बांग्लादेशी फैन की पिटाई, सिराज का नाम आने लगा?

ind-vs-ban-2nd-test-live-mohammed-siraj

बांग्लादेशी फैन की पिटाई, सिराज का नाम आने लगा?

By:

Ranu

बांग्लादेशी फैन की पिटाई सिराज का नाम आने लगा

कानपुर टेस्ट के पहले दिन बारिश के चलते सिर्फ 35 ही ओवर फेंके जा सके. हालांकि इतने कम खेल के दौरान एक बड़ा बवाल जरूर हो गया. ग्रीन पार्क स्टेडियम में बांग्लादेश के एक फैन की जमकर पिटाई हो गई. बांग्लादेश के इस फैन का नाम टाइगर रोबी है और आरोप है कि कानपुर में भारतीय फैंस ने उनकी पिटाई कर दी. पिटाई के बाद टाइगर रोबी रोते हुए नजर आए और उन्हें पुलिस अस्पताल ले गई. वैसे बांग्लादेश के सुपरफैन की पिटाई के बीच टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का नाम लिया जाने लगा.

बांग्लादेशी फैन की पिटाई

बांग्लादेश के फैन की पिटाई तो हो गई लेकिन सवाल ये है कि आखिर ऐसा हुआ क्यों? सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि टाइगर रोबी ने मैच के दौरान ऐसी हरकत की थी जिससे कानपुर के लोग गुस्से में आ गए थे. दावा है कि बांग्लादेश का ये फैन मोहम्मद सिराज को गाली दे रहा था और इसी बात से लोग भड़क गए. दावा तो ये भी है कि बांग्लादेश का ये फैन चेन्नई में भी टीम इंडिया के खिलाफ नारेबाजी कर रहा था.

बांग्लादेशी टीम का हो रहा था विरोध

वैसे कानपुर में बांग्लादेशी टीम का जमकर विरोध भी हो रहा था. बांग्लादेश की टीम जब कानपुर पहुंची थी तो कई संगठनों ने सड़क पर नारेबाजी की थी. हाल ही में बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद हिंसा हुई थी जिसमें वहां के कई हिंदू परिवारों को जानमाल का नुकसान हुआ था. अब बांग्लादेशी फैन की पिटाई को उसी घटना को जोड़कर देखा जा रहा है हालांकि ऐसा कहीं से भी साबित नहीं हुआ है.

कानपुर टेस्ट के पहले दिन क्या हुआ?

कानपुर टेस्ट के पहले दिन सिर्फ 35 ओवर ही फेंके जा सके. बारिश की वजह से मैच की शुरुआत ही देरी से हुई. टॉस 10 बजे हुआ और टीम इंडिया ने टॉस जीत बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. बांग्लादेश ने पहले 2 विकेट जल्दी गंवा दिए, दोनों सफलताएं आकाश दीप ने दिलाई. हालांकि इसके बाद बांग्लादेश ने 3 विकेट पर 107 रन बना लिए. अंत में तेज बारिश की वजह से मैच रोकना पड़ा और मौसम की हालत देखते हुए मैच रेफरी ने पहले दिन का खेल ही खत्म घोषित कर दिया.

संबंधित सामग्री

‘फाइन शिट’ गाने पर हो रही ट्रोलिंग्स का गुरु रंधावा का तीखा जवाब बोले ‘शांत हो जाओ’ 

मनोरंजन

‘फाइन शिट’ गाने पर हो रही ट्रोलिंग्स का गुरु रंधावा का तीखा जवाब बोले ‘शांत हो जाओ’ 

गायक गुरु रंधावा को उनके नवीनतम गाने 'फाइन शिट' के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है, जिसके बोल और प्रस्तुति को लेकर प्रशंसक नाखुश हैं।

दोपहर का खाना खाते ही नींद आने लगती है? जानिए इसके पीछे की वजह

लाइफ स्टाइल

दोपहर का खाना खाते ही नींद आने लगती है? जानिए इसके पीछे की वजह

दोपहर के खाने के बाद नींद आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे कि भारी भोजन, सर्केडियन रिदम और खून में ग्लूकोज का बदलाव।

CM योगी ने गोरखपुर में नई सड़क का किया उद्घाटन, रवि किशन की फिर ली चुटकी

राज्य

CM योगी ने गोरखपुर में नई सड़क का किया उद्घाटन, रवि किशन की फिर ली चुटकी

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रीन सिटी-माधोपुर बांध सड़क का उद्घाटन किया, जो 69.58 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हुई है।

अंबिकापुर​​​​​​​: डेथ सर्टिफिकेट जारी होने के बाद भी जवान का 42 दिन चलता रहा इलाज

राज्य

अंबिकापुर​​​​​​​: डेथ सर्टिफिकेट जारी होने के बाद भी जवान का 42 दिन चलता रहा इलाज

छत्तीसगढ़ में एक व्यक्ति की मौत के बाद भी आयुष्मान योजना के रिकॉर्ड में 42 दिन तक उसका इलाज जारी रहा। परिवार ने तकनीकी गलती पर सवाल उठाए।

शहनाज गिल के साथ हुआ हादसा, पेट में निगल गईं नोज रिंग, सेट पर बुरी तरह चिल्लाईं, वीडियो में दिखा पूरा वाकया

मनोरंजन

शहनाज गिल के साथ हुआ हादसा, पेट में निगल गईं नोज रिंग, सेट पर बुरी तरह चिल्लाईं, वीडियो में दिखा पूरा वाकया

फिल्म 'इश्कनामा' के सेट पर शहनाज गिल के नोज रिंग मुँह में अटक गई, जिससे उन्हें खांसी आई। सह-कलाकार सौरभ सचदेवा ने मदद की।