीत की दर्ज

IND vs NED WC 2026: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट गवांकर 193 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी नीदरलैंड टीम 20 ओवर में 7 विकेट गवांकर 176 रन ही बना सकी और टीम को करारी हार झेलनी पड़ी।

बता दें कि, टीम इंडिया पहले ही सुपर-8 में पहुंच चुकी है।

IND vs NED 2026:  नीदरलैंड नहीं हासिल कर सकी 194 रन का टारगेट

टीम से बास डी लीडे ने सबसे ज्यादा 23 गेंद में 33 रन , माइकल ने 24 रन, जाकक लियोन 26 रन, मैक्स ने 20, कॉलिन 23 रन बनाकर आउट हो गए। नुआ क्रॉस 25 रन बनाकर नाबाद रहें।

भारतीय टीम की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट और शिवम दुबे ने 2 विकेट चटकाएं। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या के हिस्से 1-1 विकेट आया।

भारत की लगातार चौथी जीत

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पावरप्ले के अंदर ही ओपनर्स के विकेट गंवा दिए। अभिषेक शर्मा एक बार फिर जीरो पर आउट हो गए। ये लगातार तीसरी बार है जब अभिषेक जीरो पर आउट हुए हो। वहीं ईशान किशन 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। तिलक 27 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा शिवम दूबे ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होने 6 छक्के और 4 चौके लगाकर 31 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेली।

कप्तान सूर्यकुमार 34 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें काइल क्लीन ने कैच आउट कराया। हार्दिक पांड्या ने 21 गेंदों पर 30 रन बनाए। वहीं रिंकू सिंह नाबाद रहे।

अभिषेक फिर हुए 0 पर आउट

T-20 के नंबर-1 बैटर अभिषेक शर्मा टूर्नामेंट में अब तक खाता भी नहीं खोल पाए। आज वे पहले अर्शदीप की जर्सी में नजर आए। फिर सिराज की जर्सी पहनकर खेलने उतरे। जर्सी में बदलाव भी उनकी किस्मत नहीं बदल सका। और वे एक बार फिर जीरो पर आउट हो गए।

अभिषेक ने एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। वो T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपनी पहली 3 पारियों में जीरो पर आउट होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में भी वे बिना खाता खोले आउट हो गए थे। इससे पहले अभिषेक USA और पाकिस्तान के खिलाफ भी कोई रन नहीं बना पाए थे।

इधर, नीदरलैंड को अगले राउंड की उम्मीदों के लिए जीत चाहिए। टीम अगर आज हारी तो ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो जाएगी।

IND vs NED 2026: प्लेइंग-11

भारत

ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कैप्टन), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह ।

नीदरलैंड

माइकल लेविट, मैक्स ओ’डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कैप्टन), जाक लियोन-कैशे, नुआ क्रॉस, रूलोफ वान डर मर्व, लोगन वान बीक, आर्यन दत्त और काइल क्लीन।

 

संबंधित सामग्री

'सॉरी दीदी' बोलकर करता था शिकार, लड़कियों को बाइक से टक्कर मार वीडियो बनाता था यूट्यूबर; दिल्ली पुलिस ने दबोचा

देश-विदेश

'सॉरी दीदी' बोलकर करता था शिकार, लड़कियों को बाइक से टक्कर मार वीडियो बनाता था यूट्यूबर; दिल्ली पुलिस ने दबोचा

दिल्ली पुलिस ने गुरमन सिंह को गिरफ्तार किया, जो महिला राइडर्स को जानबूझकर टक्कर मारकर उनके रिएक्शन को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड करता था।

BJP MLA के बेटे की शादी में शामिल हुए CM डॉ. मोहन, नवदंपति को दीं शुभकामनाएं

राज्य

BJP MLA के बेटे की शादी में शामिल हुए CM डॉ. मोहन, नवदंपति को दीं शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधनी में एक दिवसीय दौरे पर स्थानीय समाज के लोगों से मुलाकात की और विविध सामाजिक आयोजनों में भाग लिया।

पारंपरिक वेशभूषा में बड़ा भंगाल पहुंचे हिमाचल CM सुक्खू, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद; विकास का दिया भरोसा

राज्य

पारंपरिक वेशभूषा में बड़ा भंगाल पहुंचे हिमाचल CM सुक्खू, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद; विकास का दिया भरोसा

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा भंगाल का दौरा किया, जहाँ उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद किया और विकास के लिए आश्वासन दिया।

झारखंड सरकार पर बरसे भाजपा नेता सुनील सोरेन, बोले- &quotभ्रष्टाचार और अव्यवस्था से विकास कार्य ठप&quot

राज्य

झारखंड सरकार पर बरसे भाजपा नेता सुनील सोरेन, बोले- "भ्रष्टाचार और अव्यवस्था से विकास कार्य ठप"

भाजपा नेता सुनील सोरेन ने हेमंत सोरेन की सरकार पर कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड में विकास की गति प्रभावित हुई है।

स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता में टॉप पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- माता-पिता के बाद डॉक्टर ही भगवान

राज्य

स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता में टॉप पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- माता-पिता के बाद डॉक्टर ही भगवान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हालिया भाषण में स्वास्थ्य सेवाओं की उन्नति और विभिन्न नए अभियानों की शुरुआत की घोषणा की। उन्होंने स्वास्थ्य नीतियों की सफलता पर भी बल दिया।